
हिंदू धर्म में चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को कामदा एकादशी के नाम से जाना जाता है। कामदा का अर्थ है कामनाओं को पूर्ण करने वाला दिन। माना जाता है कि इस व्रत को करने से व्यक्ति के सभी पापों का नाश होता है। साथ ही जीवन की परेशानियां कम होती हैं। ऐसे में आप कामदा एकादशी के दिन व्रत कथा और मंत्रों का उच्चारण जरूर करें। आइए आपको बताते हैं इस दिन की व्रत कथा और मंत्र।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कामदा एकादशी का व्रत करने से समान फल प्राप्त होता है। यह व्रत न केवल इस जन्म के कष्टों को दूर करता है। साथ ही मोक्ष की प्राप्ति होती है।

प्राचीन काल में भोगीपुर नामक नगर में पुण्डरीक नाम का राजा राज्य करता था। उस नगर में ललित नाम का एक गंधर्व और उसकी पत्नी ललिता रहा करते थे। दोनों के बीच अगाध प्रेम था। एक दिन राजा की सभा में ललित गान कर रहा था, लेकिन गाते समय उसका ध्यान अपनी पत्नी ललिता की ओर चला गया, जिससे उसकी लय बिगड़ गई। राजा पुण्डरीक को यह अपना अपमान लगा और उन्होंने क्रोधित होकर ललित को राक्षस बनने का श्राप दे दिया। श्राप के प्रभाव से ललित अत्यंत कुरूप और भयानक राक्षस बन गया। अपनी पति की यह दशा देख ललिता बहुत दुखी हुई। वह अपने पति के उद्धार का मार्ग खोजने लगी।
यह भी पढ़ें- Kamada Ekadashi Daan 2026: कामदा एकादशी के दिन करें इन 6 चीजों का दान, पूरे साल बनी रहेगी भगवान विष्णु की कृपा
विचरते हुए वह विंध्याचल पर्वत पर श्रृंगी ऋषि के आश्रम पहुंची। ऋषि ने उसकी व्यथा सुनकर उसे चैत्र शुक्ल पक्ष की कामदा एकादशी का व्रत करने की सलाह दी। ललिता ने पूर्ण श्रद्धा के साथ यह व्रत किया और इसका पुण्य अपने पति को अर्पित कर दिया। व्रत के प्रभाव से ललित पुनः अपने सुंदर गंधर्व रूप में वापस आ गया और अंत में दोनों विमान पर बैठकर स्वर्ग लोक को सिधार गए।

एकादशी के दिन भगवान विष्णु के इन मंत्रों का जाप करना अत्यंत कल्याणकारी होता है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इस शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।