जब हम काम करते हुए बहुत ज्यादा तक जाते हैं, तो हमको बिस्तर पर लेटते ही नींद आ जाती है। यह एक आम समस्या है जो कि सभी लोगों के साथ देखने को मिलती है। इसके अलावा अपने देखा होगा कुछ लोगों को किताब पढ़ते या मूवी, वीडियोज कुछ भी देखते-देखते नींद आने लगती है। इस तरह की समस्या बच्चों और बड़ों सबके साथ देखने को मिलती है। जब भी हम कोई बुक पढ़ना शुरु करते हैं उसके कुछ देर बाद हमें आलस घेरने लगता है और कभी-कभी तो हम सो भी जाते हैं। क्या कभी आपने सोचा है आखिर ये किताब पढ़ने पर नशा क्यों आने लगता है।
आखिर इसके पीछे वजह क्या है। यदि हां तो आज हम आपको इस आर्टिकल में इसी के बारे में विस्तार से जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जाने किताब पढ़ते वक्त नींद आने की पीछे क्या होती हैं वजहें।
जब हम किताब पढ़ते हैं तो उसमे छोटे-छोटे अक्षर होते हैं। जिसके चलते हमें उनको पढ़ने के लिए आंखों पर जोर डालना पड़ता है। ऐसे में मांसपेशियों पर जोर पड़ता है। जिसके चलते हमें थकान का अनुभव होने लगता है। ज्यादा ध्यान केंद्रित करने के चलते हमारे दिमाग की मसल्स पर प्रेशर पड़ता है। ऐसे में हमें आलस आने लगता है और हमारी आंखें बंद हो जाती हैं।
ये भी पढ़ें:छोटी सी बुकशेल्फ में भी आ जाएंगी ढेर सारी किताबें, बस इन हैक्स का करें इस्तेमाल
जब हम बिस्तर या सोफे पर लेटकर किताब पढ़ते हैं तो हमारे फेस पर अंधेरा आने लगता है और कम रोशनी होने की वजह से हमारा शरीर आलस से घिर जाता है। ऐसे में कम लाइट और आरामदायक पोजीशन दोनों के बीच आपसी संबंध होता है। जिसके चलते हमें लेटकर किताब पढ़ने के दौरान नींद आने लगती है।
आप जो भी किताब पढ़ रहे हैं यदि उसका कंटेंट आपकी रूचि यानि इंटरस्ट का नहीं है तो भी आपको बुक रीडिंग के दौरान आलस और नींद आने लगेगी। क्यूंकि बिना इच्छा के कोई भी काम करने पर हमारे शरीर को अच्छा महसूस नहीं होता है और हम बोरियत महसूस करने लगते हैं।
ये भी पढ़ें: कॉपी-किताब की शेल्फ पर बुकवॉर्म ने कर रखा है कब्जा, अपनाएं ये 5 कारगर तरीके
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: freepik/shuttersto
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।