herzindagi
image

Designer Shawls For Women: 26 जनवरी पर साड़ी या सूट के साथ शामिल करें डिजाइनर शॉल, दिखेंगी खूबसूरत

Designer Shawls For Women:  अगर आप भी साड़ी या सूट पहनती हैं और सर्दियों में अपने लुक को खास बनाना चाहती हैं, तो अब आप 26 जनवरी के दिन सूट या साड़ी के साथ कुछ लेटेस्ट और नई डिजाइनर शॉल को शामिल कर सकती हैं। 
Editorial
Updated:- 2026-01-22, 20:17 IST

Designer Shawls For Women:  26 जनवरी के दिन अधिकतर वर्किंग वुमन अपने लुक को खास और अट्रैक्टिव बनाने के लिए कई प्रयास करती हैं, ऐसे में अगर आप भी इस साल गणतंत्र दिवस पर अपने लुक को स्पेशल और खास बनाना चाहती हैं, तो आज हम आपको कुछ ऐसी शॉल के लेटेस्ट और आकर्षक डिजाइंस बताएंगे, जिन्हें आप सूट या साड़ी के सह शामिल कर अपने गणतंत्र दिवस वाले लुक को खास बना सकती हैं।

भूरे रंग की प्लेन कढ़ाई बॉर्डर वाली ऊनी शॉल

इस साल 26 जनवरी के दिन अगर आप सूट पहन रही हैं, तो अब आप भीड़ से हटकर दिखने के लिए और अपने लुक को अट्रैक्टिव बनाने के लिए कुछ इस तरह कीभूरे रंग की प्लेन कढ़ाई बॉर्डर वाली ऊनी शॉल को शामिल कर अपने सूट वाले लुक को और बेहतर बना सकती हैं। इस तरह की शॉल डिजाइंस को आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से खरीद सकती हैं।  

4 - 2026-01-22T190530.391

रेड एंड येलो बारीक नक्काशी वाली शॉल

अगर आप भी एक जैसी प्लेन शॉल का इस्तेमाल करती हैं, तो अब आप इनका इस्तेमाल करने के बजाय इस तरह की लेटेस्ट और डिजाइनर रेड एंड येलो बारीक नक्काशी वाली शॉल को ट्राई कर अपने 26 जनवरी वाले दिन के लुक को बेहतर बना सकती हैं। इसे आप साड़ी के साथ भी शामिल कर अपने लुक को खास और बेहतर बना सकती हैं। इसे भी आप ऑनलाइन खरीद सकती हैं।

5 - 2026-01-22T190534.920

बेज और गुलाबी रंग की झालरदार बॉर्डर वाली शॉल

आपके लिए इस तरह की खूबसूरत बेज और गुलाबी रंग की झालरदार बॉर्डर वाली शॉल भी एक बेस्ट ऑप्शन हो सकती हैं। इसे भी आप गणतंत्र दिवस के दिन सूट या साड़ी के साथ शामिल कर अपनी खूबसूरती में चार चांद लगा सकती हैं। इस तरह की शॉल इन दिनों काफी ट्रेंड में है, जो आपके गणतंत्र दिवस वाले लुक को भी बेहतर बनाने में मदद करेगी।

3 - 2026-01-22T190528.300

यह भी पढ़ें- Winter Shawl Fashion: इन ट्रेंडी शॉल डिजाइंस से करें अपने लुक को अपग्रेड, सर्दियों में दिखेंगी खूबसूरत

ब्लैक एंड रेड प्रिंटेड ऊनी शॉल

गणतंत्र दिवस के दिन आप किसी भी साड़ी या सूट के साथ इस तरह की खूबसूरत ब्लैक एंड रेड प्रिंटेड ऊनी शॉल को शामिल कर अपने लुक को अट्रैक्टिव बना सकती हैं। ऐसे शॉल डिजाइंस न सिर्फ आपको गॉर्जियस लुक देगी, बल्कि इसे शामिल कर आप ठंड से भी बच सकती हैं। इस तरह की शॉल को आप नजदीकी बाजार से खरीद सकती हैं या ऑनलाइन ऑर्डर कर सकती हैं।

1 - 2026-01-22T190531.862

बेज, मैरून और हरे रंग से तैयार प्रिंटेड शॉल

आप चाहे तो इस तरह की खूबसूरत बेज, मैरून और हरे रंग से तैयार प्रिंटेड शॉल को भी अपने किसी भी आउटफिट के साथ शामिल कर गणतंत्र दिवस वाले लुक को खास और बेहतर बना सकतीं हैं। ऐसी शाल आपकी खूबसूरती को बढ़ा देगी और ठण्ड से बचाने में भी मदद करेगी। इस तरह की शॉल डिजाइंस इन दिनों मार्केट में भी काफी देखने को मिल रही है। आप इसे बाजार से खरीद सकती हैं।  

2 - 2026-01-22T190533.378

यह भी पढ़ें- Shawl Market In Prayagraj: प्रयागराज के इस बाजार में मिलेगी सस्ती और खूबसूरत शॉल, जानें लोकेशन

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। 

Image Credit -  myntra/Pashmoda

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।