Sat Mar 28, 2026 | Updated 05:53 AM IST HZ Awards 2026
image

Kamada Ekadashi Daan 2026: कामदा एकादशी के दिन करें इन 6 चीजों का दान, पूरे साल बनी रहेगी भगवान विष्णु की कृपा

हिंदू धर्म में कामदा एकादशी का विशेष महत्व माना जाता है और यह तिथि भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए बहुत शुभ मानी जाती है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने के साथ यदि दान-पुण्य किया जाए तो व्यक्ति की मनोकामनाएं पूरी होती हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। आइए जानें आपको इस दिन किन चीजों का दान करना चाहिए।
Editorial
Updated:- 2026-03-27, 06:57 IST

हिंदू धर्म में किसी भी एकादशी तिथि का विशेष महत्व होता है और यह तिथि मुख्य रूप से भगवान विष्णु को समर्पित होती है। इन सभी एकादशियों में कामदा एकादशी खास है। यह एकादशी चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष में आती है और मान्यता है कि इस व्रत को करने और इस दिन जरूरतमंदों को दान-पुण्य करने से सभी पापों से मुक्ति मिलती है। यही नहीं यह एकादशी तिथि व्यक्ति की सभी मनोकामनाओं की पूर्ति करने वाली मानी जाती है। इस नदीं कुछ विशेष चीजों का दान करने से भगवान विष्णु की विशेष कृपा बनी रहती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कामदा एकादशी के दिन व्रत, पूजा और दान का बहुत अधिक महत्व होता है। इस दिन कुछ विशेष चीजों का दान करने से सुख, समृद्धि, धन, सौभाग्य और शांति की प्राप्ति होती है। आइए ज्योतिर्विद पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी से जानें कामदा एकादशी के दिन किन चीजों का दान करना शुभ माना जाता है।

अनाज का दान

anaj ka daan

कामदा एकादशी के दिन अनाज का दान करना बहुत शुभ माना जाता है। मुख्य रूप से इस दिन चावल का दान शुभ माना जाता है। चावल को अक्षत भी कहा जाता है और यह भगवान विष्णु को बहुत प्रिय माना जाता है। इस दिन जरूरतमंद व्यक्ति या ब्राह्मण को चावल का दान करने से घर में कभी भी अन्न और धन की कमी नहीं होती है और माता लक्ष्मी की कृपा दृष्टि बनी रहती है।

यह भी पढ़ें- Kamada Ekadashi Date 2026: 28 या 29 मार्च, कब है कामदा एकादशी? सही तिथि संग पूजा का शुभ मुहूर्त जानें

पीले वस्त्र का दान

भगवान विष्णु को पीला रंग बहुत प्रिय होता है, इसलिए कामदा एकादशी के दिन पीले वस्त्र का दान करना बहुत शुभ माना जाता है। अगर आप पीले कपड़े, पीला दुपट्टा या पीली साड़ी का दान इस दिन करती हैं तो ये विशेष रूप से फलदायी माना जाता है। इससे भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। इस दिन की पूजा भी आपको पीले वस्त्र धारण करके ही करनी चाहिए।

फल का दान

एकादशी के दिन फल का दान करना भी बहुत पुण्यदायी माना जाता है। यदि आप इस दिन केले, आम सेब या मौसमी फल का दान करती हैं तो यह बहुत शुभ माना जाता है। इस दिन फल का दान करने से व्यक्ति को अच्छे कर्मों का फल मिलता है और जीवन में सकारात्मकता आती है। यही नहीं फल का दान करने से व्यक्ति को पुण्य फलों की प्राप्ति होती है।

धन का दान करना

dhan ka daan

कामदा एकादशी के दिन गरीबों, जरूरतमंदों या ब्राह्मण को भोजन कराना और धन का दान देना बहुत पुण्य का काम माना जाता है। इस दिन धन का दान करने से कर्मों का कई गुना पुण्य मिलता है और जीवन में धन-धान्य की कभी कमी नहीं रहती है।

गुड़ का दान

कामदा एकादशी के दिन गुड़ का दान करना बहुत शुभ माना जाता है। गुड़ का संबंध शुभता और मिठास से होता है। इस दिन गुड़ का दान करने से जीवन की कड़वाहट दूर होती है और रिश्तों में मिठास आती है। यही नहीं गुड़ का दान करने से विष्णु जी के साथ माता लक्ष्मी की कृपा भी बनी रहती है। इस दिन आपको गुड़ का दान अवश्य करना चाहिए।

यह भी पढ़ें- Ekadashi Vrat List 2026: मार्च महीने में कब पड़ेगी कामदा एकादशी? पंडित जी से जानें पूरे साल पड़ने वाली सभी तिथियों के शुभ मुहूर्त समेत अन्य बातें 

घी का दान

कामदा एकादशी के दिन घी का दान करना बहुत ही पुण्यदायी माना जाता है। इस दिन आप मंदिर में घी दान कर सकती हैं या किसी जरूरतमंद व्यक्ति को घी दान में दे सकती हैं। इससे भगवान विष्णु की कृपा मिलती है और घर में सुख-शांति बनी रहती है।

अगर आप कामदा एकादशी के दिन यहां बताई चीजों का दान करती हैं तो आपके जीवन में सदैव भगवान विष्णु की कृपा बनी रहती है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Shutterstock.com

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;