अगर आप अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं और वजन कम करने के लिए आपके पास जिम जाने या एक्सरसाइज करने का समय नहीं हैं तो परेशान ना हो क्योंकि रोजाना के इन छोटे-छोटे कामों को करके आप 100 से ज्यादा कैलोरी बर्न कर सकती हैं। विश्वास नहीं हो रहा तो आइए हमारे साथ जानें कौन से है ये काम।
जी हां बढ़ता वजन आपकी सुंदरता को तो खराब करता ही है साथ ही मोटापे के कारण आपको कई तरह की बीमारियां भी होने लगती हैं। इसलिए डॉक्टर भी अकसर हमें वजन कम करने की सलाह देते हैं। महिलाएं वजन कम करने के लिए तरह-तरह के उपाय अपनाती हैं। जिम में पसीना बहाने से लेकर डाइटिंग और दवाइयां तक ना जाने क्या-क्या करने लगती हैं। लेकिन इन सबसे वजन कम नहीं होता, बल्कि बॉडी को नुकसान होने लगता है। अगर आपका वजन बढ़ रहा है और आप पेट पर बढ़ते फैट से परेशान हैं तो घबराने की जरूरत नही है। इसके लिए ना तो आपको किसी जिम में पसीना बहाने की जरूरत है और न ही भूखे रहने की। बस आपको अपने घर के छोटे-छोटे कामों को खुद से करना होगा। आइए जानें कौन से है ये 6 काम।
इसे जरूर पढ़ें: योग करती है जो नारी, नहीं होती है उसको कोई बीमारी
बर्तन धोना
![weight loss washing dish]()
अगर आप अपनी कैलोरी को तेजी से बर्न करना चाहती हैं तो बर्तन को खुद से साफ करें। अपने हाथों में स्पंज लेकर बर्तनों को साफ करें। यह एक्टिविटी आपके आर्म्स आसानी और प्रभावशाली तरीके से शेप में ला सकती हैं। बर्तन धोना यकीनन बोरिंग काम है, लेकिन इससे आपकी एक घंटे में लगभग 80-100 कैलोरी बर्न होती है। और 15 मिनट बर्तन धोकर आप 18 कैलोरी बर्न कर सकती हैं।
कपड़े धोना
यूं तो आप घर के बहुत सारे काम झुककर करती हैं। ऐसा करने से आपको स्क्वॉट्स करने का अवसर मिलता है। जी हां जब आप किचन की कैबिनेट, फ्रिज, वाशिंग मशीन या अपने अलमारी के नीचे दराज से चीजें निकालने के लिए झुकती हैं। ठीक वैसे ही होता है जैसा कि आप स्क्वॉट्स में कुछ देर के लिए पॉजिशन में रूककर खड़ी होती है। ऐसा ही कुछ आप कपड़ों को धोते समय भी करती हैं। यदि आप रोजाना कम से कम 20 से 30 स्क्वॉट्स करती हैं तो आपके हिप्स, थाई और calves टोन होते हैं। आप एक घंटे कपड़े धोकर आप 60- 150 कैलोरी बर्न कर सकती हैं।
बच्चे की देखभाल
बच्चों को गोद में लेना और उनकी देखभाल करना हर मां को पसंद होता है। यह जानने के बाद कि इससे आप अपना वजन भी कम कर सकती हैं। आज से शायद आप अपने बच्चे को जरूरत से ज्यादा देखभाल करने लगेगी। लेकिन आपको जानकार हैरानी होगी कि आप एक घंटे तक बच्चे गोद में उठाकर और उसकी देखभाल करके 204 कैलोरी तक बर्न कर सकती हैं।
फर्श साफ करना
अपने फर्श को साफ करके भी आप अपने वजन को कम कर सकती हैं। इसके लिए आपको स्क्रबिंग करना चाहिए। जब आप अपने हाथों को फर्श पर आगे बढ़ाती हैं तो हाथों को फैलाने के लिए आपको अपनी पेट की मसल्स को टाइट करना होता है। लेकिन कोशिश करें कि आपके हिप्स ना हिलें। आपके एब्स इस वर्कआउट को पसंद करते है और कम समय में आप बहुत ज्यादा फैट कम कर सकती है। आप इस जिद्दी फैट को कम कर फ्लैट टमी पा सकती हैं। इससे आप एक घंटे में 138 कैलोरी बर्न कर सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: Weight loss की कोशिशों में skin हो गई है ढीली तो अपनाएं ये exercises
खाना बनाना
![weight loss cutting]()
खाना बनाने के लिए आपको किचन में काफी मेहनत करनी पड़ती है। लेकिन यह आपके लिए फायदेमंद हैं। किचन में एक घंटे काम करने से आपको 144 से 215 कैलोरी बर्न करने में मदद मिल सकती है। तो अगली बार से खाना अपने हाथ से बनाना है ताकि आप भी खुश हो जाएं और आपकी फैमिली भी।
कपड़े प्रेस करना
कपड़े प्रेस करने से एक घंटे में आप 72 कैलोरी बर्न कर सकती हैं। और 15 मिनट प्रेस करने के बाद आप 18 कैलोरी तक जला सकती हैं। तो आज से आप अपने अपने कपड़े खुद ही प्रेस करें और फिट रहें।
इस तरह से आप इन छोटे-मोटे काम करके अपनी कैलोरी को तेजी से बर्न कर सकती हैं। इस तरह की और जानकारी पाने के लिए हरजिदंगी से जुड़़े़े रहेें।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों