
Shopping Guide In Surajkund Mela 2026: हर साल फरवरी में लगने वाला सूरजकुंड इंटरनेशनल क्राफ्ट्स मेला (Surajkund Mela 2026) सिर्फ घूमने की जगह नहीं है। ये मेला भारत की कला और संस्कृति को करीब से देखने का मौका देता है। इस मेले में घूमने के लिए दूर दराज से लोग आते हैं। दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर गांव जैसी थीम में सजे इस मेले में देश-विदेश के कारीगर आते हैं। इस मेले की खास बात ये है कि यहां पर आपको जाे भी सामान मिलेगा, वो हाथों से ही बनी होती हैं।
अगर आप भी सूरजकुंड मेला घूमने जाने की प्लानिंग कर रही हैं और सोच रही हैं कि क्या खरीदें, तो हम आपको कुछ ऐसे आइटम बता रहे हैं, जिनकी शॉपिंग आपको जरूर करनी चाहिए। आइए जानते हैं-
-1770357273651.jpg)
सूरजकुंड मेले की सबसे बड़ी खासियत होती है कि यहां पर हर साल चुने गए थीम और पार्टनर स्टेट्स होते हैं। इस बार 2026 में उत्तर प्रदेश और मेघालय पार्टनर स्टेट हैं। यूपी के स्टॉल्स पर आपको फिरोजाबाद की कांच की चूड़ियां, कन्नौज के इत्र, आजमगढ़ की ब्लैक पॉटरी, भदोही के कालीन और चिकनकारी-जरदोजी का काम देखने को मिलेगा। ये चीजें आम बाजार में आसानी से नहीं मिलती हैं। इसलिए आप चाहें तो यहां से इनकी खरीदारी कर सकती हैं।
अगर आपको हैंडलूम पसंद है, तो सूरजकुंड आपको जरूर जाना चाहिए। यहां कॉटन, सिल्क और ऊनी कपड़ों की खूब वैरायटी देखने को मिलती है। ये किफायती भी होती हैं। रोजाना पहनने वाली साड़ियों से लेकर खास मौकों के लिए भारी काम वाली साड़ियां भी यहां मिल जाएंगी।
सूरजकुंड मेला जा रही हैं तो ज्वेलरी की शॉपिंग जरूर करें। यहां आपको सिल्वर, ब्रास, बीड्स और शेल से बनी ट्राइबल ज्वेलरी अच्छे और सस्ते दामों में मिल जाएंगी। बड़े नेकपीस, झुमके, कंगन और रिंग्स इतने यूनिक होते हैं कि हर आउटफिट के साथ अलग लुक देते हैं।
-1770357284018.jpg)
अगर आपको घर सजाने का शौक है तरे लकड़ी के हैंडीक्राफ्ट भी यहां पर जरूर देखें। यहां नक्काशी वाले शोपीस, ट्रे, बॉक्स और छोटे फर्नीचर आइटम्स आपको कम रेट में मिल जाएंगे। ये चीजें घर को ट्रेडिशनल के साथ-साथ वॉर्म फील देती हैं। आप इन्हें किसी और को गिफ्ट भी दे सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Shawl Market In Prayagraj: प्रयागराज के इस बाजार में मिलेगी सस्ती और खूबसूरत शॉल, जानें लोकेशन
सूरजकुंड मेले में पीतल और मेटल के दीये, मूर्तियां, घंटियां और डेकोरेटिव आइटम्स भी खूब मिल जाएंगे। ये आइटम न सिर्फ मजबूत होते हैं, बल्कि पूजा और सजावट दोनों के काम आएंगे।
ताे अगर आप सूरजकुंड मेला जा रही हैं, तो घूमने के अलावा इन चीजों की खरीदारी भी जरूर करें। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।