herzindagi
image

Dhanteras Wishes & Quotes 2025: कारोबार में हो तरक्की, जीवन में हो उन्नति...धनतेरस के मौके पर अपनों को भेजें ये प्यार भरे शुभकामना संदेश

Happy Dhanteras Wishes 2025: धनतेरस के खास मौके पर यदि आप अपनों को शुभकामनाएं देना चाहती हैं और उनके लिए मंगल कामना करना चाहती हैं, तो यहां दिए गए मैसेजेस भेज सकते हैं।
Editorial
Updated:- 2025-10-18, 22:52 IST

Dhanteras Quotes 2025: दीपों के पर्व दीपावली की शुभ शुरुआत धनतेरस पर्व के साथ होती है। ऐसे में आज पूरे देश में धनतेरस का त्यौहार मनाया जा रहा है। इस त्यौहार पर माता लक्ष्मी के साथ, भगवान धन्वंतरि और कुबेर देव की पूजा की जाती है। धनतेरस पर बर्तन, सोना-चांदी समेत कई चीजें खरीदने की प्रथा है। कहते हैं कि इस दिन विधि-विधान से पूजा करने के आरोग्य और धन-संपदा का वरदान मिलता है।

इस दिन का काफी महत्व है। मान्यता है कि इसी दिन, समुद्र मंथन के दौरान, भगवान धनवंतरी अपने साथ अमृत का कलश और आयुर्वेद लेकर प्रकट हुए थे। इस दिन निरोगी रहने का वरदान भी माना जाता है। धनतेरस पर घर-परिवार और कारोबार में समृध्दि और सौभाग्य बने रहने के लिए, कई चीजों की खरीदारी को शुभ माना गया है। धनतेरस का पर्व अपनों के जीवन में धन, समृध्दि, सौभाग्य और निरोग का संचार करें, इसी कामना के साथ, हम अपनों को बधाई संदेश देते हैं। आप इस धनतरेस अपनों को ये शुभकामना संदेश भेज सकते हैं।

धनतेरस विशेज इन हिंदी (Dhanteras 2025 Wishes in Hindi)

1. मां लक्ष्मी और भगवान धन्वंतरि की आप पर कृपा हो अपार,
खुशियों से भरा रहे आपका संसार।
न आए कोई भी दुख कभी आपके द्वार,
आप पर हमेशा हो सौभाग्य की बौछार।
धनतेरस की ढ़ेर सारी शुभकामनाएं!

dhanteras wishes in hindi

2. खुशियों से भर जाए जीवन आपका,
प्रकाश और उम्मीदों से रोशन हो मन आपका।
न रहे आपकी कोई भी इच्छा अधूरी,
आपकी सारी मनोकामनाएं हो जाएं पूरी।
आपको धनतेरस की ढ़ेर सारी शुभकामनाएं!

3. कारोबार में हो तरक्की, जीवन में हो उन्नति,
हर नए काम में आपको मिले प्रगति।
अपनों के साथ दिन दोगुनी और रात चौगुनी हो आपकी मु्स्कान,
दुनिया में खूब बढ़े आपका सम्मान।
Happy Dhanteras 2025!

dhanteras shubhkamnaye in hindi

4. धनतेरस के दिन आपके जीवन में हो खुशियों की शुरुआत,
सदा बना रहे आपके ऊपर मां लक्ष्मी का हाथ।
आपकों हर कदम पर मिले अपनों का साथ,
आनन्द और उल्लास से भरी हो हर बात।
हैप्पी धनतेरस!

5.धन-धान्य की न हो कभी परिवार में कमी,
आपके जीवन में सदा हो प्रगति।
निरोगी हो काया और खुशहाल हो जीवन,
आपके घर में हो सुख-समृध्दि का आगमन।
हैप्पी धनतेरस!

6. धनतेरस का शुभ दिन है आया,
अपने संग उम्मीद और खुशियों का खजाना है लाया।
आपके परिवार पर हमेशा रहे सुख-समृध्दि की छाया,
धनतेरस की अनंत शुभकामनाएं!

धनतेरस कोट्स इन हिंदी (Dhanteras 2025 Quotes in Hindi)

dhanteras wishes 2024

7. घर में हो रोशनी, मन में हो उजाला,
धनतेरस का त्यौहार आया है खुशियों वाला।
किसी भी दुख से न पड़े कभी आपका पाला,
आपका हर पल हो आनंद और उल्लास वाला।
आपको और आपके पूरे परिवार को धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं!

