Hindi Diwas Special: भारत के अलावा और कितने देशों में बोली जाती है हिंदी?

Hindi Diwas के अवसर पर जानिए भारत के अलावा और कितने देशों में हिंदी बोली जाती है। 

 

how many countries speak hindi

भारत की आन, बान और शान हिंदी की अपनी अलग ही खासियत है। शब्दों और मात्राओं के जोड़ से बनी यह भाषा देश को जोड़कर रखने में अपनी एक अलग भूमिका निभाती है।

बता दें कि हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं एक दिलचस्प सवाल। क्या आप बता सकते हैं किभारत के अलावा कुल कितने देशों में हिंदी बोली जाती है? इस आर्टिकल में हम आपको इसी बारे में बताने वाले हैं।

कितने देशों में बोली जाती है हिंदी

भारत के लोग आज विश्व के कोने-कोने में जाकर बसे हुए हैं और ठीक इसी तरह सात समुंदर पार हिंदी भाषा भी बोली जाती है। भारत के अलावा पाकिस्तान, श्रीलंका,मालदीव, सिंगापुर, थाईलैंड, चीन, जापान, ब्रिटेन, जर्मनी, भूटान, नेपाल, बांग्लादेश, म्यांमार, इंडोनेशिया, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, मॉरिशस, यमन, युगांडा, कनाडा और फिजी जैसे देश के लोग हिंदी भाषा का इस्तेमाल करते हैं।

इस देश की राजभाषा है हिंदी

hindi diwas celebration

दक्षिण प्रशांत महासागर के मेलानेशिया में बना एक देश हैं जिसका नाम है फिजी। यह भारत के अलावा एक ऐसा देश है जहां कि राजभाषाओं में हिंदी का नाम भीशामिल है। इस देश की आबादी में हिंदी भाषी लोगों की संख्या काफी ज्यादा है।

इसे भी पढ़ेंःनोएडा से लेकर ओखला तक, जानें इन नामों के फुल फॉर्म

आपने हिंदी का पूरे विश्व में वर्चस्व के बारे में तो जान लिया। अब यह जानिए की हर साल 14 सितंबर के दिन ही हिंदी दिवस क्यों मनाया जाता है।

क्यों मनाया जाता है हिंदी दिवस

हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है ये बात तो बहुत लोग जानते हैं लेकिन इसके पीछे की वजह नहीं। दरअसल 1949 में भारत की संविधान सभा नेहिंदी को देश की राजभाषा के रूप में मान्यता दी थी। भाषा के प्रचार-प्रसार के लिए 1953 से हिंदी दिवस मनाया जाने लगा। इस दिन को डॉ. राजेंद्र सिंह की जयंती के रूप में भी मनाया जाता है। उन्होंने हिंदी भाषा को राष्ट्रभाषा बनाने के लिए अथक प्रयास किए थे।

हिंदुस्तान की हिंदी के बारे में जानकर आपको कैसा लगा? यह इस आर्टिकल के कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा। जाते-जाते आप सभी को हिंदी दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Photo Credit: Jagran

Recommended Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP