
जब भी फिल्म इंडस्ट्री को एक नई पहचान दिलवाने का जिक्र होगा, कपूर खानदान का नाम जरूर आएगा। पृथ्वीराज कपूर ने फिल्मी दुनिया में कदम रखा और फिर उनके बेटे राज कपूर ने उनकी विरासत को बड़ी खूबसूरती से आगे बढ़ाया और आज भी कपूर परिवार फिल्मी दुनिया मे अपनी अलग जगह बनाए हुए है। बात अगर राज कपूर की करें,को उनकी गिनती बॉलीवुड के फेमस एक्टर-डायरेक्टर में होती है। राज कपूर का जन्म 14 दिसंबर 1924 को पेशावर( अभी के पाकिस्तान का हिस्सा) में हआ था। राज कपूर को बॉलीवुड का 'शोमैन' कहा जाता है। वो कम उम्र में ही एक्टिंग करने लगे थे और डायरेक्शन में भी कदम रख दिया था। उन्होंने हिंदी सिनेमा जगत को कई बेहतरीन फिल्में दी हैं। यूं तो राज कपूर और कपूर परिवार की गिनती बॉलीवुड के अमीर और नामी गिरामी परिवारों में होती है, लेकिन क्या आपको पता है कि एक बार राज कपूर को अपने नौकर से पैसे उधार लेने पड़े थे।

राज कपूर ने 24 साल की उम्र में अपने प्रोडक्शन हाउस 'आरके फिल्म्स' की नींव रख दी थी। उन्होंने अपने बैनर चले फिल्मों को डायरेक्ट करना शुरू कर दिया था। बतौर डायरेक्टर उन्होंने पहली फिल्म 'आग' बनाई थी और उस वक्त उनकी आर्थिक स्थिति कुछ खास अच्छी नहीं थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म की शूटिंग के दौरान यूनिट को चाय-नाश्ता मुहैया करवाने के लिए उन्होंने अपने नौकर से उधार लिए थे। इस फिल्म में उनके साथ नरगिस नजर आई थीं। इस फिल्म के लिए उन्होंने अपनी कार भी गिरवी रख दी थी। कहा जाता है कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान वो नरगिस को पसंद करने लगे थे। हालांकि, वो पहले से शादीशुदा थे और ऐसे में उनका रिश्ता आगे नहीं बढ़ पाया। ये फिल्म तो बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली, लेकिन इस फिल्म की वजह से एक डायरेक्टर के तौर पर उनकी पहचान बन गई।
इस फिल्म के बाद राज कपूर और नरगिस के बीच अफेयर शुरू हो गया था, लेकिन राज कपूर अपनी पत्नी को नहीं छोड़ना चाहते थे। कहा जाता है कि नरगिस, राज कपूर से शादी करना चाहती थीं और इसके लिए उन्होंने वकीलों के चक्कर लगाए थे और उस वक्त से गृह मंत्री मोरारजी देसाई से भी फरियाद की थी। हालांकि, एक वक्त के बाद उन्हें समझ आ गया था कि राज कपूर उनसे शादी नहीं कर पाएंगे और दोनों के रिश्ते का अंत हो गया।
यह भी पढ़ें- आखिर क्यों अपनी हीरोइन्स को सफेद साड़ी पहनाया करते थे राज कपूर?

राज कपूर ने अपने करियर में कई शानदार फिल्में बनाईं और एक शानदार एक्टर के तौर पर फैंस के दिलों में पहचान बनाई, लेकिन 'मेरा नाम जोकर' ने उन्हें कंगाल कर दिया। कहा जाता है कि इस फिल्म को बनाने में उन्होंने पानी की तरह पैसा बहाया था, लेकिन ये फिल्म नहीं चली और उन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा। इसके बाद उन्होंने अपने बैनर तले फिल्म 'बॉबी' बनाई, जो सुपरहिट रही और उनके प्रोडक्शन हाउस की गाड़ी पटरी पर वापस लौट आई।
राज कपूर से जुड़ी यह स्टोरी अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।