सूफी संगीत और दिल्ली का बहुत पुराना नाता है। 10वीं और 11वीं सदी के अमीर खुसरो जैसे महान संगीतकारऔर कवियों ने इस संगीत को प्रसिद्ध बनाया था,जो आज भी दिल्ली की रूह में बसता है। निजामुद्दीन दरगाह पर जब थर्सडे नाईट को कव्वाली होती है तो देखने वालों का तांता लग जाता है।'बजरंगी भाईजान' जैसी कुछ बॉलीवुड मूवीज़ की शूटिंग ने यहां के सूफियाना कल्चर को और भी फेमस बना दिया है।अगर आप भी सूफी संगीत के शौकीन हैं तो नीचे दी गयी ये डेस्टिनेशन आपके लिए लजीज खाने और सूफी म्यूजिक का परफेक्ट कॉम्बो हैं-
S Bar & Restaurants
दिल्ली एक ऐसा शहर है जो दुनियां भर में नाईट लाइफ के लिए जाना जाता है और S -Bar एक ऐसा प्लेस है जहां पर हर wednesday और Friday को सूफी नाईट सेलिब्रेट होती है।यह ग्रेटर कैलाश के पॉश एरिया का फेमस बार है जो सूफी म्यूज़िक के अलावा अरेबिक और लेबिनानि फ़ूड के लिए जाना जाता है। ध्यान रखें कि सूफी नाइट्स वाली रात को यह बार पूरी तरह पैक होता है ,इसलिए जाने से पहल अपनी टेबल जरूर बुक कर लें।
इसे भी पढ़ें:Valentine's Day Special: अपने पार्टनर के साथ कहां करें रोमांटिक डिनर, जानें
Sufiyana राजौरी गार्डन
हर एक Friday और saturday को इस रेस्टोरेंट में सूफी म्यूजिक नाइट्स सेलिब्रेट होती हैं जिसमें सूफी फ्यूज़न के अलावा ईरानी ,पर्शियन फ़ूड और शोरबा भी एन्जॉय किया जा सकता है। यहां का इंटीरियर भी आपको एकदम सूफी महफ़िल का अहसास दिलाता है। कुछ अलग स्टाइल में वीकेंड सेलिब्रेट करने के लिए आप इस जग़ह को चुन सकती हैं।
Imperfecto, हौज ख़ास
एक ऐसा रेस्टोरेंट जिसमें इसके नाम को छोड़कर सभी परफेक्ट है। सूफी माहौल से सरोबार imperfecto आपकी फैमिली और दोस्तों के साथ टाइम स्पेंड करने का परफेक्ट प्लेस है। आप यहां पर बर्थ-डे और एनिवर्सरी पार्टी भी अरेंज कर सकती हैं। लाल किला के बारे में ये 9 अनसुनी बातें आप भी नहीं जानते होंगे
Zamozza कनॉट प्लेस
सेंट्रल दिल्ली के हर्ट में मौजूद यह रेस्टोरेंट काफी मशहूर है। यहां के इंटीरियर से लेकर खाने तक सभी चीज़ों में सूफियाना कल्चर की झलक देखने को मिलती है और साथ में सूफी संगीत इसकी सुंदरता में चार चांद लगा देता है। आप यहां पर तुर्किश,लेबिनानि और चाईनीज़ हर तरह का फ़ूड एन्जॉय कर सकते हैं। यह नाईट आउट के लिए बेस्ट प्लेस है।
इसे भी पढ़ें:Delhi: इस रेस्टोरेंट में परोसी जा रही 'आर्टिकल 370' थाली, बिल में छूट का अमाउंट भी रखा मजेदार
Ambrosia Bliss,कनॉट प्लेस
यह जगह सूफी नाइट्स के लिए काफी पॉपुलर है। हालांकि यहां का फ़ूड मेन्यू काफी कॉम्पैक्ट है लेकिन कॉकटेल्स का शौक रखने वालों के लिए यह एक बेस्ट ऑप्शन है और दोस्तों के साथ महफ़िल ज़माने का एक परफेक्ट प्लेस है। आप किसी ख़ास अवसर पर अपनी फैमिली के साथ यहां जाकर खूब मज़े कर सकते हैं।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों