5 अगस्त 2019 को भारत सरकार ने इस दिन देश में एक बड़ा फैसला लिया, और वर्षों से जम्मू एंड कश्मीर में लगे 'आर्टिकल 370' को हटा दिया गया। इस ऐतिहासिक फैसले के बाद अब जम्मू एंड कश्मीर भारत का पूर्ण रूप से अंग बन गया है। लेकिन, इस ऐतिहासिक फैसले ने दूसरे शहरों में बसे जम्मू कश्मीर निवासियों के लिए कई तरह के खुशियों की सौगात भी लाया है। इसी खुशी में दिल्ली का एक होटल भी जम्मू कश्मीर निवासियों के लिए 'आर्टिकल 370' थाली लेकर आया है। यहां जम्मू कश्मीर के सभी उम्रदराज व्यक्ति अपना पहचान पत्र दिखाकर, 'आर्टिकल 370' थाली का मजा ले सकते हैं। होटल ने इसके साथ-साथ 370 रुपये की छूट भी जम्मू कश्मीर निवासियों के लिए रखी है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।
इसे भी पढ़ें:आप कौन सी थाली में खाना पसंद करेंगे - बाहुबली, दारा सिंह या महाराजा भोग थाली
#UnitedIndiaThali A restaurant Ardor 2.1 in Connaught Place, New Delhi, is offering "Article 370 Thali".
— Jammu-Kashmir Now (@JammuKashmirNow) September 5, 2019
People from J&K will get 370 Rs extra discount on this. Read more details in the pic. pic.twitter.com/Tpgw1GOGex
क्या है ये कहानी?
दरअसल, जम्मू कश्मीर के मौजूदा समस्या को देखते हुए दिल्ली के एक होटल ने जम्मू कश्मीर निवासयों के लिए एक सौहार्द का कदम उठाया है। दिल्ली के कनॉट प्लेस में एक होटल ने अपने सुपर-आकार की थाली का नाम 'आर्टिकल 370' रखा है। जम्मू निवासी अगर इस थाली को ऑर्डर करते हैं तो इसके साथ 370 रुपये तक की छूट भी होटल दे रहा है। हालांकि इस थाली को ऑर्डर करते समय आपके पास जम्मू कश्मीर का सरकारी पहचान पत्र होना जरुरी है।
View this post on Instagram
थाली में क्या-क्या है?
'आर्टिकल 370' थाली में आपको पुलाव, खमीरी रोटी, नदरू की शमी, डम ऐलो और कहवा जैसे अनेकों चीजें शामिल हैं। वहीं नॉन-वेज थाली की बात करें तो 'आर्टिकल 370' थाली के मेनू में कश्मीरी पुलाव, खमीरी रोटी, नदरू की शमी, रोगन जोश, चिकन, मटन और कहवा जैसे चीजें शामिल हैं।
इसे भी पढ़ें: क्या आप जानती हैं कि महाराष्ट्रियन थाली में आपको क्या परोसा जाता है?
पीछे की कहानी
इससे पहले भी इस होटल ने कई फेमस और परिचित व्यक्तियों और समस्याओं पर अपने होटल में थाली का नाम रखा है। "मोदी जी 56 इंच थाली" से "बाहुबली थाली" तक जैसी कई थाली से होटल ने नाम कमाया है। सोशल मीडिया अकाउंट पर इस होटल ने काफी सुर्खियां भी बटोरी है।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों