herzindagi
Mistakes While lighting diya during evening

शाम के समय दीपक जलाते वक्त आप भी तो नहीं करते ये गलती

हिंदू धर्म में संध्या के समय दीपक जलाने के भी कई नियम के बारे में बताया गया है। जिसका पालन करना बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-03-27, 23:00 IST

(Mistakes while lighting diya during evening) हिंदू धर्म में सुबह और शाम में दीपक जलाना बहुत शुभ और महत्वपूर्ण माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शाम के समय दीपक जलाने के भी नियम बताए गए हैं। जिनका पालन करना बहुत जरूरी है। वहीं कई लोग दीपक जलाने के बाद मंदिर में ही दीपक रख देते हैं। ऐसा कर सकते हैं, लेकिन इसका सही नियम क्या है। इसके बारे में जानना जरूरी है। अब ऐसे में दीया जलाने के क्या नियम हैं। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं। 

संध्या के समय दीपक जलाने का महत्व 

ghar ke mukhya dwar pr kaun sa diya jalaye

संध्या के समय दीया जलाने की परंपरा प्राचीन है। सूर्यास्त के समय दीपक जलाना बहुत शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस समय दीपक जलाने से मां लक्ष्मी का घर में आगमन होता है और घर परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है और अगर किसी भी व्यक्ति के घर में किसी भी प्रकार का कोई कलह-क्लेश होता है, तो उससे भी छुटकारा मिल सकता है। 

दीया जलाने के बाद तिजोरी को भी दिखाएं

दीया जलाने के बाद भगवान की आरती करें और उसके बाद तिजोरी में दीया दिखाएं। क्योंकि यहां कुबेर (कुबेर मंत्र) देव भी विराजते हैं। इसलिए आरती करने के बाद यहां जरूर दिखाएं। इससे घर में कभी आर्थिक समस्याएं नहीं झेलनी पड़ेगी और शुभ परिणाम की भी प्राप्ति हो सकती है। 

दीया जलाने के बाद रसोईघर में दिखाएं

दीया जलाने के बाद रसोईघर में दीपक जरूर दिखाएं। इससे मां अन्नपूर्णा की कृपा बनी रहती है और व्यक्ति के घर में कभी अनाज की कमी नहीं होती है। इसलिए रसोईघर में दीपक जरूर दिखाएं। इससे लाभ हो सकता है। 

इसे जरूर पढ़ें - शाम को दीपक जलाते समय रखें इन बातों का ध्यान

दीया जलाने के बाद स्टडी रूम में दिखाएं

दीया जलाने के बाद स्टडी रूम में दीपक जरूर दिखाएं। इससे मां सरस्वती (मां सरस्वती मंत्र) की कृपा बनी रहती है और बच्चों का मन पढ़ाई में लगता है। साथ ही एकाग्रता भी बना रहता है। इसलिए स्टडी रूम में जरूर दीपक दिखाएं। 

इसे जरूर पढ़ें -  Aate Ka Dipak: घर में रोजाना जलाएं आटे का दीपक, होंगे ये लाभ

घर के कमरों में दिखाएं दीपक

घर के सभी कमरों में दीपक दिखाएं। इससे घर से नकारात्मक ऊर्जा का संचार खत्म हो जाएगा और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा।

तुलसी के पास रखें दीपक 

lighting diya near basil at home

आखिर में सभी कमरों में दीपक दिखाने के बाद तुलसी के पौधे के पास दीपक को रख दें। इससे आपके घर कभी किसी भी तरह की कोई परेशानी कलह-क्लेश नहीं आएगा और परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। 

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- Freepik

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें- 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।