kanya masik rashifal february 2026 virgo monthly horoscope managing wealth and waste this month

Kanya Rashifal february 2026: आय अच्छी होगी पर खर्चों पर रखें लगाम, जानें कन्या राशि के लिए कैसा रहेगा यह महीना

पैसों के मामले में मिला-जुला रहेगा यह महीना रहने वाला है। इसलिए निवेश से पहले अच्छे से सोच लें। शेयर बाजार में भी निवेश करने में सतर्क रहें। उधार की वसूली और नए आर्थिक अवसर मिल सकते हैं। 
Editorial
Updated:- 2026-01-28, 18:17 IST

Virgo Monthly Horoscope फरवरी 2026 का महीना कन्या राशि की महिलाओं के लिए कॉन्फिडेंस और अवेयरनेस का संगम होगा। आपकी राशि के स्वामी बुध की स्थिति और 13 फरवरी को सूर्य का कुंभ राशि में प्रवेश आपके छठे भाव शत्रु और रोग भाव को एक्टिव करेगा। इसके प्रभाव से कार्यस्थल पर आपके विरोधी नतमस्तक होंगे, लेकिन नकारात्मक पक्ष यह है कि आपको अपनी सेहत को लेकर लापरवाही छोड़नी होगी। वहीं 15 फरवरी को महाशिवरात्रि का पावन पर्व आपके लिए मानसिक दृढ़ता और पारिवारिक सुख-शांति का विशेष आशीर्वाद लेकर आएगा। छिंदवाड़ा मध्य प्रदेश के प्रसिद्द ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी जी विस्तार से बता रहे हैं कि ग्रहों का यह परिवर्तन कन्या राशि की महिलाओं के लिए क्या संदेश लेकर आया है।…

कन्या राशि का मासिक प्रेम राशिफल (Virgo Monthly Love Horoscope)

कन्या राशि की महिलाएं स्वभाव से व्यावहारिक और परफेक्शनिस्ट होती हैं। फरवरी माह में आपके रिश्तों में भी यही परफेक्शन की चाहत थोड़ी खटास पैदा कर सकती है। सप्तम भाव में शनि की उपस्थिति दांपत्य जीवन में धीमी आंच जैसा असर दिखाएगी रिश्ते स्थिर रहेंगे, लेकिन रोमांस में थोड़ी कमी महसूस हो सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है, इसलिए उनका विशेष ख्याल रखें। कपल्स के लिए महीने का 15 फरवरी के बाद का समय ज्यादा अनुकूल है। किसी गलतफहमी को दूर करने के लिए यह सही समय होगा। संतान पक्ष से आपको कोई सुखद समाचार मिल सकता है, विशेषकर उनकी शिक्षा या प्रतियोगिता में सफलता को लेकर। अविवाहित महिलाओं के लिए विवाह के प्रस्ताव तो आएंगे, लेकिन बात पक्की होने में थोड़ा समय लग सकता है।

  • उपाय: बुधवार के दिन विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें या सुनें।

इसे भी पढ़ें- Saptahik Rashifal Kanya 26 January to 1 February 2026: करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, लेकिन प्रेम संबंधों में ईगो बन सकता है बाधा

कन्या राशि का मासिक करियर राशिफल (Virgo Monthly Career Horoscope)

करियर के लिहाज से फरवरी 2026 कन्या राशि की महिलाओं के लिए स्ट्रगल का महीना है। मंगल की मजबूत स्थिति आपको साहस प्रदान करेगी। ऑफिस में यदि कोई पॉलिटिक्स चल रही है या कोई कलीग्स आपको नीचा दिखाने की कोशिश कर रहा है, तो इस महीने आपको उनसे जीत मिलेगी । जो महिलाएं टीचिंग, अकाउंट्स, लेखन या मेडिकल फील्ड में हैं, उनके लिए यह समय विशेष अचीवमेंट वाला रहेगा। वर्कलोड थोड़ा बढ़ा हुआ रहेगा, जिससे आपको ओवरटाइम करना पड़ सकता है। अपनी मेहनत का क्रेडिट किसी और को न ले जाने दें। नौकरी बदलने की सोच रही महिलाओं को 20 फरवरी के बाद अच्छे अवसर मिल सकते हैं।

  • उपाय: प्रतिदिन अपने कार्यस्थल पर पहुंचने के बाद सबसे पहले थोड़ी सी सौंफ खाएं, इससे वाणी में मिठास और कार्य में सफलता मिलेगी।

kanya masik rashifal february 2026 virgo monthly horoscope managing wealth and waste this months

कन्या राशि का मासिक आर्थिक राशिफल (Virgo Monthly Money Horoscope)

आर्थिक मामलो पर कन्या राशि की महिलाओं के लिए यह महीना मिला-जुला रहेगा। मनी का फ्लो तो अच्छा रहेगा, लेकिन छठे भाव के एक्टिव होने से बेवजह के खर्चे भी सामने आ सकते हैं। विशेषकर मेडिसिन या घर के मेंटेनेंस पर धन खर्च होने के योग हैं। इन्वेस्टमेंट के मामले में आपको बहुत सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। किसी की बातों में आकर या जल्दबाजी में कोई भी पॉलिसी न खरीदें। शेयर मार्किट में लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट ही सुरक्षित रहेगा। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया है, तो उसे वापस मांगने के लिए थोड़ा दबाव बनाना पड़ सकता है। महीने के अंत में किसी महिला मित्र के सहयोग से आर्थिक लाभ का कोई नया रास्ता खुल सकता है।

  • उपाय: बुधवार के दिन गाय को हरा चारा खिलाएं और किन्नरों को कुछ धन दान करें ।

कन्या राशि का मासिक स्वास्थ्य राशिफल (Virgo Monthly Health Horoscope)

स्वास्थ्य इस महीने कन्या राशि की महिलाओं के लिए सबसे संवेदनशील विषय है। राशि स्वामी बुध और सूर्य की स्थिति डाइजेस्टिव सिस्टम और स्किन से जुड़ी समस्याएं दे सकती है। बाहर का खाना या अत्यधिक मसालेदार भोजन से परहेज करना आपके लिए अनिवार्य है, नहीं पेट का इन्फेक्शन परेशान कर सकता है। काम के टेंसन के कारण अनिद्रा या नसों में खिंचाव महसूस हो सकता है। 15 फरवरी के आसपास आपको अपनी इम्युनिटी पर ध्यान देने की जरूरत है। नियमित रूप से प्राणायाम और हल्का व्यायाम आपको फिट रखने में मदद करेगा। खुद को हाइड्रेटेड रखें और मौसमी फलों का सेवन बढ़ाएं।

  • उपाय: प्रतिदिन सुबह तुलसी के 5 पत्ते धोकर खाएं और महामृत्युंजय मंत्र का 11 बार जाप करें।

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;