
हिंदू धर्म में हनुमान जी और भैरव बाबा दोनों ही अत्यंत शक्तिशाली और भय हारक देवता माने जाते हैं। हनुमान जी को भगवान राम का परम भक्त, संकटमोचक और भगवान शिव के ग्यारहवें रुद्रावतार के रूप में पूजा जाता है जो असीम बल, बुद्धि और भक्ति के प्रतीक हैं। वहीं, भैरव बाबा तंत्र-मंत्र के परम ज्ञाता एक ऋषि हैं जिन्हें मां वैष्णो देवी से संसार द्वारा पूजे जाने का आशीर्वाद प्राप्त है। इनकी पूजा से दुष्ट शक्तियों का विनाश होता है। ऐसा माना जाता है कि जहां-जहां भैरव बाबा स्थापित होंगे वहां-वहां हनुमान जी भी विराजमान रहेंगे। क्या है इसके पीछे का कारण आइये जानते हैं वृंदावन के ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से?
हनुमान जी और भैरव बाबा का एक साथ होना उनके समान उद्देश्य को दर्शाता है जो यह है कि अपने भक्तों को हर तरह के संकट और भय से मुक्त करना और दुष्ट शक्तियों का नाश करना।

हनुमान जी जहां अपनी भक्ति और बल से भक्तों की रक्षा करते हैं और उन्हें आत्मविश्वास देते हैं, वहीं भैरव बाबा अपने उग्र रूप से नकारात्मक ऊर्जाओं, भूत-प्रेत और तंत्र बाधाओं को दूर करते हैं।
यह भी पढ़ें: क्या जिस रास्ते से हनुमान मंदिर जाते हैं उसी रास्ते से लौटकर नहीं आना चाहिए?
इस तरह भक्तों को एक ही स्थान पर दो महाशक्तिशाली रक्षकों का आशीर्वाद मिलता है, जो उन्हें शारीरिक और मानसिक दोनों तरह के संकटों से बचाते हैं।
इन दोनों देवताओं के साथ होने का एक और बड़ा कारण मां दुर्गा से इनका गहरा संबंध है। कई मान्यताओं के अनुसार, भैरव बाबा को मां दुर्गा का द्वारपाल या एक प्रमुख सेवक माना जाता है।
इसी तरह हनुमान जी को भी कई परंपराओं में मां दुर्गा की शक्ति के अधीन और उनका सहायक माना जाता है जो धर्म की स्थापना और दुष्टों के नाश में सहयोग करते हैं।

इसलिए, अक्सर मां दुर्गा के मंदिरों के आस-पास हनुमान जी और भैरव बाबा दोनों की मूर्तियां स्थापित की जाती हैं। साथ ही, हर भैरव मंदिर में हनुमान जी अवश्य स्थापित होते हैं।
यह भी पढ़ें: Mangalwar Ke Upay: मंगलवार को हनुमान मंदिर में करें ये चमत्कारी उपाय, धन संबंधी समस्याएं होंगी कम
लोक मान्यताओं के अनुसार, वैष्णो देवी की यात्रा में इस संबंध को विशेष रूप से देखा जाता है। वैष्णो देवी के दर्शन तभी पूरे होते हैं जब श्रद्धालु पहले भैरव बाबा और हनुमान जी के दर्शन करते हैं।
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।