Hindi Diwas 2025 par Speech or Bhashan: 14 सितंबर को 'हिंदी दिवस' मनाया जाता है। भारत के नौ राज्यों में हिंदी उनकी आधिकारिक भाषा है और इन राज्यों को "हिंदी बेल्ट" के रूप में जाना जाता है। बिहार, छत्तीसगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, झारखंड, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड उन राज्यों में शामिल हैं। चंडीगढ़ और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली भी हिंदी बेल्ट का हिस्सा हैं।
हिंदी सिर्फ आम बोल-चाल तक ही सिमित नहीं है, बल्कि हिंदी का साहित्य, कला, संगीत, और फिल्म उद्योग में महत्वपूर्ण योगदान है। हिंदी भारतीय सामाजिक और राष्ट्रीय एकता को भी सुदृढ़ करता है। हिंदी भारत के साथ-साथ कई विदेशी देशों में भी बोला जाता है।
हिंदी दिवस के खास मौके पर सरकारी कार्यालयों के अलावा, स्कूल और कॉलेज में कई कार्यक्रमों का आयोजन होता है। स्कूल और कॉलेज में हिंदी दिवस के मौके पर कई लोग भाषण भी देते हैं। ऐसे में अगर आप भी हिंदी दिवस के मौके पर भाषण देने जा रहे हैं, तो भषण की शुरुआत और समापन इन शानदार तरीकों से कर सकते हैं।
हिंदी दिवस स्पीच की शुरुआत करते समय आप 'माननीय प्रधानाचार्य, आदरणीय अध्यापकगण और मेरे मित्रों' को संबोधन कर सकते हैं। कार्यक्रम के संबोधन में आप हिंदी विचार- 'जैसे रंगों के मिलने से...खिलता है बसंत....वैसे ही आपस में हमें मिलाती है हिंदी' बोल सकते हैं।
विचार के बाद- आज हम सभी देश की राजभाषा हिंदी दिवस मानाने के लिए एकजुट हैं। देश के लिए हिंदी एकता का प्रतीक है, जो सदियों से लोगों को जोड़ने का काम कर रहा है।
हिंदी एक ऐसी भाषा है, जो सदियों से देशभक्ति, साहित्य, और संस्कृति को जोड़कर रखा है। आज हिंदी भाषा भारत में सबसे अधिक और विश्व में तीसरी सबसे अधिक बोली जाने वाली भषा है।
हिंदी दिवस के खास मौके पर हम सभी को हिंदी की महत्वपूर्ण भूमिका को समझकर आगे बढ़ना चाहिए। हमें बच्चों को हिंदी भाषा की शिक्षा देना चाहिए ताकि इस भाषा को हमारी आने वाली पीढ़ी गर्व से आगे बढ़ सकें।
हिंदी को आगे बढ़ाना है,
उन्नति की राह पर ले जाना है
केवल एक दिन ही नहीं,
हमें नित हिंदी दिवस मनाना है !
जय हिंद !
इसे भी पढ़ें: Hindi Diwas Kab Manaya Jata Hai 2025: हिंदी दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इस खास दिन का इतिहास और महत्त्व
1. देश की शान है हिंदी,
देश की पहचान है हिंदी,
क्योंकि हर भारतीय के दिल में
विराजमान हैं हिंदी !
हिंदी दिवस की बधाई !
2. विश्व हिंदी दिवस पर हमने ठाना है
लोगों में हिंदी का स्वाभिमान जगाना है
हमें देश-विदेश में मनाना है
हिंदी को आगे बढ़ाना है
विश्व हिंदी दिवस की शुभकामनाएं !
3. सबसे प्यारी, सबसे न्यारी,
हिंदी है राष्ट्रभाषा हमारी !
हिंदी दिवस की बधाई !
4. प्यारी-सी, मीठी-सी
मिट्टी की सौंधी खुशबू-सी !
हमारी मातृभाषा है!
5. हिंदी को मान और सम्मान दो,
अपने दिन में स्थान दो !
हिंदी दिवस की बधाई !
इसे भी पढ़ें: Hindi Diwas Special: भारत के अलावा और कितने देशों में बोली जाती है हिंदी?
अंत में, मैं अपना भाषण समाप्त करने से पहले साहित्यकार लोगों को याद करना चाहूंगा जिन्होंने ने हिंदी को भारतीय में उठाने का काम किया है। जैसे- मुंशी प्रेमचन्द्र, रामधारी सिंह दिनकर, महादेवी वर्मा, भीष्म साहनी, सुमित्रा नंदन पंत और धर्मवीर भारती जैसे लोगों का धन्यवाद देना चाहूंगा। इन साहित्यकार की लेख आज भी भारतीय समाज के लिए प्रेरणा हैं!
सदा सरल और सहज रही,
हर दिल की आवाज़ है हिंदी।
जोड़े रखे हर प्रांत को,
देश का ताज है हिंदी।
जब-जब लगे मुश्किल,
ये रास्ता आसान बनाती है।
ये हिंदी ही है जो,
हमें हमसे मिलवाती है।
हर घर में गूंजे हिंदी की आवाज,
यही है हमारी सांस्कृतिक शान !
जय हिंदी !
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।