फिट और हेल्दी रहने के लिए रोजाना एक्सरसाइज करना बहुत जरूरी होता है। साथ ही एक्सरसाइज से आप कई तरह की गंभीर बीमारियों के खतरे से भी बची रहती है। इसलिए अगर आप फिट रहना चाहती हैं तो इसे लिए बहुत जरूरी है कि आप एक्सरसाइज को अपनी लाइफ का जरूरी हिस्सा बना लें। इसके लिए आप pilates को अपनी रूटीन का हिस्सा बना सकती हैं।
Pilates एक ऐसी एक्सरसाइज है जिसमें speed को कंट्रोल किया जाता है। इसमें कई पोज़िशन और trend होते हैं। लंबी सांस लेना और रिलेक्स करना इसके अहम पहलू हैं। अगर इसे सही तरीके से किया जाए तो इससे flexibility, strength आती है और tolerance बढ़ती है।
Pilates में पेट, पीठ और womb की मसल पर ध्यान दिया जाता है। इसलिए इन मसल्स को टाइट करना जरूरी है। इसमें कई ऐसी अवस्था होती हैं जिससे आप मसल को मजबूत कर सकती हैं, और धीरे-धीरे ये और चुनौतीपूर्ण हो जाता है, लेकिन इससे आपकी बॉडी पर स्ट्रेस नहीं पड़ता। जिम जाने के अलावा आप pilates एक्सरसाइज को घर पर भी कर सकती हैं। लेकिन शुरू करने से पहले एक्सपर्ट से सलाह लेना बहुत जरूरी है। क्योंकि कई बार बॉडी की क्षमता से ज्यादा या फिर गलत तरीके से किया गया workout नुकसान पहुंचा सकता है।
Pilates करने के फायदे
Pilates धीमे और कंट्रोल करने वाली कोर एक्सरसाइज की तरह होता है, जो एब्स पर बेहतर काम करता है। पिलेट्स एक बॉडी बिल्डिंग विधि है जो बॉडी के strength training खासकर पेट के हिस्से और गर्भवती में सांस लेने की प्रक्रिया को स्ट्रांग बनाती है। महिलाएं अपने ligaments और tendons में पुरुषों की तुलना में आमतौर पर 7 प्रतिशत अधिक लचीली होती हैं। और pilates flexibility के लिए कमाल की एक्सरसाइज है। Pilates बढ़ते वेट को कंट्रोल करने में बहुत अच्छी है। आइए जानें कि महिलाओं को रोजाना pilates क्यों करना चाहिए।
Read more: खुद का फैट से फिट बनाना है तो इन 5 मजेदार bollywood songs पर करें डांस
बैली फैट होता है कम
कई बार महिलाओं के पेट का आकार बॉडी के अन्य अंगों की तुलना में ज्यादा होता है जिससे आपकी बॉडी बेडौल लगने लगती है। यदि आप भी बैली फैट कम करना चाहती हैं तो pilates एक्सरसाइज से बेहतर आपके लिए कोई और एक्सरसाइज हो ही नहीं सकती है। जी हां फ्लैट टमी पाने के लिए महिलाएं कई तरह की एक्सरसाइज करती हैं तो pilates एक्सरसाइज से आप फ्लैट टमी पा सकती हैं।
कमर दर्द से छुटकारा
कमद दर्द की समस्या के कारण आपकी लाइफ मुश्किल भरी हो सकती है। लेकिन परेशान ना हो क्योंकि कमर दर्द से छुटकारा पाने के लिए आप pilates एक्सरसाइज कर सकती हैं। इससे आपकी कमर और हिप्स की मसल्स भी मजबूत होती है।
पैरों में ऐंठन और सूजन कम करें
पैरों में ऐंठन और सूजन दूर करने में pilates असरदार है। Pilates के दौरान पैरों में मूवमेंट होने से बॉडी में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। Pilates एक्सरसाइज मसल्स को बढ़ाती है। इससे ब्लड का बेहतरीन सर्कुलेशन होता है, और पैर की सूजन तथा ऐंठन ठीक होती है। तो आपको pilates करने का एक ओर बहाना मिल गया।
हिप्स की सही शेप
आपके हिप्स की शेप कैसी है, इसका असर आपकी सुंदरता पर पड़ता है। Pilates की हेल्प से आप अविकसित हिप्स की शेप में बदलाव कर सकती है। जी हां रेगुलर pilates करने से आप कुछ हफ्तों में अपने हिप्स की शेप में परिवर्तन महसूस कर सकती हैं।
Read more: पेट की चर्बी को करने के लिए कम ये तरीके लेकर आ गए हैं हम
Strong और attractive मसल्स
अगर आप भी अपनी मसल्स को Strong और attractive बनाना चाहती हैं तो इसके लिए pilates एक्सरसाइज अच्छा विकल्प है। Pilates एक्सरसाइज करने से आपकी मसल्स पतली बनी रहती हैं, साथ ही आप लंबी और आकर्षक लगती हैं।
लचीली बनती है बॉडी
Pilates, लिम्ब को एक्टिव करता है। बॉडी में एनर्जी का संचार करता है। Pilates बॉडी को बैलेंस करने में हेल्प करता है, इससे पेट की मसल्स सही रहती है, उन पर पड़ने वाले खिचांव से आराम मिलता है और गर्भावस्था में भी बॉडी फिट रहती है। इसके अलावा मसल्स में खिंचाव आने से बॉडी ज्यादा लचीली बनती है। ऐसा करने से बॉडी के जोड़ भी मजबूत होते हैं। रीढ़ की हड्डी में परेशानी होने पर pilates लाभकारी रहती है।
थकान दूर करें
थकान दूर भगाने में pilates कमाल की एक्सरसाइज है। यह बॉडी की सहनशक्ति को बनाए रखती है। यदि कामकाजी महिलाओं की बॉडी में सहनशक्ति अधिक होगी तो उसे थकान भी कम ही महसूस होगी और ऑफिस के बाद भी आप एक्टिव रह पाएगी।
निरोगी काया हर किसी का सपना होती है, लेकिन आधुनिक लाइफस्टाइल में यह संभव नहीं हो पाता है। लेकिन बैलेंस डाइट और एक्सरसाइज से आप भी अपनी बॉडी को मजबूत बना सकती हैं जिससे आप पहले से ज्यादा आकर्षक दिखाई दे सकती हैं और इसे करने से आपकी बॉडी में कोई बीमारी या दिक्कत भी नहीं होती है।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों