महाराष्ट्र में खाने का स्वाद हर राज्य से अलग होता है यहां पर आपको खाने में क्या सर्व किया जाता है ये आपको बता रहे हैं। वैसे तो ये सब जानते हैं कि महाराष्ट्र का स्ट्रीट फूड हर राज्य के लोग खाना पसंद करते हैं। पाव भाजी से लेकर झालमूरी जैसे कई street food ना सिर्फ महाराष्ट्र में फेमस हैं बल्कि लगभग भारत के हर राज्य में और कई देशों में भी मशहूर हैं। इसी तरह से यहा का खाना भी लोगों को बहुत ही पसंद है। यहां के खाने के नाम की तरह उनका स्वाद भी अलग है।
हेल्दी और टेस्टी खाने के लिए महाराष्ट्रियन फूड जाना जाता है और यहां पर लोगों को खाने के साथ कई तरह के एक्सपेरिमेंट करने में भी मज़ा आता है। ये तो सब जानते हैं कि मुम्बई महाराष्ट्र का ही हिस्सा है और यहां कि भागदौड़ भरी ज़िंदगी में आप एक भी मिनट आराम के लिए नहीं निकाल पाते ऐसे में यहां जो भी खाना होता है उसकी सबसे बड़ी खासियत यही होती है कि उसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता।
अगर आप ये नहीं जानते कि महाराष्ट्रियन थाली में आपको क्या परोसा जाता है तो हम आपको बता रहे हैं।