Sun Mar 22, 2026 | Updated 03:38 PM IST HZ Awards 2026
Taj Mahotsav 2026 In Agra

Taj Mahotsav 2026: आगरा में शुरू हुआ ताज महोत्‍सव, जानें कितनी है एंट्री फीस और और इस बार क्या है खास?

Taj Mahotsav 2026 Held In Agra: आगरा में बुधवार से ताज महोत्‍सव की शुरुआत हो चुकी है। ये पूरे 10 द‍िनों तक चलने वाला बड़ा आयोजन है। इस महोत्‍सव में आपको सब कुछ खास म‍िलने वाला है। हम आपको बता रहे हैं क‍ि आप यहां कैसे पहुंच सकती हैं और यहां जाने के ल‍िए एंट्री फीस क‍ितनी है? आइए जानते हैं-
Editorial
Updated:- 2026-02-19, 12:14 IST

Taj Mahotsav 2026 Details: अगर आपको घूमने, शॉप‍िंग करने और इंडि‍यनग कल्‍चर को देखना पसंद है, तो ये समय आपके ल‍िए बढ़‍िया हो सकता है। कल यानी बुधवार से आगरा में ताज महोत्‍सव (Taj Mahotsav 2026) की शुरुआत हो चुकी है। इसका समापनद 27 फरवरी को होगा। 10 दिन तक चलने वाले इस सांस्कृतिक आयोजन का लोग हर साल इंतजार करते हैं।

इस बार 35वां ताज महोत्‍सव मनाया जा रहा है। इसकी शुरुआत 1992 में हुई थी। अब ये उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े आयोजनों में से एक है। हम आपको बता रहे हैं क‍ि यहां जाने के ल‍िए एंट्री फीस क‍ितनी है, इस बार क्‍या खास है और आप यहां कैसे पहुंच सकती हैं? आइए जानते हैं-

Taj Mahotsav 2026 (2)

कहां लगा है ताज महोत्सव?

इस बार महोत्सव फतेहाबाद रोड पर टाटा ग्राउंड में आयोजित किया गया है। आप यहां सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक जा सकती हैं। अगर आप ताज महल (Taj Mahal, Agra) देखने के साथ कुछ अलग एक्‍सपीर‍ियंस करना चाहती हैं, तो ये मौका अच्छा है।

यह भी पढ़ें- Birthday Decoration Ideas: बेटी के बर्थडे को बनाना है यादगार, तो इन 5 आसान तरीकों से घर को दें प्रिंसेस पैलेस जैसा लुक

क्या है ताज महोत्‍सव की खासियत? (Speciality Of Taj Mahotsav 2026)

यहां पूरे देश से कारीगर आते हैं और अपने हाथ से बनाए सामान बेचते हैं। आप यहां पर हाथ से बने कालीन, जरदोजी के काम वाली फैब्र‍िक, मिट्टी के बर्तन, रेशम और जरी के कपड़े और लकड़ी और पत्थरों पर की गई नक्काशी जैसी चीजें खरीद सकती हैं।

 

आ चुके हैं कई बड़े कलाकार

हर शाम मंच पर लोक और शास्त्रीय संगीत के साथ नृत्य कार्यक्रम का आयोजन भी क‍िया जाता है। पिछले सालों में यहां कई बड़े कलाकार आ चुके हैं। इस बार भी अलग-अलग थीम के साथ कार्यक्रम रखा गया है।

यह भी पढ़ें- घर की छोटी सी बालकनी में बनाएं रिलैक्सिंग स्पेस, देखें सजावट के स्मार्ट आइडियाज

किस दिन क्या खास?

  • पहला दिन- उद्घाटन
  • दूसरा दिन- लोक कला पर खास कार्यक्रम
  • तीसरा दिन- शिल्प और हस्तकला
  • चौथा दिन- युवाओं की सांस्कृतिक शाम
  • पांचवां दिन- सूफी और कव्वाली
  • छठा दिन- क्लासिकल नाइट
  • सातवां दिन- फूड फेस्ट
  • आठवां दिन- फैमिली डे
  • नौवां दिन- बॉलीवुड नाइट
  • दसवां दिन- समापन समारोह

खाने-पीने का भी म‍िलेगा मजा

अगर आप फूडी हैं तो आपके ल‍िए भी ये महोत्‍सव क‍िसी जन्‍नत से कम नहीं है। यहां पर यूपी के लोकल ड‍िश से लेकर मुगलई और दूसरे राज्यों के ड‍िशेज तक, सब कुछ एक ही जगह मिल जाएगा। खास बात तो ये है क‍ि आप यहां वेज और नॉनवेज दोनों का मजा ले सकती हैं।

Taj Mahotsav 2026 (1)

एंट्री फीस कितनी है? (Taj Mahotsav 2026 Tickets)

  • 3 साल तक के बच्चों की एंट्री फ्री
  • विदेशी पर्यटकों के लिए भी एंट्री फ्री
  • बाकी लोगों के लिए टिकट 50 रुपये
  • यूनिफॉर्म में 50 बच्चों के स्कूल ग्रुप के लिए 700 रुपये (दो टीचर की एंट्री फ्री)

यह भी पढ़ें- टूटी हुई फेयरी लाइट्स बेकार नहीं होतीं, इन क्रिएटिव तरीके से करें इन्हे रियूज

टिकट कैसे लें?

टिकट आप एंट्री गेट पर बने काउंटर से खरीद सकती हैं। भीड़ ज्यादा होने की संभावना रहती है, खासकर शाम को। इसलिए थोड़ा समय लेकर जाएं। आप आगरा ट्रेन और बस से आसानी से पहुंच सकती हैं।

ताज महोत्सव सिर्फ एक मेला नहीं, बल्कि कला, संगीत, शॉपिंग और खाने का पूरा पैकेज आपको म‍िलेगा। अगर आप फरवरी में कहीं घूमने का प्लान बना रही हैं, तो आगरा के इस महोत्‍सव को जरूर एक्‍सप्‍लोर करें। 

साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Herzindagi/Jagran

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।