herzindagi
image

राज कपूर से शादी करने के लिए इस एक्ट्रेस ने लगाए थे वकीलों के चक्कर, होम मिनिस्टर से की थी फरियाद, फिर भी अधूरी रह गई थी प्रेम कहानी

Raj Kapoor and Nargis: हाल ही में पूरे देश ने शोमैन राज कपूर के 100 साल पूरे होने का जश्न मनाया। राज कपूर की शादी कृष्णा कपूर से हुई थी। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि एक एक्ट्रेस ऐसी भी थीं, जो राज कपूर की दूसरी बीवी बनने को तैयार थीं। यहां तक कि इसके लिए उन्होंने वकीलों के चक्कर काटे थे और गृह मंत्री से भी गुहार लगाई थी। लेकिन, इस सब के बाद भी इन दोनों को लव स्टोरी अधूरी रह गई थी।
Editorial
Updated:- 2024-12-19, 12:02 IST

Raj Kapoor Nargis Love Story: बॉलीवुड के गलियारों में कई ऐसी लव स्टोरी रही हैं, जो भले ही अधूरी रह गईं लेकिन उनका जिक्र आज भी होता है। राज कपूर और नरगिस की लव स्टोरी इन्हीं में से एक थी। ये दो ऐसे नाम हैं, जो अक्सर साथ लिए जाते हैं और दोनों की प्रेम कहानी भी जरूर याद की जाती है।  40 से 60 के दशक में राज कपूर और नरगिस की लव स्टोरी खूब चर्चा में रही थी लेकिन क्योंकि राज कपूर पहले से ही कृष्णा कपूर के साथ शादी के बंधन में बंधे थे, इसलिए यह दास्ता अधूरी रह गई। कहा जाता है कि राज कपूर पहली बार नरगिस को देखते ही उन पर दिल हार बैठे थे और नरगिस ने भी उनसे शादी करने के लिए वकीलों से लेकर होम मिनिस्टर तक के चक्कर काटे थे। चलिए, आपको बताते हैं यह दिलचस्प किस्सा।

राज कपूर से शादी करने के लिए नरगिस ने लगाए थे वकीलों के चक्कर

nargis reportedly contacted home minister and lawyers to marry raj kapoor

राज कपूर और नरगिस की ऑन स्क्रीन जोड़ी सुपरहिट रही थी। दोनों ने सबसे पहले फिल्म 'आग' में साथ काम किया था। बताया जाता है कि नरगिस को करीब से जानने के लिए ही राज कपूर ने उन्हें इस फिल्म का हिस्सा बनाया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर सकी थी। इसके बाद, इन दोनों की फिल्म 'बरसात' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया और इनकी जोड़ी के सभी मुरीद हो गए। इसी के साथ, दोनों की लव स्टोरी भी शुरू हुई। नरगिस, जब राज कपूर की जिंदगी में आईं, तो वह पहले से शादीशुदा थे। लेकिन, फिर भी दोनों का प्यार परवान चढ़ा। वक्त के साथ नरगिस को यह समझ आ गया था कि राज कपूर उनसे प्यार करते हैं लेकिन वह अपनी पहली पत्नी को छोड़ना नहीं चाहते हैं। ऐसे में नरगिस उनकी दूसरी पत्नी बनने को भी तैयार थीं। इस बात की इजाजत मांगने के लिए नरगिस ने उस वक्त के होम मिनिस्टर मोरारजी देसाई से भी बात की थी। वह दूसरी शादी से जुड़े नियम को बदलना चाहती थीं। इसके लिए उन्होंने वकीलों के चक्कर भी काटे थे। हालांकि, ऐसा हो न सका और दोनों की राहे जुदा हो गईं।

यह भी पढ़ें- श्री 420 से लेकर चोरी चोरी तक, ये हैं राज कपूर की 5 सबसे रोमांटिक फिल्में, पार्टनर के साथ देखकर आएगा मजा

मदर इंडिया के बाद खत्म हो गया दोनों का रिश्ता

raj kapoor and nargis breakup

इसी बीच नरगिस को 'मदर इंडिया' ऑफर हुई और इसी के साथ उनकी जिंदगी में सुनील दत्त की एंट्री हुई और राज कपूर-नरगिस की कहानी खत्म हो गई। नरगिस ने साल 1958 में सुनील दत्त से शादी कर ली। लेकिन, कहा जाता है कि राज कपूर उन्हें भुला नहीं सके और उनकी याद में वह खुद को सिगरेट से जलाया करते थे। जब नरगिस की मौत हुई, तब भी राज कपूर काला चश्मा पहनकर अपना दुख छिपाते नजर आए थे।

यह भी पढ़ें- आखिर क्यों अपनी हीरोइन्स को सफेद साड़ी पहनाया करते थे राज कपूर?

राज कपूर और नरगिस से जुड़ा यह किस्सा आपको कैसा लगा, हमें कमेंट्स में बताएं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।