धनतेरस के दिन नए बर्तन, नई झाड़ू और नए गहने खरीदे जाते हैं। ऐसा माना जाता है कि धनतेरस के दिन इन चीजों को खरीदने से इनका दोगुना लाभ व्यक्ति को प्राप्त होता है। हालांकि ये सभी वस्तुएं शुभता तभी प्रदान करती हैं जब इन्हें शुभ मुहूर्त में खरीदा जाए। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि धनतेरस के दिन क्या है पूजा से लेकर खरीदारी तक का शुभ मुहूर्त।
धनतेरस के दिन सोना-चांदी खरीदने का शुभ मुहूर्त उदया तिथि पर पड़ रहा है। ऐसे में सोने-चांदी की खरीदारी 30 अक्टूबर, दिन गुरुवार को की जाएगी। हालांकि पूजा 29 अक्टूबर की रात को करना शुभ लेकिन पूजा हो जाने के बाद भी खरीदारी करना उत्तम होगा।
पहला शुभ मुहूर्त | 29 अक्टूबर, 10:31am - 30 अक्तूबर, 6:32am |
दूसरा शुभ मुहूर्त | 29 अक्टूबर, 6:31pm - 8:13pm |
तीसरा शुभ मुहूर्त | 29 अक्टूबर, 5:38pm - 6:55pm |
धनतेरस की तिथि की समाप्ति 30 अक्टूबर को शाम के समय है। यूं तो सोना-चांदी खरीदने का शुभ मुहूर्त 29 अक्टूबर को भी है लेकिन वह मुहूर्त तिथि के शुरू होने से पहले का है। ऐसे में उस मुहूर्त में सोना-चांदी खरीदने का कोई लाभ नहीं होगा।
यह भी पढ़ें: Dhanteras Kab Hai 2024: कब है धनतेरस? जानें पूजा से लेकर खरीदारी तक का शुभ मुहूर्त और महत्व
धनतेरस की तिथि 29 अक्टूबर को आरंभ होगी और उसी के साथ उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र लग जाएगा जो शाम को 6 बजकर 34 मिनट तक रहेगा। वहीं, 30 अक्टूबर को उदया तिथि में त्रिपुष्कर योग सुबह 6 बजकर 31 मिनट से सुबह 10 बजकर 31 मिनट तक रहेगा।
शुभ मुहूर्त | 29 अक्टूबर, 10:31am - 30 अक्टूबर, 1:15 दोपहर |
चर | 9:18am - 10:41am |
लाभ | 10:41am - 12:05 दोपहर |
अमृत | 12:05 दोपहर - 1:28 दोपहर |
धनतेरस के दिन इंद्र योग का भी निर्माण हो रहा है। 30 अक्टूबर को सुबह 6 बजकर 45 मिनट से सुबह 7 बजकर 48 मिनट तक इंद्र योग बना रहेगा। इन तीनों योगों में झाड़ू और बर्तन खरीदना बहुत ही ज्यादा शुभ माना जाता है। इससे धन-धान्य में अपार वृद्धि होती है।
यह भी पढ़ें: Dhanteras 2024: धनतेरस के दिन कुबेर यंत्र की पूजा किस विधि से करें, जानें नियम
भगवान धनवंतरी की पूजा धनतेरस के दिन यानी कि 29 अक्टूबर को शाम 6 बजकर 31 मिनट से शुरू होगी और रात 8 बजकर 44 मिनट पर पूजा मुहूर्त का समापन होगा। इसके अलावा, इस दिन प्रदोष काल में भी पूजा कर सकते हैं।
पूजा मुहूर्त | 6:31pm - 8:13pm |
प्रदोष काल | 5:38pm - 8:13pm |
वृषभ काल | 6: 31pm - 9:27pm |
ब्रह्म मुहूर्त | 4: 48am - 5:40am |
विजय मुहूर्त | 1:56 दोपहर - 2:40 दोपहर |
गोधूलि मुहूर्त | 5:38pm- 6:04pm |
प्रदोष काल का समय शाम को 5 बजकर 38 मिनट से शुरू होगा औरज रात 8 बजकर 13 मिनट पर इसका समापन होगा। धनतेरस की पूजा इन दोनों मुहूर्तों में करने से उत्तम लाभ की प्राप्ति होगी और घर में सुख-समृद्धि भी आएगी।
आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से धनतेरस के दिन सभी जरूरी मुहूर्तों यानी कि पूजा का शुभ मुहूर्त, सोना-चांदी की खरीदारी का शुभ मुहूर्त, झाड़ू की खरीदारी का शुभ मुहूर्त, बर्तन की खरीदारी का शुभ मुहूर्त आदि के बारे में जान सकते हैं।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।