herzindagi
best restaurants to have family dinner for delhi

दिल्ली के इन 5 बेहतरीन रेस्टोरेंट में पहुच जाएं अपने फैमली के साथ

कहा जाता है कि दिल्ली फूडी लोगों का शहर है और यहां हर स्वाद और हर जायका मौजूद रहता है। तो आइएं जानें दिल्ली के 5 सबसे बेहतरीन रेस्टोरेंट के बारें में 
Editorial
Updated:- 2020-02-03, 13:22 IST

दिल्ली शहर जितना अपने ऐतिहासिक कारणों से जाना जाता है उतना ही अपने फूड्स के लिए भी जाना जाता है। यहीं नहीं दिल्ली को अक्सर फूडी शहर भी कहा जाता है। यहीं वजह है की यहां के रेस्टोरेंट सबसे बेस्ट माने जाते हैं। दिल्ली में ऐसे कई बेहतरीन रेस्टोरेंट है जहां लोग अपने पार्टनर और फैमिली के साथ जाते रहते हैं। इन रेस्टोरेंट में खाने तो बेहद लजीज मिलते ही हैं, साथ में थोड़ा बहुत entertainment भी हो जाता है। अगर आप भी कुछ ऐसे ही रेस्टोरेंट की तलाश में है तो दिल्ली के इन 5 सबसे बेहतरीन फैमली रेस्टोरेंट में पहुच जाएं।   

इसे भी पढ़ें: पांडिचेरी ट्रिप का प्लान कर रही है तो इन 5 रेस्टोरेंट्स में जरूर जाएं

ऑलिव बार एंड किचन रेस्टोरेंट

best restaurants to have family dinner for delhi people inside

ऑलिव बार एंड किचन रेस्टोरेंट से पहली नजर में ही आपको प्यार हो जायेगा। इस रेस्टोरेंट की स्वादिष्ट भोजन और सुंदर सजावट आपके डिनर डेट को चार चाँद लगाने वाला हैं। जैसे ही आप इस रेस्टोरेंट में प्रवेश करते हैं, आप इसके खाने की खुशबू और महक से मोहित हो जाएंगे। एक विशाल पेड़ के निचे खुली हवा में बैठ कर अपने डिनर का मज़ा ले सकते हैं। यह दिल्ली के सबसे अच्छे रेस्तरां में से एक है। यहां आप लाइव म्यूजिक के साथ भी अपने डिनर का भरपूर आनंद ले सकते हैं। यही नहीं यहां लाइव स्टैंड-अप कॉमेडी भी पेश की जाती हैं। 

जामुन रेस्टोरेंट

best restaurants to have family dinner for delhi people inisde

इस रेस्टोरेंट की सबसे बड़ी ख़ासियत है यहां पर मिलने वाली लजीज खाना। बटर चिकन, दाल मखनी, पनीर टिक्का और फिश डिश यहां की उन लजीज फूड्स में शामिल है जो आपको बेहद पसंद आने वाला है। इस रेस्टोरेंट की एक और खासियत आपको बेहद पसंद आने वाली है, और वो हैं इस रेस्टोरेंट की थीम। इस रेस्टोरेंट को पूरे तरीके से जामुन के रंग में ढाला गया है जो इस रेस्टोरेंट को और भी आकर्षण बनता है। अगर आप अपने फैमली के साथ किसी अच्छे रेस्तरां में जाने का सोच रहे हैं तो यहां ज़रूर पहुचे।

 

बिरयानी रेस्टोरेंट

best restaurants to have family dinner for delhi people inside

अगर आप हैदराबाद में मिलने वाली बिरयानी के शौकीन है तो दिल्ली के बिरयानी रेस्टोरेंट में पहुच जाएं। वैसे दिल्ली में आपको हर जगह बिरयानी रेस्टोरेंट मिल जाएंगे लेकिन अगर असल बिरयानी के जायके का मज़ा लेना हो तो दिल्ली के राजीव चौक पर पहुच जाएं। इस रेस्तरां की बात खास इस लिए कर रहा हूं क्योंकि यहां के बिरयानी की स्वाद हमने भी टेस्ट किया है। इस रेस्टोरेंट में अपने दोस्तों और फैमिली के साथ जाने पर आपको और भी मज़ा आने वाला है क्योंकि बेहतरीन खाने के साथ जब अपने लोग हो तो मज़ा आ जाता है। 

इंडियन एक्सेंट रेस्टोरेंट

best restaurants to have family dinner for delhi people inisde

 

अगर आप किसी शांत और रोमांटिक रेस्टोरेंट की तलाश में है तो इंडियन एक्सेंट रेस्टोरेंट उस कमी को पूरा कर सकता है। यहां पर मिलने वाली स्वादिष्ट फूड्स आपको बेहद पसंद आने वाले है। इस रेस्तरां की एक और खास बात ये है कि इसे पुरे तरीके से कांच से निर्मित किया गया है। वेज, नॉन वेज, साउथ इंडियन जैसे कई देश और राज्यों के फूड्स यहां मिलते हैं। इस रेस्तरां को सबसे रोमांटिक डिनर प्लेस भी कहां जाता है। 

इसे भी पढ़ें: Delhi: इस रेस्टोरेंट में परोसी जा रही 'आर्टिकल 370' थाली, बिल में छूट का अमाउंट भी रखा मजेदार

पिंड बल्लूची रेस्टोरेंट

best restaurants to have family dinner for delhi people inside

संभवत इस रेस्टोरेंट के बारे में आपने ज़रूर सुना होगा। अगर नहीं जानते तो आपको बता दे कि पिंड बल्लूची को दिल्ली के सर्वश्रेष्ठ उत्तर भारतीय रेस्तरां में से एक ब्रांड माना जाता है। यहां पर मिलने वाले फूड्स स्वादिष्ट से भरपूर होते हैं। वेज, नॉन वेज के साथ-साथ यहां ड्रिंक भी मिलता है। अगर आप एक पार्टी रेस्टोरेंट की खोज में है तो पिंड बल्लूची इस खोज का उत्तर हो सकता है। अगर आने दिनों में आपके किसी फैमली सदस्य और दोस्त का बर्थडे है तो यहा आराम से सेलिब्रेट कर सकते हैं।    

Image Credit: Google

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।