herzindagi
best beaches of orissa or odisha main

ओडिशा के 8 सबसे खूबसूरत समुद्र तटों के बारे में जानें

अगर आपका कभी ओडिशा घुमने का प्‍लान बने तो आप इस बार इन समुद्र तटों की ओर रुख करना ना भूलें। जानें क्‍या है इन समुद्र तटों में खास और कैसे बिताए यहां समय। 
Editorial
Updated:- 2020-06-24, 14:02 IST

ओडिशा के समुद्र तट अपने दर्शनीय स्थलों के लिए फेमस हैं। ओडिशा के समुद्र तटों में चांदीपुर और गोपालपुर का नजारा तो वैसे भी काफी मशहूर है। ओडिशा में लगभग पांच सौ किलोमीटर लंबे समुद्र तट हैं जिनमें से कुछ दुनिया के सबसे सुंदर समुद्र तटों में शामिल हैं। एशिया की सबसे बड़ी खारे पानी की झील 'चिल्का' यही स्थित है। तो आइए जानते हैं यहां के सबसे खूबसूरत समुद्र तटों के बारे में।

beautiful beaches of orissa  inside

इसे जरूर पढ़ें: कुल्लू-मनाली ही नहीं, हिमाचल के ये पांच गांव भी मोह लेंगे आपका दिल

पुरी

पुरी सबसे महत्वपूर्ण हिंदू तीर्थ स्थलों में से एक है। यहां भगवान जगन्नाथ (जानें, भगवान जगन्‍नाथ का मजार से रिश्‍ता) के दर्शन करने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। यहां के खूबसूरत समुद्र तट पर्यटकों और श्रद्धालुओं को बार-बार आकर्षित करते हैं। 

knoow about beaches of orissa or odisha inside

 

गोपालपुर

दक्षिणी ओडिशा (ओडिशा के ऑफबीट डेस्टिनेशन्स) के ब्रह्मपुर जिले से सोलह किलोमीटर दूर बंगाल की खाड़ी पर स्थित है गोपालपुर। यह इस राज्‍य के सबसे मशहूर समुद्र तटों में शामिल है। इसका नीला गहरा पानी सैलानियों को अपनी ओर खींचता है।

 

अस्त रंगा

पुरी से 91 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है अस्त रंगा। बंगाल की खाड़ी में स्थित यह तट पर्यटकों के बीच काफी फेमस है। लोग खुद को नीले पानी में डुबकी लगाने से रोक नहीं पाते। अस्त रंगा का शाब्दिक अर्थ है- रंगों में सराबोर सूर्यास्त। और यह बीच अपने नाम को चरितार्थ करता है।

चांदीपुर

चांदीपुर तट चार सौ अस्‍सी किलोमीटर से ज्यादा में फैली हुई तट रेखा है। बंगाल की खाड़ी के किनारे यह तट रेखा प्राचीन मंदिरों के लिए भी फेमस है। यहां के मंदिर अपनी कला के लिए जाने जाते हैं। 

बालेश्वर

बालेश्वर समुद्र तट पुरी से मात्र 15 किलोमीटर दूर स्थित है। यह सूर्योदय और सूर्यास्त के शानदार नजारों के लिए फेमस है। इस तट के आसपास की हरियाली भी दिल मोह लेती है। 

beautiful and best beaches of orissa or odisha inside

बालीघाई

पुरी के सबसे करीब यानी मात्र आठ किलोमीटर की दूरी पर स्थित है बालीघाई समुद्र तट। यह फेमस पिकनिक स्पॉट भी है। इस तट पर बालीहारीना प्रजाति के हिरण भी देखने को मिलते हैं।

तालासारी

चंदानेस्वर से चार किलोमीटर और पश्चिम बंगाल के दीघा से मात्र आठ किलोमीटर की दूरी पर स्थित है तालासारी तट। यह समुद्र तट बेहद शांत है और आप यहां कुछ देर अकेले में बिता सकती हैं।

know about beautiful beaches of orissa or odisha inside

इसे जरूर पढ़ें: शांति निकेतन में कला से लेकर पढ़ाई तक, जानें कुछ रोचक बातें

अगर आपको ये जानकारी अच्छी लगी तो जुड़ी रहिए हमारे साथ। इस तरह की और जानकारी पाने के लिए पढ़ती रहिए हरजिंदगी।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।