धनतेरस के त्योहार से दिवाली का आरंभ हो जाता है। इस दिन माता लक्ष्मी, कुबेर देवता और देवता धन्वंतरि की पूजा विधिवत रूप से करने की मान्यता है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन अगर आप कोई नई चीज खरीदते हैं, तो व्यक्ति को सिद्धि की प्राप्ति होती है। धनतेरस को धन, सुख-समृद्धि और सौभाग्य का त्योहार कहा जाता है।
धनतेरस के दिन कई विशेष योग का निर्माण भी होता है। जिसमें खरीदारी करने से व्यक्ति का भाग्योदय होता है और शुभ फलों की प्राप्ति भी होती है। अब ऐसे में माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए धनतेरस के दिन किन चीजों की खरीदारी करना शुभ फलदायी माना जाता है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
हिंदू धर्म में पान के पत्ते को मां लक्ष्मी को प्रिय माना जाता है। मान्यता है कि धनतेरस के दिन पांच पान के पत्ते खरीदकर मां लक्ष्मी को चढ़ाने से घर में धन-धान्य की वृद्धि होती है और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। फिर इसे अगले दिन पवित्र नदी में प्रवाहित कर दें।
धनिया को धन क प्रतीक माना जाता है। धनतेरस के दिन धनिया खरीदने से धन में वृद्धि होती है और घर में कभी धन की कमी नहीं रहती है।
इसे जरूर पढ़ें - Dhanteras 2024: धनतेरस के दिन मिट्टी का पात्र क्यों खरीदना माना जाता है शुभ?
ऐसा माना जाता है कि लक्ष्मी चरण में मां लक्ष्मी का वास होता है। इसे घर में रखने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में उनका आगमन होता है।
झाड़ू को धन की देवी माता लक्ष्मी से भी जोड़ा जाता है। माना जाता है कि झाड़ू से घर को साफ करने पर मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में धन का आगमन होता है। इसके अलावा कलह-क्लेश से भी छुटकारा मिल जाता है।
मां लक्ष्मी को धन की देवी माना जाता है और भगवान गणेश विघ्नहर्ता हैं। इन दोनों की प्रतिमा को घर में रखने से व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है। लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा को शुभता का प्रतीक माना जाता है।
इसे जरूर पढ़ें - Dhanteras Ke Upay 2024: धनतेरस के दिन जरूर करें कुबेर यंत्र के ये खास उपाय, घर में नहीं रहेगी पैसों की किल्लत
खील और बताशे को धन और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। धनतेरस के दिन इन्हें खरीदकर घर में लाने से माना जाता है कि घर में धन की वर्षा होती है।
धनतेरस के दिन सिंदूर खरीदने से सुहागिन महिलाओं को अखंड सौभाग्य का वरदान मिलता है। साथ ही दांपत्य जीवन भी सुखमय रहता है।
हल्दी को शुभता और पवित्रता का प्रतीक माना जाता है। इसलिए धनतेरस के दिन हल्दी खरीदने से व्यक्ति को ग्रह दोष से छुटकारा मिल जाता है।
नमक को नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने का गुण माना जाता है। धनतेरस के दिन नया नमक खरीदकर घर में लाने से घर से सारी नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। साथ ही राहुदोष से भी छुटकारा मिल जाता है।
बर्तन खरीदने का सीधा संबंध धन वृद्धि से जोड़ा जाता है। ऐसा माना जाता है कि नए बर्तन खरीदने से घर में धन का आगमन होता है। साथ ही घर में कभी भी किसी तरह की परेशानी नहीं आती है।
धनतेरस के दिन सोना और चांदी खरीदना उत्तम फलदायी माना जाता है। अगर आप इस दिन सोना-चांदी खरीद रहे हैं, तो शुभ मुहूर्त को देखकर ही खरीदें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- HerZindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।