image

Aaj Ka Choghadiya 29 August 2025: घर में होने वाली है गोद भराई, तो इसके देखें आज दिन और रात का चौघड़िया मुहूर्त

अगर आपके घर में भी नन्हा मेहमान आने वाला है और उसके स्वागत के लिए आप गोद भराई की रस्म रखने वाले हैं, तो इसके लिए पंडित जी द्वारा बताए गए चौघड़िया मुहूर्त का खास ध्यान रखें। इससे आप सही शुभ मुहूर्त में रस्म को अच्छे से कर पाएंगे।
Editorial
Updated:- 2025-08-29, 06:30 IST

जब भी घर में नन्हा मेहमान आने वाला होता है, तो इसकी खुशियां ही अलग होती हैं। उसके आने के बाद तो कई सारे फंक्शन होते ही हैं। साथ ही, उसके आने से पहले गोद भराई का खास फंक्शन रखा जाता है। इस फंक्शन को अक्सर ऐसे समय में रखा जाता है, जब कोई अच्छा मुहूर्त बन रहा हो। इसके बारे में आप पंडित सौरभ त्रिपाठी जी, छिंदवाड़ा, एमपी जी से जानकारी लेकर सही दिन और रात का चौघड़िया मुहूर्त जान सकते हैं। इससे आपके कार्य में किसी तरह की कोई अड़चन नहीं आएगी।

1 - 2025-08-28T160937.403

आज का चौघड़िया मुहूर्त 29 अगस्त 2025 (सूर्योदय से सूर्यास्त तक)

मुहूर्त का नाम मुहूर्त का समय
चर सुबह 05:58 बजे से 07:34 बजे तक
लाभ  सुबह 07:34 बजे से 09:10 बजे तक
अमृत  सुबह 09:10 बजे से 10:46 बजे तक 
काल सुबह 10:46 बजे से दोपहर 12:22 बजे तक

मुहूर्त के अनुसार क्या करें?

  • चर: यह चौघड़िया गतिशील कार्यों, जैसे यात्रा और व्यापार के लिए शुभ माना जाता है।
  • लाभ : यह चौघड़िया लाभ कमाने और नए व्यापारिक संबंधों के लिए बहुत अच्छा है।
  • अमृत: यह सभी प्रकार के शुभ कार्यों के लिए सबसे उत्तम मुहूर्त है।
  • काल: इस चौघड़िया को अशुभ माना जाता है। इस दौरान कोई भी नया या महत्वपूर्ण कार्य शुरू करने से बचना चाहिए।

29 अगस्त 2025 दिन के अन्य चौघड़िया मुहूर्त

  • शुभ: दोपहर 12:22 बजे से 01:58 बजे तक है। यह चौघड़िया धार्मिक और मांगलिक कार्यों के लिए बहुत अनुकूल है।
  • रोग: दोपहर 01:58 बजे से 03:34 बजे तक है। यह चौघड़िया अशुभ होता है। इस समय में किसी भी शुभ कार्य को करने से बचें, क्योंकि यह बाधाएं उत्पन्न कर सकता है।
  • उद्वेग: दोपहर 03:34 बजे से 05:10 बजे तक रहने वाला है। यह भी एक अशुभ चौघड़िया है। इस समय में महत्वपूर्ण कार्य या यात्रा शुरू करने से बचें।
  • चर: शाम 05:10 बजे से 06:46 बजे तक है। यह चौघड़िया यात्रा और लेन-देन के लिए शुभ है।

आज रात का चौघड़िया मुहूर्त 29 अगस्त 2025 (सूर्यास्त से अगले सूर्योदय तक)

मुहूर्त का नाम मुहूर्त का समय
रोग शाम 06:46 बजे से रात 08:10 बजे तक
काल  रात 08:10 बजे से रात 09:34 बजे तक  
लाभ  रात 09:34 बजे से 10:58 बजे तक
उद्वेग    रात 10:58 बजे से मध्यरात्रि 12:22 बजे तक (30 अगस्त)  

मुहूर्त के अनुसार क्या करें?

  • रोग: यह चौघड़िया अशुभ है और शुभ कार्यों से बचना चाहिए।
  • काल : इस चौघड़िया को अशुभ माना जाता है।
  • लाभ: यह लाभ प्राप्ति के लिए शुभ है।
  • उद्वेग: यह अशुभ चौघड़िया है।

2 - 2025-08-28T160938.841

29 अगस्त 2025 रात के अन्य चौघड़िया मुहूर्त

  • शुभ : मध्यरात्रि 12:22 बजे से 01:46 बजे तक (30 अगस्त)है। यह चौघड़िया धार्मिक कार्यों के लिए अच्छा है।
  • अमृत: रात 01:46 बजे से 03:10 बजे तक (30 अगस्त) है। यह रात का सबसे शुभ मुहूर्त है।
  • चर: रात 03:10 बजे से 04:34 बजे तक (30 अगस्त) रहेगा। यह यात्रा आदि के लिए शुभ माना जाता है।
  • रोग: रात 04:34 बजे से अगले सूर्योदय 05:58 बजे तक (30 अगस्त) है। यह अशुभ चौघड़िया है।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आप आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ

Image credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;