Sat Mar 21, 2026 | Updated 10:33 PM IST HZ Awards 2026
indonesia shocking village ground collapse threatens

Shocking: क्या इंडोनेशिया के इस गांव को निगल रही धरती, जानें लोग क्यों कह रहे हैं पाताल का द्वार खुल गया?

इंडोनेशिया की जब भी बात होती है, यहां के समुद्र तट सबसे ज्यादा चर्चा में रहते हैं, लेकिन इस बार बात समुद्र तट की नहीं हो रही। यहां जमीन धंसने की घटना ने हर किसी को हैरान कर दिया है।
Editorial
Updated:- 2026-02-18, 14:04 IST

इंडोनेशिया के पोंडोक बालिक नाम के एक गांव में जमीन धंसने की तस्वीरें आपने भी देखी होगी। यह तस्वीर हर किसी को हैरान कर रही है। वैसे तो इंडोनेशिया दुनिया के सबसे खूबसूरत देश में से एक माना जाता है। यहां की खूबसूरती का सबसे बड़ा आकर्षण यहां के समुद्र तट हैं। जो लोग समुद्र तट, ज्वालामुखी, हरियाली और प्राचीन मंदिर के खूबसूरत नजारे एक ही जगह पर देखना चाहते हैं, वह यहां आने का प्लान करते हैं। बाली, इंडोनेशिया का ही हिस्सा है, जहां सबसे ज्यादा कपल्स घूमने जाते हैं। हालांकि, इस बार इंडोनेशिया अपनी खूबसूरती नहीं बल्कि एक हैरान करने वाली घटना की वजह से चर्चा में है। यहां एक ऐसा गांव है, जहां की धरनी जमीन में धंस रही है। लोग जमीन धंसने की इस घटना के पीछे अलग-अलग कारण बता रहे हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इसके बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। 

इंडोनेशिया के इस गांव की जमीन धंस रही

इंडोनेशिया के आचे प्रांत में एक गांव है, जहां खेती की जमीन धरती में धंस रही है। हैरानी वाली बात यह है कि जमीन थोड़ी नहीं, बल्कि एक बड़े गड्ढे में बदल गई है। लगभग 30,000 वर्ग मीटर तक गड्ढा बन गया है। यह गड्डा एक आकार में नहीं है। धीरे-धीरे यह और बड़ा होता जा रहा है, जिससे आस-पास की जमीन भी गड्डे में शामिल होती रही है। अभी यह खेतों तक फैला हुआ है, लेकिन धीरे-धीरे इसके गांव के घरों तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

Farmers losing land due to ground sinking

ऐसा क्यों हो रहा है?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस गांव के लोग पिछले साल से ही इस परेशानी का सामना कर रहे हैं। 2025 में यहां बाढ़ और अधिक बारिश के चलते ऐसी समस्या देखने को मिल रही थी। जब यह परेशानी बढ़ने लगी, तो विशेषज्ञों ने इसके कारण का पता लगाया। इससे पता चला कि इस इलाके की मिट्टी ज्वालामुखीय राख से बनी हुई ढीली मिट्टी है। इसलिए इसे धंसने में परेशानी नहीं होती। जब जमीन में पानी जाता है, तो यह आसानी से नीचे दबने लगती है। इंडोनेशिया में ज्वालामुखी भी बहुत है, इसलिए ऐसी दबने वाली मिट्टी वाले हिस्से भी ज्यादा देखने को मिलेंगे।

इसे भी पढ़ें- बाली में घूमने पर आएगा बस 20 हजार खर्चा, कम बजट में इस तरह करें ट्रिप प्लान

Environmental problems Indonesia Aceh

कैसा है इस गांव का नजारा?

इंडोनेशिया आने वाले लोग यहां की संस्कृति समझने के लिए जगह-जगह गांव घूमने का प्लान करते हैं। गांव में रहने वाले लोगों की संख्या भी 1000 से कम है। गांव छोटा होने की वजह से गड्ढे की परेशानी का सामना ज्यादा करना पड़ रहा है। यहां के लोग खेती करके जीवन जीते हैं। मुख्य फसलें कॉफी और मिर्च की होती है। गड्ढे की परेशानी की वजह से कई किसानों ने अपनी जमीन खो दी है।

इसे भी पढ़ें- ऐसा किला जिसे भारत का कोई भी राजा जीत नहीं पाया, इसने 52 बार हमले को झेला है

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।