Women's Day Speech & Slogans 2025 In Hindi: 8 मार्च को देश के साथ-साथ पूरे विश्व में विमेंस डे मनाया जाता है। इस खास मौके पर महिलाओं की उनकी सफलता और लाइफ में उनके योगदान के लिए उन्हें दिल से शुक्रिया बोलने का दिन होता है।
विमेंस डे जब देश में मनाया जाता है, तो कई स्कूल और कॉलेज में महिलाओं से जुड़े कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। कई स्कूल और कॉलेज में इस खास मौके पर बच्चे भाषण या स्लोगन भी प्रस्तुत करते हैं।
अगर आप भी विमेंस डे के मौके पर स्पीच देने जा रहे हैं, तो भाषण की शुरुआत और समापन इन शानदार तरीकों से कर सकते हैं। इस स्पीच और स्लोगन को सुनने के बाद हर तरफ तालियों की आवाज सुनाई देगी।
विमेंस डे स्पीच इन हिंदी (Women's Day Speech 2025)
विमेंस डे स्पीच की शुरुआत करते समय आप माननीय प्रधानाचार्य, आदरणीय अध्यापकगण और मेरे मित्रों' को संबोधन कर सकते हैं। संबोधन करने के बाद आप स्पीच की शुरुआत खूबसूरत शायरी 'अभी रौशन हुआ जाता है रास्ता....वो देखो एक औरत आ रही है' से कर सकते हैं।
शायरी के बाद-हर साल 8 मार्च को विमेंस डे मनाया जाता है। यह एक साधारण दिन नहीं है, बल्कि आज का दिन महिला सशक्तिकरण और समानता की दिशा में एक कदम है।
आज का दिन सिर्फ मेरे या आपके लिए ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए महिलाओं की सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक भागीदारी को बढ़ावा देने का दिन है। आज महिलाएं हर फील्ड में पुरुषों से चार कदम आगे हैं। आज कई महिलाएं पहचान की मोहताज नहीं है'।
भाषण के अंत में- भाषण के अंत में आप महिलाओं की अहम भूमिका को याद करते हुए-'क्यों कहती है दुनिया कि नारी कमजोर हैं...आज भी नारी के हाथों में घर चलाने की डोर हैं' ! शायरी से खत्म कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें:महिलाओं द्वारा भारत में चलाए गए वो 5 बड़े आंदोलन, जिसके आगे सरकार ने टेक दिए थे घुटने
महिला दिवस पर भाषण (Mahila Diwas par Bhashan)
महिला दिवस पर भाषण की शुरुआत करते समय आप माननीय प्रधानाचार्य, आदरणीय अध्यापकगण और मेरे मित्रों' को संबोधन कर करते हुए, इतिहास में महिलाओं की योगदान को याद कर सकते हैं।
इतिहास में महिलाओं की योगदान को याद करते हैं, मध्यकाल और वर्तमान को देखते हुए भी महिलाओं की सफलता को भाषण में शामिल कर सकते हैं। इसके बाद आप महिलाओं की भविष्य के बारे में भी जिक्र कर सकते हैं।
अंत में अपनी भाषण खत्म करते हुए कुछ शायरी पढ़ सकते हैं, जिससे आपकी तारीफ में तालियों की आवाज ही आवाज सुनाई देगी।
विमेंस डे स्लोगन इन हिंदी (Women's Day Slogans 2025)
1.मां के साथ ममता मिलती, बहन से मिलता हमेशा दुलार,
नारी शक्ति को पूजनीय समझो, ये लगाती जीवन की नैया पार
नारी के बिना पुरुष अधूरा है, नारी से ही घर पूरा है !
Happy Women's Day 2025 !
2. रिश्तों में बंद थी दुनिया सारी
हर पग को रोशन करने वाली
वो शक्ति है एक नारी !
Happy Women's Day 2025 !
3. मुस्कुराकर, दर्द भूलकर,
रिश्तों में बंद थी दुनिया सारी,
हर पग को रोशन करने वाली वो शक्ति ही नारी !
Happy Women's Day 2025 !
4. वह जन्म देती है, वह मौत से बचाती है
वह आगे बढ़ाती है, वह औरत कहलाती है !
हैप्पी विमेंस डे 2025 !
5. लोग कहते हैं तेरा क्या अस्तित्व नारी,
दुःखों को दूर कर, खुशियों को बिखेरे नारी !
Happy Women's Day 2025 !
6. नारी सीता नारी काली, नारी ही तो है राधा रानी
नारी ही प्रेम करने वाली, नारी कोमल नारी कठोर !
नारी बिना नर का कहां छोर !
Happy Women's Day 2025 !
इसे भी पढ़ें:दिल्ली में ट्रैफिक चालान माफ कराने का मिल रहा है गोल्डन चांस, जानिए किस दिन लगने जा रही है Lok Adalat
7. क्यों कहती है दुनिया कि नारी कमजोर हैं,
आज भी नारी के हाथों में घर चलाने की डोर हैं।
हैप्पी विमेंस डे 2025 !
महिला दिवस पर नारे(Mahila Diwas par Nare)
8. उसका दामन है बड़ा
दिया उसने अपना प्यार सारा,
कहलाई वो स्त्री, कहलाई वो एक नारी !
Happy Women's Day 2025 !
9. जिसने बस त्याग ही त्याग किए
जो बस दूसरों के लिए जिए
फिर क्यों उसको धिक्कार दो,
उसे जीने का अधिकार दो !
हैप्पी विमेंस डे 2025 !
10. अभी रौशन हुआ जाता है रास्ता.
वो देखो एक औरत आ रही है !
Happy Women's Day 2025 !
11. महिलाओं को मजबूत बनाना है
अर्थव्यवस्था में बराबर भागीदारी निभाना है।
महिला दिवस 2025 की हार्दिक शुभकामनाएं !
12. घर में रहते हुए गैरों की तरह होती हैं,
लड़कियां धान के पौधों की तरह होती हैं।
महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं !
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों