अगर आप कभी इतिहास पढ़ने बैठेंगे, तो आपको इसमें एक से बढ़कर एक रोचक तथ्य जानने को मिलेंगे। इस रोचक रहस्यों में से एक कहानी भारत के इस अनोखे किले की है। जिसे कभी कोई नहीं जीत पाया।
हैरानी वाली बात यह है कि यह किला पानी के बिल्कुल बीचों-बीच बना हुआ है। इस किले को मुरुड जंजीरा किला के नाम से जाना जाता है। अरब सागर के बीच इस किले को देखने का आनंद अलग ही होता है।
यह किला महाराष्ट्र में स्थित है। यह एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। यह महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के तटीय गांव मुरुड के पास एक द्वीप पर स्थित है। इसलिए इसे मुरुड जंजीरा किला के नाम से जाना जाता है।
अगर आप मुंबई से यहां जा रहे हैं, तो आपको मुंबई से 165 किलोमीटर दूर पड़ेगा। यहां तक जाने के लिए आपको राजपुरी घाट से इस किले तक नाव लेना होगा। अगर आप महाराष्ट्र के कोंकण तट पर यात्रा करने गए हैं तो यह किला अवश्य देखना जाएं।
इसका निर्माण सिद्दी सुराल खान के शासनकाल में पूरा हुआ था। किला 17वीं शताब्दी में ज़ंजीर क्षेत्र के प्रधान मंत्री सिद्दी मलिक अंबर के शासनकाल के दौरान बनाया गया था। किले की दीवारें लगभग 40 फीट ऊंची बनाई गई थीं।
इन पर लगभग 22 गोल बुर्ज हैं। यहां आप कुछ तोपों को लाइव भी देख सकते हैं, जहां से किले के अंदर से हमला किया जाता था। इनमें देश की दूसरी सबसे बड़ी तोप कलाल बांगड़ी भी शामिल है।
इसे भी पढ़ें-
किला सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक खुला रहता है। किला बंद होने से कुछ देर पहले नाव मेन गेट पर रुकती हैं। इसलिए कम से कम 6 घंटे पहले यहां पहुंचें। किले के अंदर प्रवेश निःशुल्क है। लेकिन समुद्र तट पर वाहन पार्क करने और वहां से नावों द्वारा इस किले तक पहुंचने के लिए शुल्क देना पड़ता है।
पार्किंग शुल्क 30 रुपये है और टिकट की कीमतें नावों के आधार पर 20-50 रुपये के बीच है। समुद्र तट से 400 मीटर दूर इस किले तक पहुंचने के लिए नाव और नाटू नावों से यात्रा करनी पड़ती है।
ये सफर सच में बेहद रोमांचक रहने वाला है। यहां कोई भोजन उपलब्ध नहीं है, इसलिए बेहतर होगा कि आप अपने साथ पानी और भोजन की व्यवस्था करके जाएं।
इस किले तक मुंबई, पुणे, अलीबाग या रायगढ़ जैसे नजदीकी शहरों से बस द्वारा पहुंचा जा सकता है।
अगर आप ट्रेन से यात्रा कर रहे हैं, तो सिकंदराबाद, विजयवाड़ा, विशाखापत्तनम से आप पुणे के लिए ट्रेन ले सकते हैं, फिर आपको वहां से आप मुरुद-जंजीरा के लिए बस ले सकते हैं।
इसके सिवा अगर आप किसी दूसरे शहर से यात्रा के लिए आ रहे हैं, तो हवाई मार्ग से सफर कर सकते हैं, इसके लिए आपको मुंबई छत्रपति शिवाजी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे तक टिकट लेनी होगी।
वहां से मुरुद-जंजीरा 88 किलोमीटर है। यहां कोई भी यहां बस या टैक्सी से यात्रा करना चुन सकता है। सर्दियों का मौसम यहां यात्रा के लिए बेस्ट माना जाता है।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- Freepik, Insta
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।