herzindagi
image

Shawl Market In Prayagraj: प्रयागराज के इस बाजार में मिलेगी सस्ती और खूबसूरत शॉल, जानें लोकेशन

अगर आप भी प्रयागराज घूमने के लिए जा रही हैं और सस्ते में शॉल खरीदना चाहती हैं, तो आप प्रयागराज का एक खास मार्केट एक्सप्लोर कर सकती हैं, जहां आपको कम रेट में एक से एक शॉल मिल सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2026-01-06, 15:16 IST

प्रयागराज एक ऐसा तीर्थ स्थल है, जहां हमेशा लोगों की भीड़ देखने को मिलती है। यहां न सिर्फ मंदिर और धार्मिक स्थल है, बल्कि प्रयागराज में कई फेमस बाजार भी लगते हैं, जहां आपको कम कीमत पर एक से एक सस्ती चीज मिल सकती है। अगर आप प्रयागराज या उसके आसपास कहीं रहने वाली है या प्रयागराज घूमने के लिए जा रही है, तो आप वहां एक सस्ता शॉल मार्केट एक्सप्लोर कर सकती है। यहां आपको कम कीमत में एक से एक शॉल की वैरायटी मिल जाएगी।आइए जानते हैं इस बाजार के बारे में।

प्रयागराज का फेमस तिब्बती मार्केट

प्रयागराज में वैसे तो कई सारे बाजार है, जहां आपको सस्ते में एक से एक चीज मिल जाएगी, लेकिन आज हम एक ऐसे बाजार के बारे में बताएंगे, जो कुछ ही समय के लिए लगता है। हम बात कर रहे हैं प्रयागराज के सबसे प्रसिद्ध और सस्ते विंटर मार्केट तिब्बती मार्केट के बारे में। यह बाजार केवल सर्दियों के महीने में यानी अक्टूबर से फरवरी तक ही लगता है। 

1 - 2026-01-06T144136.195

सस्ते में मिलेगा विंटर वियर का सामान

प्रयागराज के तिब्बती मार्केट में आपको एक से एक डिजाइनर खूबसूरत शॉल, स्टॉल और उनसे जुड़े कई तरह के कपड़े कम कीमत पर मिल जाएंगे। इस बाजार में मिलने वाली शॉल कश्मीर, उत्तराखंड जैसी जगहों से आती है। इसके दाम भी आपको अपने बजट के अंदर ही मिलेंगे साथ ही एक नहीं अलग-अलग तरह की शॉल की वैराइटी भी आपको इस एक बाजार में मिल सकती है।

यह भी पढ़ें- ट्रॉली बैग हो या ब्राइडल हैंडबैग, दिल्ली के इन 4 बाजारों में कम दाम में मिलेगा बेस्ट कलेक्शन

थोक के भाव खरीदें चीजें

अगर आपकी कोई कपड़ों की दुकान है और आप सर्दियों के कपड़े भी शॉप पर रखती हैं, तो इस बाजार से थोक में सस्ती शॉल और स्वेटर खरीद सकती हैं और अपनी दुकान पर इसे अच्छे दामों में बेच सकती है। इससे आपको काफी मुनाफा देखने को मिलेगा। यहां आपके रिश्तेदारों को देने के लिए भी थोक में एक से एक शॉल मिल जाएगी। इसके दाम भी बेहद कम लगेंगे। आप इस मार्केट में बारगेनिंग कर चीजों के दाम रीजनेबल कर सकती हैं। 

2 - 2026-01-06T144137.707

ऐसे पहुंचे प्रयागराज के तिब्बती मार्केट

प्रयागराज का तिब्बती मार्केट आमतौर पर सिविल लाइंस इलाके में लगता है। आप इस बाजार तक ई रिक्शा, बस या पर्सनल कैप और ऑटो की मदद से पहुंच सकती हैं। यहां पहुंचने के लिए आप हनुमान निकेतन मंदिर का एड्रेस भी बता सकती है। यह बाजार मंदिर के पास एक खाली मैदान में लगता है।जहां तक आपको ई-रिक्शा भी छोड़ देंगे। ऐसे में जब भी आप प्रयागराज घूमने या किसी काम से जाएं, तो सर्दियों में इस मार्केट को एक्सप्लोर कर सकती हैं।  

यह भी पढ़ें- Bhopal Shopping Market: शादी की खरीदारी होगी आसान, थोक में चूड़े खरीदने के लिए भोपाल का ये बाजार है खास

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। 

Image Credit :  freepik 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।