herzindagi
Tallest women in the world

क्या आपको पता किस देश की लड़कियां होती हैं लंबी? हाइट जान पड़ जाएंगी सोच में

Tallest Women Countries: दुनिया के अलग-अलग देशों में लोगों का कद उनकी जलवायु, खान-पान और जेनेटिक्स पर निर्भर करता है। अक्सर हमें लगता है कि लंबी कद-काठी सिर्फ पुरुषों की विशेषता है, लेकिन कुछ देश ऐसे हैं जहां की लड़कियां अपनी लंबाई से सबको हैरान कर देती हैं। नीचे जानें-
Editorial
Updated:- 2026-01-12, 14:57 IST

Tallest Women Countries: दुनियाभर में सुंदरता और कद-काठी को लेकर अलग-अलग देशों की अपनी विशेषताएं होती हैं। अक्सर हमारे मन में यह सवाल आता है कि दुनिया के किस कोने में सबसे लंबे लोग रहते हैं। वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं द्वारा किए गए विभिन्न सर्वे बताते हैं कि ऊंचाई केवल जीन पर ही नहीं, बल्कि खान-पान, रहन-सहन और स्वास्थ्य सुविधाओं पर भी निर्भर करती है। आमतौर पर यूरोपीय देशों के लोग दुनिया में सबसे लंबे पाए जाते हैं, जहां की लड़कियां भी कद के मामले में बाकी देशों से काफी आगे हैं। आज के इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं कि कौन सा देश है, जहां की महिलाएं अन्य देशों की लकड़ियों से ज्यादा लंबी होती है।

नीदरलैंड्स -दुनिया में सबसे ऊंचा कद

factors affecting human height

अगर बात सबसे लंबी लड़कियों की हो, तो नीदरलैंड्स का नाम सबसे ऊपर आता है। यहां की महिलाओं की औसत लंबाई लगभग 170 सेंटीमीटर यानी करीब 5 फीट 7 इंच होती है। वैज्ञानिकों का मानना है कि यहां के लोगों के लंबे होने के पीछे मुख्य कारण उनका आहार है। डच लोग भारी मात्रा में डेयरी उत्पाद जैसे दूध, पनीर और दही का सेवन करते हैं। साथ ही, यहां की स्वास्थ्य सेवा और कम तनावपूर्ण जीवन भी शरीर के विकास में मदद करता है।

इसे भी पढ़ें- Aajibai Chi Shala Elder Women School: भारत के इस जिले में खुला है बुजुर्ग महिलाओं के लिए स्कूल, नाम ‘आजीबाईंची शाला’

लातविया - लंबी महिलाओं का देश

लातविया एक ऐसा देश है जहां की महिलाएं दुनिया में सबसे लंबी मानी जाती हैं। कुछ साल पहले हुए ई-लाइफ के एक अध्ययन के अनुसार, लातविया की महिलाओं ने लंबाई के मामले में पूरी दुनिया को पीछे छोड़ दिया था। यहाँ औसत लंबाई 169.8 सेंटीमीटर के करीब है। यहां लड़कियों का लंबा होना उनकी जेनेटिक संरचना का हिस्सा है। इस देश की खास बात यह है कि यहां पुरुषों की तुलना में महिलाओं की लंबाई का अनुपात काफी प्रभावशाली है।

एस्टोनिया और चेक रिपब्लिक

why are Dutch people so tall

यूरोप के अन्य देश जैसे एस्टोनिया और चेक रिपब्लिक भी इस सूची में भी शामिल हैं। एस्टोनिया की लड़कियां अपनी फिटनेस और लंबी कद-काठी के लिए जानी जाती हैं। इन देशों में प्रोटीन युक्त आहार, विशेषकर मांस और अनाज का सही संतुलन बच्चों के विकास के समय से ही रखा जाता है, जिससे उनकी हाइट अच्छी निकलती है। यहां की औसत महिला कद भी लगभग 5 फीट 6 इंच से 5 फीट 7 इंच के बीच रहता है।

इसे भी पढ़ें- Minute को हिंदी में क्या कहते हैं? जानें ऐसे ही 5 दिलचस्प सवालों के जवाब

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ

Image Credit-Freepik


यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।