गर्मी के मौसम में घूमने के लिए बेस्ट हैं लखनऊ के पास की ये जगहें

अगर आप लखनऊ में रहते हैं और गर्मी के मौसम में कहीं घूमने जाना चाहते हैं तो हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आपको मानसिक शांति के साथ प्रकृति की गोद में बैठने का मौका भी मिलेगा। 

 
places to visit near lucknow in summer vaccation

बच्चों की गर्मी की छुट्टियां शुरू हो गई हैं। मेरी ही तरह आप सभी यही सोच रहे होंगे कि क्यों न बच्चों के साथ कुछ दिनों का ब्रेक लिया जाए और कहीं घूमने का प्लान बनाया जाए। अब गर्मी का मौसम है तो किसी ऐसी जगह जाना ज्यादा अच्छा होगा जहां हमें घूमने का मजा तो मिले ही और गर्मी से भी राहत मिले।

आमतौर पर हम गर्मी में कुछ हिल स्टेशन घूमना पसंद करते हैं। लेकिन हिल स्टेशन के साथकई ऐसी जगहें भी हैं जो आपको और बच्चों को छुट्टियों का पूरा मजा दे सकती हैं। खासतौर पर अगर आप लखनऊ में रहते हैं तो आइए आपको बताते हैं लखनऊ के आस-पास की कुछ ऐसी जगहों के बारे में जो आपको छुट्टियों का पूरा मजा उठाने में मदद करेंगी।

वाराणसी

varanasi to visit

एक ऐसा शहर जो सदियों से अपनी अलग पहचान बनाए हुए है। यहां गंगा नदी के किनारे का दृश्य हो या काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन, सभी का अलग ही मजा है। आध्यात्म और शांति से भरा शहर न सिर्फ बड़ों के लिए एक शांतिपूर्ण जगह है बल्कि बच्चों को भी संस्कृति से जोड़ने का स्थान है।

एक ऐसा शहर जो हजारों वर्षों से समय की कसौटी पर खरा उतरा है। वाराणसी में गंगा नदी की गोद में शांतिपूर्ण समय बिताना हो या संध्या काल में आरती का मनोरम दृश्य देखना हो, यह स्थान आपको पूरी तरह संतुष्टि देगा।

लखनऊ से दूरी: 305 किमी

कैसे पहुंचें - अगर आप अपनी गाड़ी या कैब से जाना चाहते हैं तो लगभग 5 घंटे में ये दूरी तय कर सकते हैं।

ट्रेन से जाने के लिए आपको लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन से ट्रेन लेनी होगी और लगभग 6 घंटे में आप वाराणसी पहुंच सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: लखनऊ के करीब यह पांच हिल स्टेशन है बेहद खूबसूरत, जानिए

नवाबगंज बर्ड सेंचुरी

नवाबगंज बर्ड सेंचुरी लखनऊ के पास उन्नाव में स्थित है। घने जंगलों से घिरा यह पक्षी अभयारण्य 250 से अधिक प्रजातियों के पक्षियों का घर है और अन्य वन्यजीवों को देखने के लिए भी एक शानदार जगह है।

यहां आपको घरेलू भारतीय पक्षी और प्रवासी पक्षियों की कई वैरायटी देखने को मिलेंगी। हालांकि यदि आप इस जगह सुबह के समय जाएंगे तो ज्यादा अच्छा होगा। यहां आपको मोर, सारस क्रेन, किंग क्रो, इंडियन रोलर आदि पक्षी देखने को मिल सकते हैं।

लखनऊ से दूरी: 227 किमी

आप यह दूरी सड़क मार्ग से लगभग 2 घंटे में तय कर सकते हैं।

भीमताल

bheemtal near lucknow

समुद्र तल से 1370 मीटर की ऊंचाई पर स्थित, भीमताल को हरे-भरे पहाड़ों और एक प्राचीन नीली झील के बीच स्थित मंदिरों के साथ सबसे खूबसूरत जगह के रूप में देखा जा सकता है। भीमताल का प्राचीन शहर प्रकृति की छाया में लेटने, अपनी आंखें बंद करके शांति का अनुभव करने के लिए लखनऊ के पास स्थित सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है।

लखनऊ से दूरी: 376 किमी

चंपावत

यह उत्तराखंड का एक शहर है जो समुद्र तल से 5,299 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। यह विचित्र शहर रोमांच, धर्म और इतिहास का एक आदर्श सम्मिश्रण है। यह स्थान ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व रखता है जो साल भर कई तीर्थयात्रियों को आकर्षित करता है।

चंपावत, कई लोगों के लिए, उत्तराखंड के सबसे कम विकसित और सबसे कम आबादी वाले जिलों में से एक है लेकिन आपके घूमने के लिए एक अच्छी जगह हो सकता है, जो आपको शांति के साथ प्रकृति की खूबसूरती दिखाने में भी मदद करेगा। अगर आप लखनऊ में रहते हैं तो गर्मी से राहत पाने के लिए इस जगह जाने की प्लानिंग कर सकते हैं।

लखनऊ से दूरी: 367 किमी

दुधवा नेशनल पार्क

dudhva national park

भारत-नेपाल सीमा पर उत्तर प्रदेश के लखीमपुर-खीरी जिले में स्थित, दुधवा नेशनल पार्क वन्य जीवन, प्रकृति और विविधता के बारे में बहुत कुछ बयां करता है और प्रकृति प्रेमियों और वन्यजीव प्रेमियों के लिए एक आदर्श स्थान है।

यह स्थान बाघ, खरगोश, दलदली हिरण, बंगाल फ्लोरिकन और तेंदुआ आदि सहित दुर्लभ और लुप्तप्राय प्रजातियों के ढेरों में बसा हुआ है। दुधवा टाइगर रिजर्व बेहतरीन बाघ अभयारण्यों में से एक है, जहां आप हिरण और बारहसिंघा के झुंड देख सकते हैं। यह स्थान न केवल जानवरों का घर है बल्कि 400 के करीब पक्षियों की विभिन्न प्रजातियां भी हैं जो आपको मंत्रमुग्ध कर देंगी।

लखनऊ से दूरी: 215 km

अगर आप लखनऊ में रहते हैं तो यहां बताई कुछ जगहों का मजा इस बार गर्मी के मौसम में जरूर उठाएं और बच्चों के साथ यहां घूमने जाएं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Images: freepik.com

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP