लखनऊ की ये 5 फेमस जगह हैं सबसे खूबसूरत

Places to Visit in Lucknow: नवाबों का शहर लखनऊ अपने जायके और खूबसूरत इमारतों के लिए जाना जाता है। अगर आप भी ट्रिप प्लान करना चाहते हैं, तो यह शहर आपके लिए एक अच्छा विकल्प है। 

 
famous places to visit in lucknow

Places to Visit in Lucknow: इन दिनों बारिश का मौसम है। ऐसे में बहुत से लोग सुहाने मौसम में घूमने का प्लान बना रहे हैं। अगर आप कम से कम खर्च में शानदार ट्रिप प्लान करना चाहते हैं, तो आपके लखनऊ एक अच्छा विकल्प हो सकता है। परिवार और दोस्तों के साथ आप इस शहर में कहां-कहां घूम सकते हैं इस आर्टिकल में जानें।

रूमी दरवाजा (Rumi Darwaza)

कहा जाता है कि लखनऊ की यात्रा रूमी दरवाजा घूमे बिना अधूरी है। यह 60 फीट लंबा प्रवेश द्वार हर किसी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लेता है। रूमी दरवाजा बड़े और छोटे इमामबाड़े के बीच में है। ऐतिहासिक स्थल पसंद करने वाले लोगों के लिए यह एक अच्छी जगह है। इस दरवाजे का निर्माण 1784 में नवाब आसफ-उद-दौला द्वारा किया गया था।

ब्रिटिश रेजीडेंसी (British Residency)

British Residency

ब्रिटिश रेजीडेंसी को रेजीडेंसी कॉम्प्लेक्स भी कहा जाता है। यह इमारत एक समय पर ब्रिटिश रेजिडेंट जनरल के निवास के रूप में कार्य करता था। 18वीं शताब्दी में हुए भारतीय विद्रोह के दौरान 3 हजार से अधिक ब्रिटिश निवासियों को यहां आश्रय दिया था। अब इस इमारत को पुरातत्व सर्वेक्षण के तहत संरक्षित किया गया है, जहां आप घूमने जा सकते हैं। यहां प्रवेश करने के लिए शुल्क नहीं देना पड़ता है।

छत्तर मंजिल (Chattar Manzil)

Chattar Manzil

छत्तर मंजिल को अम्ब्रेला पैलेस भी कहा जाता है। यहां एक समय पर शासकों के साथ उनकी पत्नियों के निवास करती थीं। यहां इमारत में छतरी के आकार के गुंबद है इसिलए इसे छत्तर मंजिल कहा जाता है। सुंदर वास्तुकला देखने के लिए आप सोमवार से शुक्रवार तक यहां घूमने आ सकते हैं।

जामा मजिस्द, लखनऊ (Mosque in Lucknow)

Mosque in Lucknow

लखनऊ के पर्यटन स्थलों की सूची में जामा मस्जिद का नाम भी शामिल है। देश की अन्य सभी मस्जिदों की तरह यह मुस्लिम भक्तों के लिए एक आध्यात्मिक केंद्र है और खूबसरत वास्तु कला का एक नमूना भी।

इसे भी पढ़ेंःगर्मी के मौसम में घूमने के लिए बेस्ट हैं लखनऊ के पास की ये जगहें

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।

Photo Credit: Twitter

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP