
हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे का विशेष महत्व होता है और ऐसी मान्यता है कि इस पौधे में माता लक्ष्मी का वास होता है। यदि आप नियमित रूप से विधि-विधान के साथ तुलसी की पूजा करती हैं और तुलसी के पौधे के पास दीपक जलाती हैं तो घर में सदैव सुख समृद्धि बनी रहती है। यही नहीं ज्योतिष में ऐसी मान्यता है कि यदि आप तुलसी के पौधे की पूजा सही तरीके से और नियमों के अनुसार नहीं करती हैं तो इसके नकारात्मक प्रभाव हो सकते हैं। तुलसी का पौधा अपने आस-पास के वातावरण के लिए भी सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। शास्त्रों में यह बताया गया है कि जो भक्त नियमित रूप से तुलसी की पूजा सही समय पर करते हैं उनके घर में सदैव माता लक्ष्मी का वास होता है। हमारे मन में कई बार यह सवाल आता है कि तुलसी की पूजा का सही समय क्या होना चाहिए और किस समय दीपक जलाना चाहिए? आइए ज्योतिर्विद पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी से जानें तुलसी के पौधे की पूजा के लिए सबसे शुभ समय और इसके पास दीपक जलाने का सबसे अच्छा समय क्या माना जाता है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार तुलसी की पूजा सुबह और शाम किसी भी समय की जाती है, लेकिन पूजन के लिए सबसे शुभ समय ब्रह्म मुहूर्त से लेकर सूर्योदय के बाद के कुछ घंटों का ही माना जाता है। आप प्रातः 4:00 बजे से 8:00 बजे के बीच तुलसी की पूजा कर सकती हैं। अगर आप शाम के समय तुलसी की पूजा कर रही हैं तो सूर्यास्त के बाद तुलसी की पूजा की जा सकती है। आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि कभी भी दिन के समय तुलसी की पूजा न करें और किसी भी ग्रहण के दौरान या सूतक काल के दौरान तुलसी की पूजा करने से बचें। तुलसी पूजा के लिए सुबह का समय सबसे शुभ माना जाता है।
यह भी पढ़ें- Astro Tips: तुलसी में जल चढ़ाने का सही समय जानें
अगर हम तुलसी के पौधे के सामने दीपक जलाने की बात करें तो आपको हमेशा ब्रह्म मुहूर्त में या फिर शाम के समय तुलसी के पास दीपक जलाना चाहिए। ब्रह्म मुहूर्त में तुलसी को जल चढ़ाना, तुलसी के सामने दीपक जलाना और इसकी 7 बार परिक्रमा करना बहुत शुभ माना जाता है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और भगवान विष्णु तथा माता लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है। तुलसी के पास दीपक जलाने का सबसे शुभ समय सूर्यास्त के बाद का माना जाता है, लेकिन ध्यान रखें इस समय तुलसी का स्पर्श नहीं करना चाहिए।
यह भी पढ़ें- क्या चातुर्मास के दौरान करनी चाहिए तुलसी की पूजा?

तुलसी के पौधे में आपको जल सुबह के समय चढ़ाना चाहिए। ब्रह्म मुहूर्त में तुलसी पर जल चढ़ाना सबसे शुभ माना जाता है और इससे सबसे ज्यादा ऊर्जा मिलती है। आपको कभी भी तुलसी के पौधे में सूर्यास्त के बाद या रात के समय जल नहीं चढ़ाना चाहिए। ऐसा करने से आपके जीवन में नकारात्मक फल मिल सकते हैं। इसके साथ ही आपको कभी भी रविवार या एकादशी के दिन तुलसी में जल नहीं चढ़ाना चाहिए। इन दिनों में तुलसी माता भी भगवान विष्णु के लिए निर्जला उपवास करती हैं।
अगर आप भी तुलसी की नियमित पूजा करती हैं तो तुलसी पूजा का सही समय जान लेना आपके लिए जरूरी है। शुभ समाय अपर पूजा करने से पूजा का पूर्ण फल मिलता है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images:Shutterstock.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।