बच्चों की नटखट अदाएं सिर्फ उनके मम्मी-पापा ही नहीं, बल्कि सभी को अच्छी लगती हैं। और अगर बात सेलेब्रिटी किड्स की हो तो बात और भी ज्यादा खास हो जाती है। कुणाल खेमू की बेटी इनाया खेमू अपने भाई और करीना कपूर के बेटे तैमूर की तरह ही सुपरक्यूट हैं। उन्होंने अपने पापा को बर्थडे का ऐसा गिफ्ट दिया है, जो उन्हें हमेशा याद रहेगा। इनाया ने अपने पापा के लिए अपने पियानो पर बर्थडे सॉन्ग गाया। इस गाने को गाते हुए इनाया बहुत प्यारी लग रही हैं। इस गाने को उनकी मां सोहा अली खान ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
View this post on Instagram
इससे पहले इनाया ने अपने पापा को एक गुब्बारा और हैंड स्टैंप पेटिंग फ्रेम गिफ्ट में दिया, जिस पर लिखा था, सबसे अच्छे पापा। इसके साथ सोहा ने भी कुणाल खेमू को बर्थडे की विशेज दीं। बेटी की प्यारी सी विशेज पाकर पापा कुणाल काफी एक्साइटेड हो गए। इनाया का ये वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है
इसे जरूर पढ़ें: पापा के साथ मटर छीलती हुई दिखीं इनाया नाओमी, लॉकडाउन में सोहा अली खान ने शेयर की बेटी की ऐसी क्यूट तस्वीरें
इनाया जब कुछ महीनों की थीं, तभी से उनकी तस्वीरें पसंद की जाने लगी थीं। इस वायरल तस्वीर को देखें तो इसमें तैमूर और इनाया साथ-साथ खिलौने वाली कार में बैठे हैं। यहां इनाया की छोटी सी पोनी टेल बनी हुई है और उन्होंने येलो रिबन वाली ड्रेस पहनी है, जबकि तैमूर ने ग्रे कलर की टी-शर्ट पहनी है। दोनों सेलेब्रिटी किड्स कैमरे की तरफ ध्यान से देखते नजर आ रहे हैं।
इसे जरूर पढ़ें: सोहा अली खान ने अभी से इनाया को बनाया है स्टाइलिश, अपनी बेटी के लिए आप भी ले सकती हैं इंस्पिरेशन
View this post on Instagram
इससे पहले भी इनाया की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं। खासतौर पर भाई तैमूर के साथ उनकी तस्वीरें और वीडियोज हमेशा सुर्खियों में रहे हैं। प्रैम में इनाया और तैमूर की बैठे हुए की ऐसी ही एक तस्वीर आप देख सकती हैं, जिसमें तैमूर आइसक्रीम का मजा ले रहे हैं और इनाया जीभ निकालकर अपने भाई को देख रही हैं।
View this post on Instagram
इनाया हमेशा बहुत एक्टिव रहती हैं और बोलते हुए बहुत क्यूट नजर आती हैं। भैयादूज के मौके पर इनाया ने जोर-शोर से गायत्री मंत्र पढ़ा। उनके मुंह से गायत्री मंत्र सुनना एक खूबसूरत अहसास है। फूलों वाली फ्रॉक पहने इनाया को पूरा गायत्री मंत्र याद था और उन्होंने इसे ताली बजा-बजाकर गाया।
इनाया और तैमूर अक्सर साथ में खेलते-कूदते हैं। दोनों साथ में ढेर सारी मस्ती करते हैं। इस तस्वीर में इनाया अपने भाई तैमूर को पीछे बैठाकर राइड करा रही हैं। इनाया और तैमूर की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी पसंद की गई थी।
इनाया और तैमूर दोनों अब इतने बड़े हो चुके हैं कि वे पूरे घर में उछल-कूद करते रहते हैं। कई एक्टिविटीज भी वे साथ मिलकर करते हैं। यहां ये भाई-बहन पौधों को पानी देते नजर आ रहे हैं।
इनाया लॉकडाउन से पहले कई बार अपने मम्मी-पापा के साथ हॉलीडे पर विदेश की सैर पर जा चुकी हैं। ऐसी ही एक फन ट्रिप में वह अपने पेरेंट्स, भाई तैमूर और अपने मामा-मामी यानी सैफ अली खान और करीना कपूर के साथ लंदन की ट्रिप पर थीं। इस ट्रिप में इनाया एक दिन फार्म की सैर पर भी गई थीं। फार्म में घूमने की ऐसी ही एक तस्वीर आप यहां देख सकती हैं, जिसमें इनाया सोहा को गोद में हैं और तैमूर अपने मम्मी करीना कपूर की गोद में।
View this post on Instagram
इनाया अपने पापा और मम्मी के साथ खूब खेलती हैं। खासतौर से पापा कुणाल खेमू इनाया को खूब पैंपर करते हैं। कुणाल इनाया को पाउट बनाना सिखा रहे हैं। इस दौरान इनाया बहुत प्यारी लग रही हैं।
अगर आपको ये खबर दिलचस्प लगी तो इसे जरूर शेयर करें। अपने चहेते सेलेब्स से जुड़ी खबरों के बारे में जानने के लिए विजिट करती रहें हरजिंदगी
Image Courtesy: Instagram(@sakpataudi)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।