इस वैलेंटाइन डे को कैसे बनाएं खास, अपने पार्टनर को कहां लेकर जाएं, कहां बितायें यह रोमांटिक शाम, अगर आप नहीं कर पा रहे हैं कोई फैसला तो हम आपको बताते है ऐसी ही कुछ जगहों के बारे में जहां आप अपने पार्टनर के साथ जा सकते हैं और उनको फील करवा सकते हैं स्पेशल। आप उनको इन जगहों पर रोमांटिक डिनर डेट पर ले जा सकते हैं और बीता सकते हैं कुछ खास लम्हे एक-दूसरे के साथ। आइए, हम आपको बताते हैं ऐसे ही 4 वैलेंटाइन डिनर डेट पर जाने वाली जगहों के बारे में। दिल्ली के यह रेस्टोरेंट हैं सबसे रोमांटिक रेस्टोरेंट में से, जहां आप अपने पार्टनर को लेकर जा सकते हैं।
इसे जरूर पढ़ें: इन खूबसूरत जगहों पर जाकर सेलिब्रेट करें वैलेंटाइन डे
1. चेरी- वन कुतुब
अगर आप खाने के शौकीन हैं पर बहुत ज्यादा नई चीजे ट्राई करना पसंद नहीं करते हैं तो आप इस रेस्टोरेंट में जा सकते हैं। यह दिल्ली में रोमांटिक कैंडललाइट डिनर करने के लिए बेहतरीन रेस्टोरेंट में से एक है। इनके पास आपको रेसिपीज की वेराइटी मिलेगी। साथ ही, यहां का माहौल आपको यह महसूस कराएगा कि आप एक प्राचीन रोमन शहर में हैं जो एक ही समय में शांत और शाही है। यहां की सर्विस शाही है और आप रॉयल्टी का अनुभव करेंगे।
पता- 1501, कालकादास मार्ग, महरौली, नई दिल्ली
2. लावाश बाय सब्य
लावाश का मतलब होता है रोटी। जैसा कि नाम से पता चलता है, लावाश एक समृद्ध मेनू पेश करता है जिसमें विभिन्न प्रकार की रोटी शामिल हैं। यह अर्मेनियाई और बंगाली व्यंजन परोसता है जो इसे एक अलग पहचान देता है। यह खूबसूरती से सजाए गए कॉकटेल और फूड्स के लिए जाने जाते हैं जो टेस्टी भी लगते हैं। अगर आप दिल्ली में रोमांटिक रेस्टोरेंट ढूंढ रहे हैं जो लजीज सी फूड परोसता हो तो यह आपके लिए सबसे बेहतरीन जगह है। यहां कलात्मक और देहाती परिवेश का मिश्रण है जो एक रोमांटिक संगीतमय शाम के लिए एकदम सही है। छत से कुतुब मीनार का दृश्य पूरे अनुभव को अविस्मरणीय बनाता है।
पता- एच 5/ 1, अंबावाट्टा नंबर 1, कालकादास मार्ग, महरौली, नई दिल्ली
इसे जरूर पढ़ें: वेलेंटाइन्स डे: इन ब्यूटी टिप्स से उस खास दिन पर दिखें स्पेशल
3. फियो कंट्री किचन एंड बार
चारों ओर खूबसूरत और हरे-भरे वातावरण के साथ यह रेस्टोरेंट दिल्ली में अपने रोमांटिक कैंडललाइट डिनर के लिए फेमस है। यह गार्डन ऑफ़ फाइव सेंस के अंदर स्थित है और येलो लाइन पर साकेत मेट्रो स्टेशन से लगभग 20 मिनट की दूरी पर है, यह जगह आश्चर्यजनक रूप से शांतिपूर्ण है और इसमें सर्व होने वाला फूड इतना टेस्टी है की आपके मुंह में पानी आ जाएगा। फूड के साथ-साथ यहां का इंटरिएर भी बहुत ही सुंदर हैं। यह वास्तव में आंखों को सुकून पहुंचाने जैसा है। यहां यूरोपीय, इटालियन और उत्तर भारतीय फूड सर्व किया जाता है। यहां पांच अलग-अलग इनडोर और आउटडोर बैठने की जगह हैं।
पता- गेट 1, द गार्डन ऑफ फाइव सेंसेज, सैदुल्लाजाब, नई दिल्ली
इसे जरूर पढ़ें: क्या आपको मालूम है ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर करने का सही टाइम?
4. रोज कैफे
हालांकि यह एक कैफे है पर यहां सभी तरह के फूड्स परोसे जाते हैं। वह भी पॉकेट-फ्रेंडली कीमतों पर। यहां सलाद, फूड, ड्रिंक और मॉकटेल के अलावा इटालियन, लेबनानी, महाद्वीपीय और भूमध्यसागरीय फूड्स हैं। इस कैफे की खासियत इसकी पेस्टल की दीवारें, लकड़ी की कुर्सियाँ और प्राचीन दर्पण और फ्रेम हैं जो आपको ऐसा महसूस कराएंगे कि यह 1960 का दशक है। लजीज मांसाहारी मेनू के अलावा इस कैफे में टेस्टी वेज खाना भी मिलता है।
पता- 2, वेस्टेंड मार्ग, सैदुल्लाजाब, साकेत, नई दिल्ली
Photo courtesy- (Dineout & Tippanii, mckinney.alphaomegagymnastics.com)
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों