herzindagi
What Nath Utrai ritual in Heeramandi

Heeramandi Explainer: आखिर क्या है नथ उतराई और अंगिया रस्म, तवायफ बनने से पहले क्यों होता था ये काम

Heeramandi Explainer: नथ उतराई की रस्म में, लड़की को दुल्हन की तरह सजाया जाता था और नाक के बाईं तरफ एक बड़ी नथ पहनाई जाती थी। ये नथ उसके कौमार्य का प्रतीक होती थी।
Editorial
Updated:- 2024-05-22, 13:42 IST

पाकिस्तान के लाहौर में स्थित हीरामंडी की कहानी मुगल काल से जुड़ी हुई है। शुरुआत में इसे अनाज बाजार के तौर पर बनाया गया था, लेकिन बाद में यह एक सांस्कृतिक केंद्र बन गया। हीरामंडी का नाम, महाराजा रणजीत सिंह के प्रधानमंत्री हीरा सिंह के नाम पर पड़ा था। हीरा सिंह ने ही यहां अनाज बाजार बनवाया था और बाद में यहां तवायफों को बसाया था। उस समय, अलग-अलग देशों से संगीत, नृत्य, तहजीब और कला से जुड़ी औरतों को लाया जाता था।

What is the Nath Utrai tradition, Is Heeramandi worth watching

संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज हीरामंडी

मुगलों के समय में हीरामंडी को शाही मोहल्ला कहा जाता था। ऐसा इसलिए था क्योंकि मुगलों के शासनकाल में यह बाजार उनका ऐश-आराम का अड्डा बन चुका था। बताया जाता है कि यहां मुगल नृत्यकियों को अफगानिस्तान और उज्बेकिस्तान से लाया जाता था। 1801 में जब 22 साल के रणजीत सिंह ने खुद को पंजाब का महाराजा घोषित किया, तो यहां चीजें और तेजी से बढ़ने लगीं। 

इसे भी पढ़ें: Heeramandi Gajagamini Walk: क्या है 'हीरामंडी' में अदिति राव हैदरी की 'गजगामिनी चाल', जो सोशल मीडिया पर हो रही है वायरल

उन्होंने तवायफों की संस्कृति और उनके दरबारी डांस सहित मुगल शाही रीति-रिवाजों को फिर से शुरू किया। हीरामंडी की कहानी पर संजय लीला भंसाली ने एक वेब सीरीज भी बनाई है। यह सीरीज रेहाना और मल्लिका जान पर आधारित है। इसमें सोनाक्षी सिन्हा, मनीषा कोइराला, अदिति राव हैदरी, और ऋचा चड्ढा जैसे कई प्रतिभाशाली कलाकार हैं। 

What is Nath Utrai tradition, Is Heeramandi worth watching

क्या है नथ उतराई, मिस्सी और अंगिया रस्म

संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज हीरामंडी में नथ उतराई और अंगिया रस्म का कई बार जिक्र आता है। तवायफ बनने के लिए कई रस्में पूरी करनी पड़ती थीं, जिनमें से एक रस्म नथ उतराई होती थी। इस रस्म में लड़की अपनी वर्जिनिटी बेचती थी। नथ उतराई की रस्म में, लड़की को दुल्हन की तरह सजाया जाता था और नाक के बाईं तरफ एक बड़ी नथ पहनाई जाती थी। ये नथ उसके कौमार्य का प्रतीक होती थी। फिर, कई अमीर लोगों को न्योता भेजा जाता था और वर्जिन लड़की के लिए बोली लगाई जाती थी। जो सबसे बड़ी बोली लगाता था, वह उस लड़की के साथ पहली बार संबंध बनाता था। 

इस रात के बाद लड़की कभी भी नथ नहीं पहनती थी और उसे सिर्फ लौंग पहनने की इजाजत होती थी। नथ उतराई की रस्म के बाद लड़की आधिकारिक तौर पर तवायफ का दर्जा हासिल करती थी।

तवायफ बनने का पहला कदम

तवायफ बनने के लिए कई सालों का प्रशिक्षण होता था। जब कोई लड़की इन कलाओं में निपुण हो जाती थी, तब शहर के कद्रदानों को नथ उतराई का निमंत्रण दिया जाता था। ऐसे मौके पर नवाब तवायफ का मुजरा देखते थे और उसकी बोली लगाते थे। जिसकी बोली महंगी होती थी, वह तवायफ के साहब बन जाते थे। तवायफ बनने के लिए मिस्सी और अंगिया रस्में भी होती थीं। मिस्सी रस्म के तहत कोठे पर खास कार्यक्रम किया जाता था, जिसमें नाच-गाना और खाना-पीना होता था।

Is Heeramandi worth watching

अंगिया रस्म, किसी लड़की के तवायफ बनने का पहला कदम होता था। इस रस्म में, जब लड़की के शरीर में बदलाव आने लगते हैं, तो कोठे की तवायफें उसे अंगिया पहनाती थीं। अंगिया का मतलब ब्रा होता है। यह रस्म बड़े धूमधाम से मनाई जाती थी। 

इसे भी पढ़ें: कौन हैं हीरामंडी में आलमजेब का किरदार निभाने वाली अदाकारा, संजय लीला भंसाली से है गहरा कनेक्शन

पुराने जमाने में, लड़कियों को तवायफ बनने के लिए कई रस्मों से गुजरना पड़ता था। इन रस्मों में अंगिया, मिस्सी, और नथ उतराना बेहद जरूरी था। मिस्सी एक खास रस्म होती थी, जिसमें लड़की के दांतों को काला किया जाता था। उस जमाने में काले दांत और कत्थे से लाल होठ को काफी सुंदर माना जाता था। इस रस्म को सिर्फ कोठे की औरतें ही निभाती थीं। जब यह रस्म पूरी हो जाती, तो उस कोठे पर खास तरह के आयोजन और नाच-गाना किया जाता था।

अगर आपको हमारी स्टोरी से जुड़े सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिये गए कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-

Image Credit- freepik

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।