image

Saptahik Rashifal Kanya 26 January to 1 February 2026: करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, लेकिन प्रेम संबंधों में ईगो बन सकता है बाधा

इस सप्ताह ग्रहों का विशेष संयोग मकर राशि में बना हुआ है, जो शिक्षा, प्रेम और संतान के लिए मिले-जुले परिणाम देगा। करियर के क्षेत्र में देवगुरु बृहस्पति नई दिशा प्रदान कर रहे हैं, जबकि राहु आपके शत्रुओं का नाश करेंगे। सप्ताह के मध्य से स्थितियां आपके पक्ष में अधिक सकारात्मक होती दिखेंगी।
Editorial
Updated:- 2026-01-23, 21:09 IST

Virgo Weekly Horoscope इस सप्ताह चंद्रमा की शुरुआत 26 जनवरी को मेष राशि से होगी। 28 जनवरी को चंद्रमा वृषभ राशि में गोचर करेगा। 30 जनवरी को यह दशम भाव में प्रवेश करेगा और सप्ताह के अंत में, 01 फरवरी को कर्क राशि में आ जाएगा। कन्या राशि के जातकों के लिए ग्रहों का संयोग मकर राशि में है, जहां सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र एक साथ स्थित हैं। यह स्थिति शिक्षा, प्रेम और संतान के लिए मिले-जुले परिणाम देगी। राहु कुम्भ राशि में शत्रुओं का नाश कर रहे हैं और केतु सिंह राशि में हैं। देवगुरु बृहस्पति आपके कर्म भाव में बैठकर करियर को नई दिशा दे रहे हैं। छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी जी से जानें इस सप्ताह कन्या राशि की महिलाओं का सम्पूर्ण राशिफल…

कन्या राशि का साप्ताहिक प्रेम राशिफल (Weekly Love Horoscope)

कन्या राशि की महिलाओं के लिए यह सप्ताह लव लाइफ में बेहद सावधानी बरतने वाला है। प्रेम भाव में सूर्य और मंगल जैसे उग्र ग्रहों की युति आपके और पार्टनर के बीच ईगो की दीवार खड़ी कर सकती है। छोटी सी बात पर बड़ा विवाद होने की आशंका है। सप्ताह की शुरुआत में अष्टम भाव का चंद्रमा आपको इमोसनली से कमजोर या चिड़चिड़ा बना सकता है। पार्टनर की कोई बात दिल पर लग सकती है। 28 जनवरी के बाद जब चंद्रमा भाग्य भाव में आएगा, तो स्थिति में सुधार होगा। विवाहित महिलाओं को संतान पक्ष को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है। जो महिलाएं सिंगल हैं, उन्हें अभी किसी नए रिश्ते में जल्दबाजी करने से बचना चाहिए, क्योंकि निर्णय गलत हो सकता है।

उपाय: शुक्रवार को छोटी कन्याओं को टॉफी या कोई सफेद रंग की मिठाई बांटें।

inside (18)

कन्या राशि का साप्ताहिक करियर राशिफल (Weekly Career Horoscope)

करियर के लिहाज से यह सप्ताह बेहतरीन रहने वाला है। राहु छठे भाव में बैठकर आपके विरोधियों और कॉम्पिटिटर्स को परास्त करेगा। यदि आप किसी प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं, तो आपकी जीत पक्की है। 26 जनवरी को अष्टम चंद्रमा के कारण काम में कुछ अनचाही रुकावटें आ सकती हैं, लेकिन घबराएं नहीं। 30 जनवरी के बाद का समय आपके करियर के लिए गोल्डन पीरियड रहेगा। जब चंद्रमा दशम भाव में गुरु के साथ युति करेगा तो आपको ऑफिस में मान-सम्मान, प्रमोसन या नई जॉब का ऑफर मिल सकता है। टीचिंग, मीडिया और लेखन से जुड़ी महिलाओं के लिए यह समय विशेष लाभकारी है।

उपाय: बुधवार को गणेश जी को 21 दूर्वा की गांठ अर्पित करें और ॐ गं गणपतये नमः का जाप करें।

यह भी पढ़ें- कन्या राशि के लोग शत्रुओं पर पाएंगे विजय, पुराने रोगों से मिलेगी बड़ी राहत; जानें क्या कहता है आज का राशिफल

कन्या राशि का साप्ताहिक आर्थिक राशिफल (Weekly Money Horoscope)

आर्थिक मामलो पर यह सप्ताह कन्या राशि की महिलाओं के लिए मिला-जुला रहेगा। पंचम भाव में ग्रहों की युति शेयर मार्केट से अचानक धन लाभ के संकेत दे रहा है, लेकिन मंगल की उपस्थिति रिस्क भी बढ़ा रही है, इसलिए बहुत सोच-समझकर ही इन्वेस्ट करें। सप्ताह की शुरुआत में कोई अचानक खर्चा आ सकता है या पैसे फंस सकते हैं। 28 जनवरी के बाद भाग्य का साथ मिलने से आर्थिक स्थिति सुधरेगी। 01 फरवरी को जब चंद्रमा ग्यारहवें भाव में होगा, तो आय के नए स्रोत बनेंगे और एक से अधिक माध्यमों से पैसा आएगा। यह समय सेविंग्स के लिए भी अच्छा है।

उपाय: शनिवार को शनि मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

numerology-concept-composition

सिंह राशि का साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल (Weekly Health Horoscope)

स्वास्थ्य के मामले में आपको पेट का विशेष ध्यान रखना होगा। पंचम भाव में चार ग्रहों की युति पेट में जलन, एसिडिटी या गैस्ट्रिक समस्याएं दे सकती है। मसालेदार भोजन से पूरी तरह परहेज करें। 26 जनवरी को अष्टम चंद्रमा के कारण मानसिक तनाव या माइग्रेन की समस्या हो सकती है। वाहन चलाते समय सतर्क रहें, क्योंकि चोट लगने का हल्का योग बन रहा है। 30 जनवरी के बाद काम के बोझ के कारण थकान महसूस हो सकती है, लेकिन कोई गंभीर बीमारी नहीं होगी। गर्भवती महिलाओं को इस सप्ताह अपनी सेहत को लेकर लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए।

उपाय: प्रतिदिन सुबह तुलसी के पौधे में जल चढ़ाएं । 

यहां पढ़ें 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026 

 

इसे भी पढ़ें- Kanya Rashifal January 2026: सेहत में हो सकता है सुधार, इंवेस्‍टमेंट में मि‍लेगा फायदा; यहां जानें कैसा रहेगा कन्‍या राश‍ि की मह‍िलाओं का पूरा मह‍ीना

यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी ज्योतिषाचार्य एवं पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा सत्यापित है। अगर आपको यह स्टोरी पसंद आई हो, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit- freepik 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;