Dhanteras Kuber Yantra Puja Vidhi 2024: धनतेरस के दिन कुबेर यंत्र की पूजा किस विधि से करें, जानें नियम

Dhanteras 2024 par Kuber Yantra ki Puja Kaise Kare:हिंदू धर्म में धनतेरस के पर्व सौभाग्य और धन प्राप्ति के लिए उत्तम फलदायी माना जाता है। इस दिन कुबेर यंत्र किस विधि से स्थापित करने से लाभ हो सकता है। इसके बारे में विस्तार से जानते हैं। 
dhanteras 2024 kuber yantra puja vidhi and rules

पंच दिवसीय दिवाली का त्योहार धनतेरस के दिन आरंभ हो जाता है। वहीं धनतेरस का त्योहार धन, समृद्धि और स्वास्थ्य से जुड़ा त्योहार है। इस दिन लोग नए चीजों की खरीदारी जैसे कि सोना-चांदी, बर्तन और अन्य धातु से संबंधित चीजें खरीदते हैं। ऐसा माना जाता है कि धनतेरस के दिन इन वस्तुओं को खरीदने से घर में धन और समृद्धि की प्राप्ति होती है और जीवन में आ रही सभी समस्याएं दूर हो जाती है। धनतेरस को धन त्रयोदशी के नाम से भी जानते हैं। यह त्योहार माता लक्ष्मी, भगवान गणेश, कुबेर देवता और भगवान धन्वंतरि को समर्पित है। अब ऐसे में धनतेरस के दिन जो जातक कुंबेर यंत्र की स्थापना कर रहे हैं, तो इसकी पूजा किस विधि से करें और इसके नियम क्या हैं। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

धनतेरस के दिन कुबेर यंत्र की पूजा किस विधि से करें?

kuber yantra

धनतेरस के दिन कुबेर यंत्र की पूजा करने से धन प्राप्ति और समृद्धि में वृद्धि होती है। यह एक शुभ दिन माना जाता है जब कुबेर देवता की पूजा करने से विशेष फल मिलता है।

  • सबसे पहले पूजा स्थल को गंगाजल से शुद्ध करें।
  • कुबेर यंत्र को एक साफ चौकी पर स्थापित करें। आप इसे घर के उत्तर या पूर्व दिशा में रख सकते हैं।
  • कुबेर यंत्र के सामने एक दीपक जलाएं।
  • कुबेर यंत्र को धूपबत्ती दिखाएं।
  • कुबेर यंत्र के सामने फल और मिठाई चढ़ाएं।
  • कुबेर यंत्र पर पुष्प अर्पित करें।
  • कुबेर यंत्र की पूजा-अर्चना करने के दौरान मंत्रों का जाप विशेष रूप से करें।
  • "ॐ यक्षाय कुबेराय वैश्रवणाय धनधान्य अधिपतये धनं प्रदाय स्वाहा"
  • कुबेर यंत्र की पूजा-अर्चना करने के बाद आरती विधिवक रूप से करें। इससे व्यक्ति को सुख-सौभाग्य की प्राप्ति हो सकती है।

इसे जरूर पढ़ें - Dhanteras Kab Hai 2024: कब है धनतेरस? जानें पूजा से लेकर खरीदारी तक का शुभ मुहूर्त और महत्व

धनतेरस के दिन कुबेर यंत्र रखने के नियम क्या हैं?

  • धनतेरस के दिन कुबेर यंत्र की पूजा-अ्र्चना करने के दौरान सफेद वस्त्र ही पहनें।
  • कुबेर यंत्र को तांबे या सोने में बना हुआ होना चाहिए।
  • यंत्र को हमेशा किसी ऊंचाई पर रखें, जैसे कि एक चौकी या मंदिर में। इसे जमीन पर सीधे नहीं रखना चाहिए।
  • कुबेर यंत्र को तिजोरी में रखें।
  • कुबेर यंत्र की तस्वीर को अपने पर्स में रखें।

इसे जरूर पढ़ें - Dhanteras 2024: धनतेरस पर भूलकर भी इन चीजों की न करें खरीदारी, हो सकता है भारी नुकसान

धनतेरस के दिन कुबेर यंत्र की पूजा का महत्व क्या है?

kuber yantra niyam

कुबेर यंत्र की पूजा करने से घर में धन और समृद्धि आती है। साथ ही आर्थिक तंगी के साथ-साथ कर्ज से भी छुटकारा मिल जाता है। व्यापारी वर्ग कुबेर यंत्र की पूजा करके अपने व्यापार में वृद्धि कर सकते हैं। यह व्यापार में आने वाली बाधाओं को दूर करता है और लाभ में वृद्धि करता है।

यह भी पढ़ें- Dhanteras Wishes & Quotes 2024: घर में मां लक्ष्मी का वास हो...आपके सारे दुखों का नाश हो....धनतेरस के मौके पर अपनों को भेजें ये प्यार भरे शुभकामना संदेश

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP