Dhanteras 2024: धनतेरस के दिन मिट्टी का पात्र क्यों खरीदना माना जाता है शुभ?

पंच दिवसीय दिवाली का त्योहार आने में अब कुछ ही दिन शेष है। जिसमें पहला त्योहार धनतेरस है। इसमें विशेष रूप से माता लक्ष्मी और कुबेर देव की पूजा-अर्चना करने का विधान है। इस त्योहार में मिट्टी का पात्र खरीदना उत्तम फलदायी माना जाता है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं। 
significance of buying earthen vessel on dhanteras

दीपों का त्योहार दिवाली जल्द आने वाला है। इस त्योहार कुल पांच दिनों तक चलती है। जिसमें धनतेरस से इस त्योहार की शुरुआत होती है और भाईदूज के दिन इसका समापन हो जाता है।

धनतेरस का त्योहार विशेष रूप से माता लक्ष्मी, धन्वंतरि जी और भगवान कुबेर को समर्पित है। इस दिन विशेष रूप से इनकी पूजा-अर्चना करने का विधान है। ऐसा कहा जाता है कि धनतेरस के दिन देवी-देवताओं की पूजा करने से व्यक्ति को कभी भी आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है और शुभ परिणाम भी मिलते हैं। साथ ही जीवन में सुख-शांति भी बनी रहती है। आपको बता दें, धनतेरस के दिन कुछ चीजें खरीदने की मान्यता है।

इस दिन लोग सोना, चांदी और कई तरह के सामान खरीदते हैं। ऐसी मान्यता है कि धनतेरस के दिन धातु से संबंधित कोई भी चीज खरीदने से व्यक्ति को उत्तम फलों की प्राप्ति होती है। अब ऐसे में धनतेरस के दिन मिट्टी का पात्र खरीदने शुभ फलदायी माना जाता है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

धनतेरस के दिन मिट्टी का पात्र खरीदने का महत्व क्या है?

earthen vessel for dhanteras

धनतेरस के दिन मिट्टी से संबंधित चीजें जैसे कि दीपक, मिट्टी का कलश और मिट्टी का घड़ा आदि खरीदना शुभ फलदायी माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि मिट्टी के पात्र में माता लक्ष्मी का वास होता है। इसलिए मिट्टी के बर्तन में जल भरकर लक्ष्मी माता की पूजा करने से उनकी कृपा प्राप्त होती है और घर में धन-धान्य की वृद्धि होती है।

इसे जरूर पढ़ें - Dhanteras Ke Upay 2024: धनतेरस के दिन जरूर करें कुबेर यंत्र के ये खास उपाय, घर में नहीं रहेगी पैसों की किल्लत

मिट्टी को स्थिरता और समृद्धि का प्रतीक माना गया है। इसलिए धनतेरस के दिन मिट्टी से संबंधित कोई भी चीज खरीदने से व्यक्ति को कभी भी आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है और उत्तम परिणाम भी मिलते हैं। इसके अलावा ऐसा भी कहा जाता है कि अगर धनतरेस के दिन घर में थोड़ी सी पवित्र पीली मिट्टी की पूजा की जाए, तो इससे घर में माता लक्ष्मी का आगमन भी होता है। जिससे भी दुख और दरिद्रता दूर हो सकती है।

इसे जरूर पढ़ें - Kuber Yantra: आर्थिक समस्याओं का तोड़ है कुबेर यंत्र, घर पर रखने से पहले जरूर जान लें ये नियम

मिट्टी के पात्र से वास्तु दोष से मिलता है छुटकारा

how-to-use-clay-pots-for-cooking

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ऐसा कहा जाता है कि अगर धनतेरस के दिन मिट्टी का पात्र घर लेकर आएं और उसे पूर्व या उत्तर दिशा में रखें। इससे व्यक्ति को वास्तु दोष से छुटकारा मिल जाता है। साथ ही यह दिशा देवताओं से जुड़ी हुई है। इसलिए यह दिशा पूजनीय मानी गई है। इसलिए धनतेरस के दिन मिट्टी का पात्र लेकर इस दिशा में पूजा करके रख दें। इससे आपको शुभ परिणाम मिल सकते हैं। साथ ही पारिवारिक कलह-क्लेश से भी छुटकारा मिल जाता है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP