करीना कपूर और सैफ अली खान केपटाउन में लाडले तैमूर का मना रहे हैं बर्थडे

सैफ अली खान और करीना कपूर खान केपटाउन में अपने लाडले तैमूर अली खान का बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। यहां हॉलीडे मनाते हुए पूरी फैमिली एंजॉय करती हुई नजर आई।

 
saif ali khan kareena kapoor khan capetown birthday taimur ali khan main

बॉलीवुड के सेलेब्रिटी कपल सैफ अली खान और करीना कपूर दोनों साथ-साथ एंजॉय करते हुए परफेक्ट कपल की तरह नजर आते हैं। और जब बात हॉलीडे मनाने की हो तो इस हॉट जोड़ी के कहने ही क्या। हाल ही में सैफ अली खान और करीना कपूर केपटाउन में अपनी हॉलीडे मनाने गए।

यह हॉलीडे अपने आप में काफी खास है। यहां मौजमस्ती और ढेर सारे एंजॉयमेंट के साथ सैफ अली खान और करीना कपूर अपने लाडले तैमूर अली खान का बर्थडे भी मना रहे हैं। तैमूर के बर्थडे की तैयारी पिछले काफी वक्त से चल रही थी। कुछ वक्त पहले इस कपल ने तैमूर का प्री-बर्थडे भी धूमधाम से सेलिब्रेट किया था। और अब केपटाउन की खूबसूरत फिजाओं में तैमूर का बर्थडे धूमधाम से सेलिब्रेट किया जा रहा है।

saif ali khan kareena kapoor khan capetown birthday taimur ali khan inside

बर्थडे पर तैमूर अपने पापा सैफ अली खान और मम्‍मी करीना कपूर के साथ घूमते हुए नजर आ रहे हैं। केपटाउन में हॉलीडे नन्हे तैमूर को खूब रास आ रहा है। केपटाउन में समंदर किनारे मस्‍ती करते हुए उनकी तस्‍वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। कुछ तस्‍वीरों में तैमूर शर्टलेस दिख रहे हैं तो कई तस्‍वीरों में वह पापा सैफ की गोद में मस्ती करते द‍िखाई दे रहे हैं।

वैसे छोटे नवाब और बॉलीवुड के सबसे फेमस स्‍टार किड तैमूर अली खान आज यानी 20 दिसंबर को 2 साल के हो गए हैं। जन्‍म के बाद से ही तैमूर अली खान जितने पॉपुलर हो गए हैं, उतना कोई और स्टार किड नहीं हुआ। तैमूर की एक झलक पाने के लिए लोग बेताब रहते हैं। फोटोग्राफर्स अक्सर उन्हें फॉलो करते हुए नजर आते हैं, यही नहीं तैमूर के फैंस भी लाखों की तादाद में हैं। जब भी तैमूर की फोटो सामने आती हैं तो उन पर ढेर सारे लाइक्स आते हैं और वे सोशल मीडिया में तेजी से वायरल होने लगती हैं। केपटाउन में तैमूर की ये तस्वीरें भी खूब पसंद की जा रही हैं।

Read more : प्रियंका चोपड़ा और करीना कपूर पुरानी दुश्मनी भुलाकर बनीं दोस्त, करण जौहर के काउच पर दिखेंगी साथsaif ali khan kareena kapoor khan capetown birthday taimur ali khan main

एक तस्‍वीर में वह समंदर किनारे रेत पर सैफ-करीना क्यूट-क्यूट दिख रहे तैमूर के साथ बैठे नजर आ रहे हैं। उनका ये अंदाज परफेक्ट फैमिली गोल्स देता है। सामने पड़ी रेत देखकर लग रहा है कि तैमूर जरूर कुछ ना कुछ मजेदार एक्टिविटी करने वाले हैं। इस तस्वीर में करीना काफी अट्रैक्टिव नजर आ रही हैं। करीना का सफेद रंग का आउटफ‍िट हॉलीडे के हिसाब से पूरी तरह परफेक्ट है। सोशल मीडिया पर बेबो के हॉट लुक्स की भी काफी चर्चा है।

Read more :सैफ अली खान की यह बात करीना कपूर के साथ अमृता सिंह और सारा के दिल को भी छू गई थी

saif ali khan kareena kapoor khan capetown birthday taimur ali khan insdie

सफेद ड्रेस पर पिंक शेड्स में करीना पूरी तरह से मस्ती करने के मूड में नजर आ रही हैं। वहीं एक और तस्वीर में करीना पिंक कलर के स्ट्राइप्स वाले टॉप में काफी कूल लुक दे रही हैं। हॉलीडे में किस तरह से इंप्रेसिव दिखें, यह बात करीना बखूबी जानती हैं, इसीलिए तो वह अपने हॉलीडे को एंजॉय करने के साथ-साथ अपने बेहतरीन लुक्स के लिए वाहवाही बटोरती नजर आती हैं।

saif ali khan kareena kapoor khan capetown birthday taimur ali khan inside

केपटाउन में करीना कपूर और सैफ अली खान ने सैर-सपाटे के साथ टेस्टी खाने का भी मजा लिया। इस तस्वीर में सैफ और करीना रिलैक्स तरीके से लंच का मजा लेते हुए नजर आ रहे हैं।

Recommended Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP