देश में मनाए जाने वाले सभी बड़े त्योहारों में से एक दिवाली का त्योहार आने ही वाला है। यह त्योहार एक दिन का नहीं होता है बल्कि इसे 5 दिन तक सेलिब्रेट किया जाता है। इसके आने का उत्साह लोगों में इतना होता है कि लोग महीने भर पहले से ही अपना घर सजाने लग जाते हैं। इससे भी बड़ा उत्साह होता है इस त्योहार पर होने वाले पारंपरिक रिवाजों को निभाने का। इसलिए हमने पंडित सौरभ त्रिपाठी जी से इस विषय पर बात की और दिवाली के 5 दिन तक चलने वाले त्योहार की महत्वपूर्ण तिथियां और शुभ मुहूर्त पूछे। वह कहते हैं, "दिवाली के त्योहार की तैयारियां बेशक महीने पहले से होने लगती हैं, मगर इस त्योहार का आसल उत्साह शुरू होता है, जिस दिन पुष्य नक्षत्र पड़ता है। यह नक्षत्र हमेशा दिवाली के 7-8 दिन पूर्व ही आता है और इस बार यह 24 अक्टूबर को पड़ रहा है। आप अपने घर, दफ्तर और लेन देन के लिए जो भी सामान खरीदना चाहते हैं, वह इस दिन से आरंभ कर सकते हैं। "
पंडित जी बताते हैं कि पुष्य नक्षत्र 24 अक्टूबर के दिन सुबह 11:24 से शुरू होगा और पूरे दिन रहेगा। यह दिन काफी शुभ है क्योंकि इस दिन महालक्ष्मी, सर्वार्थसिद्धि, अमृतसिद्धि, पारिजात, बुधादित्य और पर्वत योग भी बन रहे हैं, जो कि बहुत अद्भुत संयोग है और कई वर्षों बाद ऐसा हो रहा है।
इतना ही नहीं पंडित जी बताते हैं, "आप इस दिन सोना-चांदी, बर्तन, कपड़े, फर्नीचर, मशीनरी, इलेक्ट्रॉनिक सामान, व्हीकल और प्रॉपर्टी की खरीदारी कर सकते हैं। " तो अगर आप किसी शुभ दिन और मुहूर्त की तलाश में थे, तो आज के दिन से ज्यादा कुछ भी शुभ नहीं हो सकता है।
इसे जरूर पढ़ें- Diwali 2024: दिवाली के दीये में एक का सिक्का और कौड़ी डालने से क्या होता है?
दिनांक | दिन | त्योहार |
29 अक्टूबर 2024 | मंगलवार | धनतेरस |
30 अक्टूबर 2024 | बुधवार | छोटी दिवाली (नरक चतुर्दशी) |
31 अक्टूबर 2024 | गुरुवार | दिवाली और लक्ष्मी पूजा |
2 नवंबर 2024 | शनिवार | गोवर्धन पूजा |
3 नवंबर 2024 | रविवार | भाई दूज |
ज्योतिष शास्त्र में 27 नक्षत्रों का जिक्र मिलता है, जिनमें से पुष्य नक्षत्र को सबसे शुभ माना गया है। अगर आप बहुत समय से शुभ मुहूर्त के इंतजार में कोई जरूरी कार्य रोके बैठे हैं, तो आपको इस दिन से उसकी शुरुआत करनी चाहिए। अगर आप कुछ भी नया काम शुरू नहीं कर रहे हैं, तो कम से कम एक कलम और बहिखाता खरीद लें और उस पर 'श्री गणेश' लिख दें। इस दिन शॉपिंग करने के शुभ मुहूर्त इस प्रकार हैं-
धनतेरस का त्योहार इस वर्ष 29 अक्टूबर, मंगलवार को मनाया जाएगा। त्रयोदशी तिथि का आरंभ 29 अक्टूबर सुबह 10:45 से शुरू हो रहा है और समापन 30 अक्टूबर दोपहर 12:49 पर होगा। 29 अक्टूबर को अगर आप शुभ मुहूर्त की तलाश में हैं तो वे निम्नलिखित हैं-
श्री धन्वंतरि पूजन , बहीखाता एवं अन्य शुभ कार्य के लिए शुभ मुहूर्त की तलाश में हैं तो-
इस दिन आप श्री लक्ष्मी माता और कुबेर देवता का पूजन भी कर सकती हैं, जिसके लिए सबसे शुभ मुहूर्त शाम 7:13 से रात 8:48 तक रहेगा।
इसे जरूर पढ़ें- Diwali 2024 Wishes & Quotes in Hindi: दिवाली पर अपने शुभचितकों को इन विशेज के जरिए दें बधाई
30 अक्टूबर को दोपहर 12:49 से चतुर्दशी शुरु होगी और 31 अक्टूबर को दोपहर 2:57 पर समाप्त हो जाएगी। इस दिन अगर आप काली माता का पूजन करते हैं, तो इसके लिए शुभ मुहूर्त रात 10:23 से 11:58 तक रहेगा। इस मुहूर्त में आपको हनुमान जी की भी पूजा करनी चाहिए। आप इस दिन बजरंग बांण या सुंदरकांड का पाठ कर सकती हैं।
31 अक्टूबर को दिवाली का त्योहार है। वैसे तो अमावस्या 31 अक्टूबर को दोपहर 2:57 पर शुरू होगी और 1 नवंबर शाम 4:58 पर खत्म होगी। मगर लक्ष्मी पूजन के लिए 31 अक्टूबर का दिन ही सही रहेगा। लग्नानुसार श्री महालक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त जानें -
गोवर्धन पूजा का दिवाली के बाद बहुत महत्व होता है। इस दिन को लोग बड़ी धूम-धम से मनाते हैं। वैसे तो यह दिवाली के दूसरे ही दिन मनाई जाती है, मगर इस बाद परेवा 1 नवंबर को शम 4:59 पर लग रही है। जबकि इसकी उदया तिथि 2 नवंबर को है। गोवर्धन पूजा हमेशा उदय तिथि पर ही की जाती है, इसलिए आप 2 नवंबर को शाम 6:44 तक इस पर्व को मना सकती हैं। पूजा के लिए शुभ मुहूर्त 2 नंवबर को सुबह 7:44 से 9:23 तक रहेगा।
भाई दूज भी 2 नवंबर को ही शाम 6:45 से शुरू हो जाएगी, मगर भाई को तिलक करने के लिए 3 नवंबर का दिन सही रहेगा। आप अपने भाई के माथे पर इन शुभ मुहूर्त पर तिलक लगा सकती हैं-
दिवाली का पर्व आप सभी के लिए शुभ हो। हरजिंदगी की ओर से सभी रीडर्स को शुभकामनाएं। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।