8. धनतेरस का त्यौहार आया है,
अपने संग खुशियों की सौगात लाया है।
खुशियों से भरा हुआ हो आपका संसार,
इस खास दिन पर आपको मिले प्यार का अनमोल उपहार।
Happy Dhanteras 2025!

9. सोने-चांदी जैसा चमके आपका जीवन
दीपों से रोशन हो आपका घर-आंगन
धनतेरस पर आपकी सारे चाहत हो जाए पूरी
आपकी कोई भी ख्वाहिश न रहे अधूरी
धनतेरस की शुभकामनाएं!

10. मां लक्ष्मी की ऐसी हो कृपा,
दूर हों आपके जीवन की सभी बाधा।
खुशियों का जीवन में हो संचार,
आपके जीवन में भरा रहे प्यार ही प्यार।
हैप्पी धनतेरस 2025!

धनतेरस मैसेज इन हिंदी (Dhanteras Message in Hindi)
dhanteras wishes for family

11. भगवान धन्वंतरि करें कृपा अपार,
निरोगी रहे आपका संसार।
धन-धान्य से भरा रहे आपके घर का भंडार,
मां लक्ष्मी और कुबेर देव की कृपा हो अपरम्पार।
आपको और आपको परिवार को धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं!

12. आपके जीवन से खुशियां न हों कम,
आपसे दूर रहें सारे गम।
उन्नति की खुले नईं राहें,
आने वाला सुनहरा कल फैलाएं आपके लिए बाहें।
हैप्पी धनतेरस 2025!

13. आपके परिवार में आए समृध्दि और खुशहाली, आपकी झोली कभी न रहे खाली।
पूरी हों मन की उम्मीदें और आंखों के सपने,
खुश रहें आप और आपने सभी अपने।
आपको और आपको परिवार को धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं!

यह भी पढ़ें- Dhanteras 2025: धनतेरस के दिन जरूर खरीदें ये 10 चीजें, माता लक्ष्मी की बनी रहेगी कृपा

धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं (Dhanteras ki Hardik Shubhkamnaye)

dhanteras greetings for friends

14. खूब उन्नति करे आपका कारोबार
आपके जीवन में आएं खुशियां अपार
अपनों के बीच कभी न हो तकरार
बना रहे रिश्तों में अपनापन और प्यार
Happy Dhanteras 2025!

15. मन में हो खुशी, घर में हो सुखों का बसेरा,
रात हो रोशनी से भरी और खुशहाल हो हर सवेरा।
आपके सुख को न लगे कभी किसी की नजर,
हमारी दुआओं को हो ऐसा असर।
धनतेरस की शुभकामनाएं!

16. झोली में हों खुशियां, जीवन में हो प्रकाश,
पूरी हो आपकी हर उम्मीद, हर आस।
मां लक्ष्मी बनाएं आपके सभी बिगड़े काम,
जग में ऊंचा हो आपका नाम।
धनतेरस की ढ़ेर सारी शुभकामनाएं!

17. सोने की चमक और चांदी की चकाचौंध,
धनतेरस पर मिले आपको खुशियों की मोहक धूप।
सपनों की ताबीर हो साकार,
आपकी जिंदगी में हो हर दिन प्यार।
Happy Dhanteras 2025!

18. मां लक्ष्मी की कृपा आप पर बरसे,
धन और समृद्धि घर में आए
सेहत और खुशहाली कभी न तरसे,
शुभ धनतेरस का यह पर्व खुशियां लाए

19. धनतेरस का त्योहार लाए खुशियों की बहार,
दीपों की रोशनी से जगमगाए आपका संसार।
मां लक्ष्मी और धन्वंतरि का मिले आशीर्वाद अपार,
आपके जीवन में सुख-समृद्धि की हो भरमार

20. धन लक्ष्मी का आर्शवाद अपनों को मिले,
समृद्धि आए जीवन में
स्वास्थ्य और खुशहाली हमेशा बरसे,
धनतेरस का यह शुभ पर्व खुशियां लाए

यह भी पढ़ें- Dhanteras Shayari 2025: सोने-चांदी की तरह चमकें आपके रिश्ते, हर दिन मिले आपको खुशियों की सौगात... शायरी अंदाज में दें अपनों को धनतेरस की बधाई

धनतेरस पर इन संदेशों के जरिए, आप अपनों को बधाई दे सकते हैं। अगर आपको ये संदेश पसंद आए हों, तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।