भारत का अधिकांश भाग समुद्र से घिरा हुआ है और देश में कुछ अविश्वसनीय रूप से सुंदर समुद्र तट हैं जो एकांत से लेकर पार्टियों तक सब कुछ प्रदान करते हैं। भारत में सबसे अच्छे समुद्र तट पश्चिमी तट पर पाए जा सकते हैं, जिसमें गोवा सबसे प्रसिद्ध समुद्र तट गंतव्य है। हालांकि अगर आपको शोर-शराबे से दूर जाना हो, तो उसके लिए भी विशेष बीच भारत में मौजूद है। आज हम आपको भारत के दस सबसे अच्छे और सुंदर बीच के बारे में बताने जा रहे हैं।
ये हैं भारत के 10 सबसे सुंदर Beaches
- Ankita Bangwal
- Editorial
- Updated - 04 Oct 2021, 19:10 IST
1 वरकला बीच, केरल
वरला समुद्र तट केरल में राजधानी त्रिवेंद्रम के उत्तर में लगभग एक घंटे की दूरी पर स्थित है। यह आराम करने और तरोताजा होने के लिए एक आदर्श स्थान है, क्योंकि वहां योग और आयुर्वेद लोकप्रिय हैं। एक तरफ सुंदर सुंदर लंबे पाम के पेड और दूसरी ओर अरब सागर का दृश्य मन को लुभाएगा।
10 पुरी बीच, ओडिशा
उड़ीसा के प्रमुख आकर्षणों में से एक, पुरी बीच भगवान जगन्नाथ को श्रद्धांजलि देने के लिए आने वाले तीर्थयात्रियों की अंतहीन संख्या के लिए एक पवित्र स्थल बना हुआ है। सूर्य मंदिर से 35 किमी और भुवनेश्वर से 65 किमी की दूरी पर स्थित, पुरी का समुद्र तट एक ही स्थान पर सुंदर सूर्योदय और सूर्यास्त देखने का एक अनूठा अवसर प्रदान करता है।
2 गोकर्ण, कर्नाटक
गोकर्ण उत्तरी कर्नाटक का एक छोटा सा पवित्र शहर है, जिसके पास भारत के चार सबसे एकांत समुद्र तट हैं। यहां तीर्थयात्री और ट्रैवलर दोनों ही आते हैं।अगर आप जानना चाहते हैं कि गोवा अपने शुरुआती दिनों में कैसा रहा होगा, तो इस बीच को जरूर एक्सप्लोर करें।
3 पालोलेम, दक्षिण गोवा
पालोलेम यकीनन गोवा का सबसे सुरम्य समुद्र तट है। यह एक मील लंबा, अर्ध-गोलाकार समुद्र तट है जो नारियल के ताड़ के घने जंगल से घिरा हुआ है। समुद्र तट हर साल लोकप्रियता में बढ़ रहा है और दक्षिण गोवा में सबसे जीवंत समुद्र तट है।
4 पुडुचेरी बीच
यह अपनी व्यापक फ्रांसीसी विरासत के साथ, पूर्वी भारत में तमिलनाडु के तट पर एक केंद्र शासित प्रदेश है जो संस्कृति प्रेमियों के लिए आदर्श है। शहर में ऐतिहासिक फ्रेंच क्वार्टर एक आकर्षण का केंद्र है, जबकि पास के ऑरोविले और पैराडाइज बीच तैराकी के लिए महान हैं।
5 तारकरली बीच, महाराष्ट्र
तारकरली मालवन के दक्षिण में 8 किमी और मुंबई से यह लगभग 546 किमी की दूरी पर महाराष्ट्र के पश्चिमी तट पर स्थित है। आकर्षक समुद्र तट वाला यह स्थल तटीय महाराष्ट्र का एक लोकप्रिय पर्यटक गंतव्य है। यहां से, शिवाजी महाराज द्वारा निर्मित प्रसिद्ध नौसेनिक किले सिंधुदुर्ग को देख सकते हैं।
6 राधानगर बीच, हैवलॉक आईलैंड
एक बार टाइम मैगज़ीन द्वारा एशिया के सर्वश्रेष्ठ बीचेज में एक रहा यह बीच हैवलॉक द्वीप पर स्थित है, जो बंगाल की खाड़ी में फैला हुआ है। राधानगर बीच अपने शांत वातावरण, शांत पानी और महीन सफेद रेत के लिए प्रसिद्ध है।
इसे भी पढ़ें : समंदर पसंद हैं तो इन 4 Beaches को एक्सप्लोर करने में आपको आएगा मजा
7 चंडीपुर बीच, ओडिशा
चंडीपुर ओडिशा के बालासोर जिले में राजधानी भुवनेश्वर से लगभग साढ़े चार घंटे उत्तर में स्थित है। यह अपने गायब होने वाले समुद्र के लिए जाना जाता है। इतना ही नहीं, इसे मोस्ट अनयूजअल बीच के रूप में भी लिस्ट किया गया है। आप इसके साथ-साथ ओडिशा के और भी अच्छे आकर्षण केंद्र एक्सप्लोर कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें : ओडिशा के 8 सबसे खूबसूरत समुद्र तटों के बारे में जानें
8 मरीना बीच, चेन्नई
मरीना बीच चेन्नई का सबसे बड़ा पर्यटन स्थल है जो स्थानीय लोगो के साथ साथ देश भर से पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करता है। 13 किलोमीटर तक फैला हुआ मरीना बीच देश का सबसे लंबा प्राकृतिक शहरी समुद्र तट और दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा समुद्र तट है।
9 कलंगुट बीच, गोवा
कलंगुट बीच गोवा की सबसे लोकप्रिय बीच में से एक है। इसे समुद्र तट की रानी भी बोला जाता है। इस बीच पर तमाम वाटर स्पोर्ट्स, पैरासेलिंग, वाटर सर्फिंग, बानाना राइड और जेट स्कीइंग जैसी गतिविधियों का आनंद ले सकते हैं। यह बीच उत्तरी गोवा का सबसे बड़ा समुद्र तट है। गोवा आने वाले ज्यदातर पर्यटक इसी बीच पर आते हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।