Happy Independence Day Shayari 2024: 78वें स्वतंत्रता दिवस पर इन शायरियों के जरिए दें दोस्तों को शुभकामनाएं, दिल में जग जाएगा देशभक्ति का जज्बा

Swatantrata Diwas par Shayari 2024: 15 अगस्त  के खास मौके पर अपने करीबियों, दोस्तों और रिश्तेदारों को देशभक्ति से भरी बधाई संदेश भेजना चाहते हैं तो हम आपके लिए कुछ बेहतरीन शायरियों की लिस्ट लाए हैं।

  • Aiman Khan
  • Editorial
  • Updated - 2024-08-15, 06:22 IST
Independence Day

Independence Day Shayari 2024:साल 1947 में आज के ही दिन यानी 15 अगस्त को हमारा देश आजाद हुआ था। इस साल देश अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। लोगों में खूब जोश और उंमग देखने को मिल रहा है। इस खास दिन पर लोग एक दूसरे को बधाई संदेश देते हैं। अगर आप भी अपने करीबियों को आजादी की मुबारकबाद देना चाहते हैं तो हम आपके लिए एक से बढ़कर एक शायरी की लिस्ट लाए हैं। आइए एक नजर डालते हैं इनपर

15 अगस्त पर शायरी हिंदी में (15 August Shayari)

Independence Day slogan

1. आजादी आपके अस्तित्व को निखारती है,
आज़ादी ही आपको जीवन जीना सिखाती है।
Happy Independence Day 2024

2. वतन पर जो फिदा हो, अमर वो हर नौजवान होगा,
रहेगी जब तक दुनिया ये, अफ़साना उसका बयां होगा।
Happy Independence Day 2024

3. मर मिटेंगे हम अपने वतन के लिए
जान कुर्बान है प्यारे चमन के लिए
हमसे हमारी अब हसरत ना पूछो
बांध रखा सर पर तिरंगा कफन के लिए
Happy Independence Day 2024!

4. फांसी चढ़ गए और सीने पर गोली खाई
हम उन शहीदों को प्रणाम करते हैं,
जो मिट गए देऱ पर,
हम उनो सलाम करते हैं।
Happy Independence Day 2024!

5. यह बात हवाओं को भी बताए रखना,
रोशनी होगी चिरागों को जलाए रखना,
लहू देकर जिसकी हिफाजत वीर जवानों ने की,
ऐसे तिरंगे को सदा दिल में बसाए रखना।
Happy Independence Day 2024!

6. भारत के उन वीरों को सलाम,
जिन्होंने देश के लिए दिया प्राणों का बलिदान
अमर शहीदों से देश के हर बेटे का है वादा
लहू बहाकर भी हम करेंगे देश की हिफाजत
Happy Independence Day!

7. गुलामी क्या थी यह हम क्या जानें
हमने तो हमेशा आजादी में सांस ली है।
गुलामी क्या है यह तो वही बता सकते हैं,
जिन्होंने आजादी के लिए जान दी है।
Happy Independence Day 2024!

 august best slogan

8. न पूछो जमाने को क्या हमारी कहानी है।
हमारी पहचान तो सिर्फ ये है,
की हम सिर्फ और सिर्फ हिंदुस्तानी हैं।
हैप्पी इंडिपेंडेंस डे 2024!

आजादी पर शायरी (Swatantrata Diwas par Shayari)

9. कुछ नशा तिरंगे की आन का है
कुछ नशा मातृभूमि की शान का है
हम लहराएंगे हर जगह ये तिरंगा
नशा ये हिंदुस्तान की शान का है।
Happy Independence Day!

 august slogan

10. चलो फिर से आज वह नजारा याद कर लें,
शहीदों के दिल में थी वो ज्वाला याद कर लें,
जिसमें बहकर आजादी पहुंची थी किनारे पे,
देशभक्तों के खून की धारा याद कर लें।
Happy Independence Day!

11. फना होने की इजाजत
नहीं ली जाती,
ये वतन की मोहब्बत है जनाब
पूछ के की नहीं जाती।
Happy Independence Day!

12. ये आन है तिरंगा
ये शान है तिरंगा
अरमान है तिरंगा
अभिमान है तिरंगा
मेरी जान है तिरंगा
हैप्पी इंडिपेंडेंस डे 2024!

13. आओ इस स्वतंत्रता दिवस पर शहीदों के बलिदान को याद करें,
देश की एकता और अखंडता के लिए अपने कर्तव्यों का पालन करें
जय हिंद,जय भारत!
Happy Independence Day!

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति शायरी (Independence Day Shayari)

14. तीन रंग का नहीं वस्त्र ,
यह ध्वज देश की शान है
हर भारतीय की दिलों का स्वाभिमान है।
यही है गंगा यही है हिमालय,
यही हिंद की जान है,
और तीन रंगों में रंगा हुआ यह अपना हिंदुस्तान है।
हैप्पी इंडिपेंडेंस डे 2024!

यह भी पढ़ें-Ram Mandir Rangoli Designs: राम के नाम से खिल उठेगा आंगन, केवल 30 मिनट में बन जाएंगे रंगोली के ये आसान डिजाइन

15. जिसका ताज हिमालय है,
जहां बहती है गंगा है,
जहां अनेकता में एकता है,
सत्यमेव जयते जहां नारा है,
वह भारत देश हमारा है
Happy Independence Day!

 august shayari

16. दे सलामी इस तिरंगे को,
जिससे तेरी शान है,
सिर हमेशा ऊंचा रखना इसका
जब तक जान हैं।
Happy Independence Day!

17. भरा नहीं जो भावों से,
बहती जिसमें रसधार नहीं,
हृदय नहीं वह पत्थर है,
जिसमें देश के लिए प्यार नहीं।
हैप्पी इंडिपेंडेंस डे 2024!

18. सुंदर है जग में सबसे नाम भी न्यारा है।
जहां जाति-भाषा से बढ़कर देश प्रेम की धारा है।
निश्चल पवन प्रेम पुराना,
वह भारत देश हमारा है।
हैप्पी इंडिपेंडेंस डे 2024!

यह भी पढ़ें-Sawan Rangoli Design 2024: सावन के मौके पर घर के आंगन को खूबसूरत बनाएंगे बेलपत्र रंगोली के ये आसान डिजाइंस, देखें तस्वीरें

स्वतंत्रता दिवस इमेज (Independence Day Images)

SLOGAN

 AUGUST POSTER

SLOGAN SHAYARI IMAGE INDEPENDENCE DAY

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।

image credit-Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP