लखनऊ शहर अपनी खास नज़ाकत और तहजीब के लिए जाना जाता है। इसके अलावा यहां पर दशहरी आम के बाग़ तथा चिकन की कढ़ाई का काम भी बेहद प्रसिद्ध है। वैसे तो लखनऊ में घूमने की कई बेहतरीन जगहें हैं।
लेकिन जो लोग लखनऊ में रहते हैं, वह वीकेंड पर शहर से दूर एक नया अनुभव करना चाहते हैं। हो सकता है कि आप भी लखनऊ के पास सबसे अच्छे हिल स्टेशनों की तलाश में हों तो यकीनन आपके पास ऑप्शन की कोई कमी नहीं है।
लखनऊ के करीब ऐसे कई हिल स्टेशन हैं, जहां आप कार या ट्रेन के माध्यम से लखनऊ से रात भर इन स्थानों तक आसानी से पहुँच सकते हैं। तो चलिए आज हम आपको लखनऊ के पास बेहतरीन हिल स्टेशनों की सूची के बारे में बता रहे हैं, जो हिमालय की पहाड़ियों की गोद में बसे हैं और आपको आकर्षक और रोमांचकारी अनुभव करवाएंगे-
चित्रकूट
चित्रकूट लखनऊ से निकटतम हिल स्टेशन है जहाँ आप एक छोटे वेकेशन के लिए जा सकती हैं। रामायण में इसके उल्लेख के कारण इस स्थान का धार्मिक महत्व है। यह वही जंगल है जहाँ भगवान राम, देवी सीता और भगवान लक्ष्मण ने अपना वनवास बिताया था। विंध्य के पहाड़ों के शानदार दृश्य आपको एक बेहद सुखद अनुभव करवाएंगे। शहर के चारों ओर दर्शनीय स्थलों की यात्रा का आनंद लें और पवित्र स्थानों पर जाएं जहां पवित्र देवताओं ने अपना समय बिताया था। चित्रकूट की लखनऊ से दूरी करीबन 231 किमी है। अगर आप यहां पर हैं तो रामघाट, हनुमान धरा, कामदगिरि मंदिर, स्फटिक शिला और गुप्त गोदावरी गुफाओं में जा सकती हैं।
चम्पावत
चंपावत उत्तराखंड के चंपावत जिले में स्थित एक प्राचीन पहाड़ी शहर है। यह लखनऊ से करीबन 365 किमी की दूरी पर है। यह प्यारा शहर 1615 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। चंपावत चंद वंश के शक्तिशाली कुमाऊँ साम्राज्य की राजधानी थी। यह सदियों पुराना हिल स्टेशन सुंदर और मनोरम दृश्यों से भरा है। यह एक बहुत ही प्रसिद्ध तीर्थस्थल भी है क्योंकि यहां एक प्रसिद्ध और प्राचीन शनि मंदिर स्थित है।
लंबी घुमावदार सड़कों के कारण मोटरसाइकिल के शौकीनों के बीच यह एक लोकप्रिय गंतव्य है। यहां पर यात्रा करने का सर्वोत्तम समय अप्रैल से जून का माना जाता है। अगर आप यहां पर हैं तो शनि मंदिर में दर्शन करने के अलावा बालेश्वर मंदिर, अद्वैत आश्रम, नागनाथ मंदिर पर जाएं।
इसे जरूर पढ़ें: उत्तराखंड का हिल स्टेशन हर्षिल है बेहद खूबसूरत, जरूर जाएं यहां घूमने
भीमताल
भीमताल लखनऊ से करीबन 368 किमी की दूरी है। यहां की विशाल झील जो शहर के बीचों बीच स्थित है, सुंदर दृश्यों का दावा करती है। यह चारों ओर से पहाड़ों और हरे-भरे हरियाली से घिरा हुआ है। झील के चारों ओर टहलने के अलावा आप यहां पर बोटिंग का आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा यहां पर खूबसूरत पंछियों को देखकर अजीब सी खुशी महसूस कर सकते हैं। काम की व्यस्तता और तनावपूर्ण जीवन से दूर कुछ रिलैक्सिंग समय बिताने के लिए यह एक बेहतरीन जगह है। भीमताल झील के अलावा आप यहां पर विक्टोरिया बांध, भीमेश्वर महादेव मंदिर आदि पर भी जा सकते हैं।
पंगोट
पंगोट की दूरी लखनऊ से करीबन 400 किमी है। यह नेचर लवर्स लोगों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है। यह लखनऊ के नज़दीक सबसे अच्छे हिल स्टेशनों में से एक है, जो इसकी आकर्षक सुंदरता और शांत वातावरण के कारण है। पक्षियों की आबादी और जंगल के कारण यहां का प्राकृतिक सौंदर्य पर्यटकों के अलावा वन्यजीव फोटोग्राफरों को भी बेहद आकर्षित करता है। पंगोट में मौसम हमेशा ठंडा रहता है, इसलिए समर्स में छुट्टियां बिताने के लिए यह एक बेहतरीन जगह है। यहां पर यात्रा का सर्वोत्तम समय अक्टूबर से जून तक का माना जाता है।
पिथौरागढ़
पिथौरागढ़ लखनऊ के निकटतम हिल स्टेशनों में से एक है और इसे लिटिल कश्मीर माना जाता है। इसकी लखनऊ से दूरी 440 किमी है। यह शहर सर्दियों में बर्फ से ढके पहाड़ों के कारण और भी ज्यादा खूबसूरत नजर आता है। पिथौरागढ़ में घूमने के लिए कई बेहतरीन जगहें हैं। अगर आप यहां पर हैं तो अस्कोट सैन्चुरी पर जाएं। हाथ कालिका मंदिर में पूजा करें। चंडक पहाड़ी पर चढ़ें।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Recommended Video
Image Credit: traveltriangle, uttaranchal-tourism,therealtrips.com, transindiatravels.com
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों