अभिनेत्री विद्या बालन ने एम एस सुब्बुलक्ष्मी की 108वीं जयंती के अवसर पर कॉस्ट्यूम डिजाइनर अनु पार्थसारथी के साथ मिलकर भारत की कोकिला की प्रतिष्ठित शैलियों को दोबारा से रिक्रिएट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। बता दें ए रिक्रिएशन ऑफ आइकॉनिक स्टाइल नामक यह प्रोजेक्ट, महान गायिका और भारत रत्न से सम्मानित गायिका को एक फोटोग्राफिक श्रद्धांजलि है और यह उनके योगदान और सौंदर्य का प्रमाण है। विद्या और डिजाइनर अनु से बातचीत के दौरान, विद्या ने एमएस सुब्बुलक्ष्मी के प्रति अपनी प्रशंसा व्यक्त की और महान गायिका का किरदार निभाने की इच्छा जताई। साथ ही आगे कहा कि "मुझे एमएस सुब्बुलक्ष्मी बहुत पसंद हैं।" "जब मैं बड़ी हो रही थी, तो मेरी मां सुबह सबसे पहले उनके द्वारा गाया गया सुप्रभातम बजाती थी। मेरा हर दिन आज भी उनकी आवाज़ से शुरू होता है।"
View this post on Instagram
संगीतकार एम एस सुब्बुलक्ष्मी के आइकॉनिक लुक को रिक्रिएट वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा कि उनकी 108वीं जयंती पर, मैं "भारत रत्न" एम.एस. सुब्बुलक्ष्मी (एम.एस. अम्मा) को फोटोग्राफिक श्रद्धांजलि देने में सक्षम होने पर सम्मानित और अति प्रसन्न महसूस कर रहा हूं, जिन्हें पंडित जवाहरलाल नेहरू ने 'संगीत की रानी' और सरोजिनी नायडू ने 'भारत की कोकिला' के रूप में संदर्भित किया था।"
इसे भी पढ़ें-Asha Bhosle Birthday: आशा भोसले के बारे में 5 रोचक बातें
भारत रत्न महान संगीतकार मदुरै शानमुखवदिवु सुब्बुलक्ष्मी का जन्म 16सितंबर, 1916 को मदुरै में जन्म हुआ था। सुब्बुलक्ष्मी एक भारतीय कर्नाटक गायिका थी। भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित होने वाली वह पहली संगीतकार थी। साथ ही साल 1974 में रेमन मैग्सेसे पुरस्कार पाने वाली पहली भारतीय संगीतकार, जिसमें प्रशस्ति पत्र पढ़ा गया था। वहीं 1966 में संयुक्त राष्ट्र महासभा में प्रदर्शन करने वाली पहली भारतीय थी।
गायिका एम एस सुब्बुलक्ष्मी ने कई फिल्मों में भी अभिनय किया। साल 1945 में उन्होंने फिल्म मीरा में मुख्य भूमिका में नजर आई थी। यह फिल्म तमिल तथा हिंदी में बनाई गई थी और इसमें उन्होंने कई प्रसिद्ध मीरा भजन गाए। सुब्बुलक्ष्मी को लता मंगेशकर ने 'तपस्विनी' कहा, उस्ताद बड़े गुलाम अली ख़ां ने 'सुस्वर लक्ष्मी' नाम और किशोरी अमोनकर ने 'आठवां सुर' कहा था। इसके अलावा भारत के कई माननीय नेता जैसे पंडित जवाहरलाल नेहरू ने 'संगीत की रानी' और सरोजिनी नायडू ने 'भारत की कोकिला' के रूप में संदर्भित किया था।
विद्या बालन चार प्रकार की साड़ियों में नजर आई हैं। बता दें वीडियो में जिन चार साड़ियों को दिखाया गया है, जिन्हें एम.एस. अम्मा ने 60 और 80 के दशक के बीच पहना और लोकप्रिय बनाया और यह एम.एस. अम्मा के कॉन्सर्ट व्यक्तित्व का चित्रण है।
इसे भी पढ़ें-जब शाहरुख और ऐश्वर्या के रिजेक्शन की वजह से चमक गयी विद्या बालन की किस्मत
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit-Instagram
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।