Badshah Sanak Song Controversy: फेमस सिंगर और रैपर बादशाह इन दिनों अपने एक गाने की वजह से विवादों से घिरे हुए हैं। हाल ही में रिलीज हुए उनके गाने का नाम 'सनक' है। विवाद को देखते हुए बादशाह ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर कर माफी भी मांगी है। ऐसा पहली बार नहीं है जब किसी गाने पर विवाद हुआ हो। इससे पहले भी कई गानों पर विवाद हो चुका है। चलिए जानते हैं इस विषय के बारे में विस्तार से।
View this post on Instagram
इसे भी पढ़ेंःआज भी याद किए जाते हैं हिंदी सिनेमा के ये पुराने गीत, आप भी जानिए
View this post on Instagram
फिल्म पठान का बेशर्म गाना रिलीज के बाद से विवादों से घिर गया था। इस गाने में दीपिका पादुकोण ने भगवा रंग की बिकनी पहनी थी। फिर क्या था, देखते ही देखते "भगवा" रंग को लेकर विवाद शुरू हो गया और दीपिका पादुकोण ट्रोलर्स के निशाने पर आ गयीं। हालांकि ऐसा पहली बार नही था जब दीपिका ने भगवा रंग की बिकनी पहनी हो। एक्ट्रेस पहले भी कई बार भगवा रंग की बिकनी में फोटोज शेयर कर चुकी हैं।
मुन्नी बदनाम गाने के लिरिक्स को भी सेक्सिस्ट बताया गया था। लिरिक्स के साथ-साथ दबंग फिल्म के इस गाने के दृश्यों को भी लोगों ने बहुत पसंद किया था। झंडू बाम के बड़े पैमाने पर निर्माता इमामी ने मुन्नी बदनाम गाने के लिए अरबाज खान प्रोडक्शन को कानूनी नोटिस भी भेजा था।
इसे भी पढ़ेंःजानिए पठान फिल्म के बेशर्म गाने से पहले कब-कब ट्रोल हुई हैं दीपिका पादुकोण
इसके अलावा राधा, आ जा नचले और भाग बॉस डीके जैसे गानों का भी विरोध हो चुका है।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
Image Credit: Sanak Song/Image Grab
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।