चेन्नई, जिसे कभी मद्रास के नाम से जाना जाता था, संस्कृति और जीवंतता से भरपूर शहर है। अगर आपने दक्षिण में घूमने का मन बनाया है तो आप चेन्नई को अपनी बकिट लिस्ट में रख सकते हैं। फिर चाहे आपको अकेले जाना हो, दोस्तों के साथ या फिर बच्चों व परिवार के साथ। यह एक ऐसा शहर है, जहां पर आपको घूमने व देखने के लिए बहुत कुछ मिलता है।
दक्षिण एशिया की सबसे बड़ी लाइब्रेरी और दुनिया का दूसरा सबसे लंबा समुद्र तट यहां पर है। यह दुनिया के 50 सबसे बड़े शहरी केंद्रों में से एक है। इसे भारत की सांस्कृतिक राजधानी भी कहा जाता है। चेन्नई को दक्षिण भारत का प्रवेश द्वार भी कहा जाता है। अगर आप बच्चों के साथ यहां पर जा रहे हैं तो आप कई बेहद ही रोमांचक जगहों को देख सकते है। चिड़ियाघरों से लेकर शॉपिंग सेंटरों तक, ऐसी कई जगहें हैं, जो बच्चों को बेहद पसंद आएंगी। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको ऐसी ही कुछ चीजों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप बच्चों के साथ चेन्नई में एक्सप्लोर कर सकते हैं-
बच्चों के साथ अगर आप चेन्नई में हैं तो आपको इस नेशनल पार्क जरूर जाना चाहिए। यह नेशनल पार्क विभिन्न प्रकार के जानवरों और पौधों का घर है। ऐसे में जब आप बच्चों के साथ यहां जाते हैं तो ना केवल बच्चे प्रकृति के साथ अधिक जुड़ाव महसूस करते हैं, बल्कि उन्हें बेहद ही रोचक तरीके से बहुत सी नई जानकारी भी प्राप्त होती है। यह नेशनल पार्क सुबह नौ बजे से लेकर शाम को साढ़े पांच बजे तक खुलता है। यहां पर बच्चों के साथ छोटी सी पिकनिक का लुत्फ उठाया जा सकता है या फिर नेचर वॉक करना भी अच्छा आइडिया है।
अगर आपके बच्चे की विज्ञान में रूचि है, तो आपको बच्चे के साथ साइंस सिटी जरूर जाना चाहिए। यह चेन्नई में महत्वाकांक्षी वैज्ञानिकों और अन्वेषकों के लिए घूमने के लिए बेहतरीन जगह है। यहां पर आप एक्जिबिशन से लेकर तारामंडल और साइंस शो आदि देख सकते हैं। साइंस सिटी चेन्नई के कोट्टूरपुरम में स्थित है।
कोवलॉन्ग बीच चेन्नई से कुछ दूरी पर स्थित है। जब आप बच्चों के साथ चेन्नई जा रहे हैं तो आपको कोवलॉन्ग बीच को जरूर एक्सप्लोर करना चाहिए। इसे दुनिया के सबसे खूबसूरत बीचेस में से एक माना जाता है। यह बीच सफेद रेत से ढका हुआ है और बीच का नीला पानी देखने का अपना एक अलग ही सुकून है। अगर आप बच्चों के साथ बीच पर हैं तो उनके साथ कुछ गेम्स खेल सकते हैं या फिर कुछ वाटर स्पोर्ट्स का लुत्फ भी उठाया जा सकता है। अगर आपको फिशिंग का शौक है तो यहां पर आप मछली भी पकड़ सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- ये हैं भारत के 10 सबसे सुंदर Beaches
अरिग्नार अन्ना जूलॉजिकल पार्क चेन्नई के पॉपुलर टूरिस्ट प्लेस में से एक है। अरिग्नार अन्ना जूलॉजिकल पार्क को वंडालूर चिड़ियाघर के नाम से भी जाना जाता है। यह चेन्नई के दक्षिण-पश्चिम में तमिलनाडु के वंडालूर में स्थित है। अगर आप एक वाइल्डलाइफ लवर हैं या फिर बच्चों को प्रकृति के बारे में गहन जानकारी देना चाहते हैं तो आपको उनके साथ इस जूलॉजिकल पार्क जरूर जाना चाहिए। यहां पर जानवरों की 170 से अधिक प्रजातियों को देखकर बच्चे यकीनन हैरान रह जाएंगे।
इसे भी पढ़ें- चेन्नई में रात में जरूर करें ये चीजें
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image Credit- wikipedia
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।