समंदर किनारे की तेज हवाएं और उस पर आती पानी की लहरों को एक्सपीरियंस करना अपने आप में अद्भुत अहसास है। कुछ महिलओं को समंदर की तेज आती लहरें एक्साइट करती हैं तो वहीं कुछ महिलाओं को समंदर किनारे का एंबियंस अपील करता है। दूर-दूर तक अथाह पानी और अनंत आकाश के नजारे मन को एक्साइटमेंट से भर देते हैं। अगर आपको समंदर किनारे घूमना बहुत अपील करता है तो आप देश के कुछ ऐसे Beaches पर जा सकती हैं, जहां का पानी साफ-सुथरा है और जहां के सुंदरता देखते ही बनती है। समंदर किनारे घूमना हो तो ज्यादातर महिलाएं मुंबई और गोवा जाने के बारे में सोचती हैं। अगर आप समंदर किनारे घूमने का अलग एक्सपीरियंस फील करना चाहती हैं तो आप देश की इन जगहों की सैर पर जरूर जाएं
बहुत सी महिलाएं शायद नहीं जानती हैं कि यह जगह भारत का ही हिस्सा है। अडमान-निकोबार द्वीप समूह में कई खूबसूरत द्वीप हैं और Havelock Island इन्हीं का एक हिस्सा है। यहां का राधानगर बीच देखने में काफी खूबसूरत है और यह बीच किसी international beach जैसा फील ही देता है। शायद आपको यह जानकर हैरानी हो, लेकिन यह एशिया का दूसरा सबसे बड़ा समुद्री तट है। यहां का कालापत्थर बीच भी काली चट्टानों से घिरा हुआ है। देखने में यह जगह बहुत रोमांटिक नजर आती है।
अगर आपको समंदर के पानी के नीचे की अलग-अलग तरह की वनस्पति दूर-दूर तक दिखाई दे तो जरा सोचिए कि नजारा कितना हसीन होगा। लक्षद्वीप का अगाती बीच देश के सबसे ज्यादा साफ समुद्री तटों में से एक है और आप यहां कोरल रीफ की खूबसूरत संरचना भी देख सकती हैं। इस बीच पर आपको बहुत ज्यादा भीड़-भाड़ नहीं मिलेगी, इसीलिए आप यहां सुकून के साथ घूम सकती हैं और कुदरती खूबसूरती को एक्सपीरियंस कर सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: सोलो ट्रेवल में अपनी सेफ्टी से जुड़ी इन 10 अहम बातों का रखें ध्यान
यह बीच गोवा में ऐसी जगह पर है, जहां के बारे में बहुत ज्यादा लोगों को जानकारी नहीं है। यह पालोलेम बीच के उत्तरी किनारे पर है। जैसा कि इसके नाम से ही जाहिर है, यहां आपको ढेर सारी मधुमक्खियां नजर आएंगी। इस बीच पर आप नाव के जरिए पहुंच सकती हैं या फिर आप 2 किमी की ट्रैकिंग करके यहां तक पहुंच सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें:महिलाओं के सोलो ट्रेवल के लिए ये 5 जगहें हैं बेस्ट
अगर आप गोवा की सैर करने आती हैं तो आपको इस बीच पर घूमना बिल्कुल मिस नहीं करना चाहिए क्योंकि यहां की रंग-बिरंगी तितलियां देखकर आपका मन प्रसन्न हो जाएगा।
यह बीच एलेप्पी और बैकवॉटर्स के बहुत करीब स्थित है। लेकिन यह बहुत एकांत में है। अगर आपको शांत वातावरण में घूमने में आनंद आता है तो यहां का खूबसूरत एंबियंस देखकर आप रोमांचित महसूस करेंगी। इस जगह पर किसी तरह का कमर्शियलाइजेशन नहीं दिखाई देता। यहां दूर-दूर तक असीम शांति का अहसास होता है। किसी तरह का टेंशन या परेशानी महसूस हो तो आप यहां आकर खुद को पूरी तरह से रिलैक्स कर सकती हैं।
उम्मीद है आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा। ट्रैवल से जुड़े ऐसे आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।