बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा इन दिनों काफी चर्चा में हैं। हाल ही में एक्ट्रेस शिल्पा और उनके पति पर 60 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी का आरोप लगा है। धोखाधड़ी की खबर के बिच एक और खबर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं, जिसमें बताया जा रहा है, कि कपल्स का बांद्रा स्थित प्रसिद्ध रेस्टोरेंट 'बास्टियन' बंद होने जा रहा है।
शिल्पा शेट्टी ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि - मुंबई का मशहूर रेस्टोरेंट बास्टियन बांद्रा अब बंद हो रहा है। गुरुवार को यह अपनी आखिरी सर्विस देगा। इस जगह ने मुंबई की नाइटलाइफ को एक नई पहचान दी और यहां लोगों ने कई यादगार पल बिताए। अब इसे अलविदा कहने के लिए, बास्टियन अपने सबसे खास ग्राहकों के लिए एक आखिरी शाम का आयोजन कर रहा है। हालांकि, यह बास्टियन का पूरी तरह से अंत नहीं है। उनका दूसरा रेस्टोरेंट, 'बास्टियन एट द टॉप', चालू रहेगा। इसका मतलब है कि बास्टियन की विरासत एक नए रूप और नए अनुभव के साथ आगे बढ़ेगी।
उन्होंने एक फिटनेस ऐप भी लांच की है, जिसका नाम सिंपल सोलफुल ऐप है, जो योग, डाइट प्लान और वर्कआउट रूटीन बताने में मदद करता है। यही नहीं वे Iosis Wellness नामक सैलून चेन की सह-मालिक भी हैं। उन्होंने Mamaearth और हेल्दी फूड ब्रांड WickedGud के स्टार्टअप्स में भी निवेश किया है। इसके अलावा शिल्पा ने 'The Great Indian Diet" नामक एक किताब भी लिखी है।
यह भी पढ़ें- शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की मुश्किलें नहीं हुई हैं कम, कोर्ट ने जानिए क्या कहा
वहीं बात करें शिल्पा शेट्टी के हस्बैंड कि, तो पश्मीना शॉल के बिजनेस से अपने करियर की शुरुआत की थी, उसके बाद उन्होंने रियल एस्टेट, कंस्ट्रक्शन, खनन और नवीकरणीय ऊर्जा जैसी इंडस्ट्री में भी इन्वेस्ट किया। राज कुंद्रा और शिल्पा ने 2009 में आईपीएल क्रिकेट टीम राजस्थान रॉयल्स में हिस्सेदारी खरीदी थी।
इसके अलावा दोनों कपल भारत की पहली मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA) फाइटिंग लीग के सह-संस्थापक भी रहे हैं। Viaan Industries और पोकर लीग Poker Raj जैसे टेक्नोलॉजी और गेमिंग बिजनेस से भी जुड़े हैं। उन्होंने Best Deal TV नामक एक होम शॉपिंग चैनल भी शुरू किया था, जिसमें अक्षय कुमार भी उनके सह-प्रमोटर थे।
यह भी पढ़ें- रातों-रात बदली 'बिग बॉस 19' के कंटेस्टेंट्स की पूरी लिस्ट, क्या पक्की हुई अशनूर कौर की एंट्री?
बिग बॉस 19 में कौन-सा कंटेस्टेंट आपका फेवरेट है, हमें कमेंट्स में बताएं। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Courtesy: instagram
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।