Pradosh Vrat List 2025

Prodosh 5 September 2025 : आज 5 सितंबर को है इस माह का पहला प्रदोष व्रत, दोष, कष्ट और पाप से मुक्ति पाने के लिए इस शुभ मुहूर्त पर करें पूजा

सितंबर 2025 में प्रदोष व्रत की तिथियां, पूजा का शुभ मुहूर्त और सही विधि जानें। जानिए कब-कब है शुक्र प्रदोष व्रत और कैसे इस व्रत से जीवन के दोष, कष्ट व पापों से मिल सकती है मुक्ति।
Editorial
Updated:- 2025-09-05, 13:02 IST

हिंदू धर्म में तीज-त्योहारों की भरमार होती है, लेकिन इनमें कुछ व्रत ऐसे होते हैं जो विशेष रूप से पवित्र और प्रभावशाली माने जाते हैं। प्रदोष व्रत भी इन्हीं में से एक है, जो हर माह दो बार आता है और इसका धार्मिक व आध्यात्मिक दृष्टिकोण से गहरा महत्व है। यह व्रत विशेष रूप से भगवान शिव को समर्पित होता है और जीवन के दोष, कष्ट तथा पापों के नाश में सहायक माना जाता है। हर माह की तरह इस बार भी हम आपको यह जानकारी दे रहे हैं कि सितंबर महीने में प्रदोष व्रत की तिथियां क्या हैं और इस व्रत को करने की सही विधि क्या होनी चाहिए।
इस संदर्भ में पंडित सौरभ त्रिपाठी जी बताते हैं कि इस बार दोनों प्रदोष व्रत शुक्रवार को पड़ रहे हैं, पहला प्रदोष व्रत 5 सितंबर यानी आज है। जो कि देवी लक्ष्मी का दिन माना जाता है। ऐसे में शुक्रवार को प्रदोष व्रत रखने से केवल शिव कृपा ही नहीं, बल्कि लक्ष्मीजी का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है। पंडित जी यह भी सलाह देते हैं कि व्रत के दिन कुछ विशेष उपाय करने से जीवन के सभी कष्ट, दोष और पापों का अंत हो सकता है।

सितंबर 2025 में प्रदोष व्रत की तिथियां एवं शुभ मुहूर्त

इस बार भाद्रपद माह की शुक्‍ल त्रयोदशी तिथि 5 सितंबर और अश्विन माह की कृष्‍ण त्रयोदशी 18 सितंबर को प्रदोष व्रत पड़ रहा है। दोनों ही शुक्रवार को पड़ रहा है।। पंडित जी दोनों प्रदोष व्रत के लिए पूजा का श्रेष्‍ठ मुहूर्त बताते हैं-

भद्रपद शुक्र प्रदोष व्रत क्या है?

प्रदोष व्रत हर महीने की त्रयोदशी तिथि को रखा जाता है। जब यह व्रत शुक्रवार के दिन पड़ता है, तो उसे शुक्र प्रदोष व्रत कहा जाता है। भद्रपद मास में आने वाला शुक्र प्रदोष व्रत और भी खास होता है, क्योंकि यह मास धार्मिक दृष्टि से बहुत पवित्र माना जाता है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने से धन, सुख, सौभाग्य और आरोग्य की प्राप्ति होती है।

भद्रपद शुक्र प्रदोष व्रत (First Shukra Pradosh)

  • तिथि - 5 सितंबर 2025
  • समय- प्रदोष सुबह 4:08 बजे से प्रारंभ होकर 6 सितंबर 2025, सुबह 3:12 बजे तक रहेगा।
  • पूजा का श्रेष्‍ठ समय - शाम 6:38 बजे से लेकर रात 8:55 बजे तक पूजा करने का सर्वोत्तम समय रहेगा।
  • महत्‍व- भद्रपद माह में शुक्रवार को पड़ने वाला प्रदोष व्रत आपको दांपत्‍य सुख के साथ-साथ भौतिक संपत्ति और सौभाग्‍य देकर जाता है।

इसे जरूर पढ़ें- Pradosh Vrat 2025: आज रखा जाएगा अगस्त का आखिरी प्रदोष व्रत, जानें शिव जी की पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

 

Pradosh Vrat september 2025 date

अश्विन शुक्र प्रदोष व्रत (Second Shukra Pradosh)

  • तिथि- 18 सितंबर 2025
  • समय- प्रदोष रात 11:24 बजे से प्रारंभ होकर 19 सितंबर 2025, रात 11:36 बजे तक रहेगा।
  • पूजा का श्रेष्‍ठ समय- शाम 6:21 बजे से लेकर रात 8:43 बजे तक इस दिन आप पूजा करेंगी तो आपको सर्वोत्‍तम फल प्राप्‍त होगा।
  • महत्‍व- अश्विन माह में शुक्रवार को पड़ रहा प्रदोष व्रत आपके शत्रुओं को दूर करता है, पति की उम्र बढ़ाता है और वैवाहिक जीवन को सुखी बनाता है।

शुक्र प्रदोष व्रत की पूजा विधि क्‍या है ?

शुक्रवार के दिन पड़ रहे प्रदोष व्रत पर भगवान शिव और पार्वती जी की पूजा आप विशेष विधि से कर सकती हैं-

  1. व्रत वाले दिन आपको स्‍नान जरूर करना चाहिए। अगर आपके पास नए और साफ वस्‍त्र हों तो आपको व्रत वाले दिन पहन लेना चाहिए।
  2. अब शिव पार्वती की प्रतिमा पर गंगाजल, दूध, दही, शहद, बेलपत्र, धतूरा, अक्षत आदि से अभिषेक करना चाहिए। इसके बाद धूप दीप आदि दिखाकर मंत्र जाप करना चाहिए।
  3. आप आज के दिन 108 बार शिव जी का जाप "ॐ नमः शिवाय" कर सकती हैं। हो सके तो आपको आज शिव जी को प्रसन्‍न करने के लिए रुद्राष्‍टक का पाठ करना चाहिए।
  4. आज आप किसी भी सफेद वस्‍तु का दान जरूर करें। इसमें आप खाने-पीन और पहनने की चीजों का दान कर सकती हैं।
  5. आज के दिन आप फलाहार और निर्जला कैसा भी व्रत रख सकती हैं। इस बात काध्‍यान रखें कि अपना उपवास आपको प्रदोष काल में ही खोलना है।

इसे जरूर पढ़ें- Pradosh Vrat Katha 2025: सावन के आखिरी प्रदोष व्रत पर पढ़ें ये कथा, पूरे महीना की पूजा का एक साथ मिल जाएगा शुभ फल

उम्‍मीद है कि आपको ऊपर दी गई जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर और लाइक करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्‍स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;