jaya ekadashi 2026 daan

Jaya Ekadashi Daan 2026: जया एकादशी के दिन करें इन 4 चीजों का दान, भगवान विष्णु की बनी रहेगी असीम कृपा

जया एकादशी का पर्व हिंदू धर्म में बहुत शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन भगवान विष्णु का पूजन करने से समस्त कष्टों से मुक्ति मिलती है। अगर आप भी इस दिन कुछ विशेष चीजों का दान करेंगी तो आपके लिए फलदायी हो सकता है।
Editorial
Updated:- 2026-01-27, 19:10 IST

हिंदू धर्म में किसी भी एकादशी तिथि का विशेष महत्व है और उनमें से एक एकादशी जो काफी विशेष मानी जाती है, वो है जया एकादशी। जया एकादशी का व्रत हर साल माघ महीने के शुक्ल पक्ष के ग्यारहवें दिन रखा जाता है। इस साल यह एकादशी तिथि 29 जनवरी को मनाई जाएगी। हिंदू धर्म में यह पर्व अत्यंत महत्वपूर्ण व्रत माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है और भक्त इस दिन विशेष रूप से पूजा-अर्चना, दान-पुण्य और व्रत-उपवास करते हैं।  ऐसा माना जाता है कि जया एकादशी पर किया गया दान जीवन में भगवान विष्णु की कृपा को बढ़ाता है और सुख-समृद्धि लाने में भी मदद करता है। यही नहीं मान्यता है कि जो व्यक्ति इस दिन कुछ विशेष चीजों का दान करता है और सभी पापों से मुक्ति मिलती है और मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। ज्योतिष में ऐसी 4 मुख्य चीजें बताई जाती हैं जिनका जया एकादशी के दिन दान करने से जीवन में खुशहाली आती है और भगवान विष्णु की कृपा बनी रहती है। आइए ज्योतिर्विद पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी से जानें उन चीजों के बारे में।

तिल का दान

जया एकादशी के दिन तिल और घी का दान करना अत्यंत शुभ माना जाता है। तिल को शास्त्रों में पवित्र और पाप नाशक माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि जया एकादशी के दिन तिल का दान करने से व्यक्ति के समस्त पापों का नाश होता है और उसके जीवन में स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी दूर होती हैं। अगर किसी व्यक्ति के जीवन में रोग या मानसिक अशांति हो, तो तिल का दान करने से मानसिक अशांति दूर हो सकती है। जया एकादशी पर तिल का दान करने से व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है और भाग्य का साथ मिलता है। यही नहीं इससे आपके जीवन में आने वाली आर्थिक समस्याएं भी दूर हो सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Ekadashi Vrat List 2026: जनवरी में षटतिला से दिसंबर की मोक्षदा तक, कब-कब पड़ेंगी एकादशी तिथियां; पंडित जी से जानें शुभ मुहूर्त

til ka daan

वस्त्रों का दान

जया एकादशी के दिन यदि आप किसी जरूरतमंद को ऊनी वस्त्रों का दान करती हैं या कंबल आदि दान में देती हैं तो जीवन में आने वाली समस्त बाधाएं दूर हो सकती हैं। शास्त्रों में कहा गया है कि वस्त्र का दान करने से भगवान विष्णु की विशेष कृपा दृष्टि प्राप्त होती है और जीवन में समृद्धि बनी रहती है। मुख्य रूप से यदि आप पीले वस्त्रों का दान करती हैं तो आपको इसके शुभ फल मिलते हैं। ऐसा माना जाता है कि पीला रंग पवित्रता, शांति और आध्यात्मिक उन्नति का प्रतीक होता है।

यह भी पढ़ें- Ekadashi List January 2026: जनवरी में षटतिला समेत पड़ेंगी ये 2 प्रमुख एकादशी तिथियां, यहां जानें पूजा का शुभ मुहूर्त समेत अन्य जरूरी बातें

फलों और मिठाई का दान

ऐसा कहा जाता है कि यदि आप जया एकादशी के दिन फल और मिठाई का दान करती हैं तो अत्यंत शुभ माना जाता है। इस दिन मिठाई का दान करने से पारिवारिक जीवन में भी सदैव खुशहाली बनी रहती है और आपके रिश्ते भी मजबूत बने रहते हैं। मिठाई और फल का दान करने से आपके ऊपर सदैव भगवान विष्णु की कृपा भी बनी रहती है। कोशिश करें कि आप किसी ऐसे व्यक्ति को दान में ये सामग्रियां दें जिसे इनकी आवश्यकता हो।

donate money in jaya ekadashi

धन का दान

जया एकादशी के दिन यदि आप अपनी सामर्थ्य अनुसार गरीबों, ब्राह्मणों या मंदिर में धन का दान करती हैं तो आपके लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। धन का दान करने से व्यक्ति के जीवन की आर्थिक समस्याएं दूर होती हैं और बिगड़े काम भी बनने लगते हैं। ऐसा कहा जाता है कि आप यदि इस दिन अपनी सामर्थ्य अनुसार धन का दान करेंगी तो आपके जीवन में कई समस्याएं दूर हो सकती हैं और नौकरी में आने वाली बाधाएं दूर हो सकती हैं।

अगर आप भी जया एकादशी के दिन यहां बताई चीजों का दान करेंगी तो आपके जीवन में सदैव इसके शुभ फल मिल सकते हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें अपनी साइट हरजिंदगी के साथ।

Images: Shutterstock.com

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;